B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता | Needs of Vocational Guidance in Education

व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता
व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता

व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता पर प्रकाश डालिए।

व्यावसायिक निर्देशन की आवश्यकता निम्नलिखित तथ्यों के कारण होती है-

(1) समाज की परिवर्तित दशाओं की दृष्टि से- आज पारिवारिक, धार्मिक एवं आर्थिक दृष्टि से समाज की दशाओं में काफी अन्तर आ गया है। पुराने समय में व्यक्ति की योग्यता, व्यक्ति का अस्तित्व एवं परोपकार आदि की किये जाने वाले कार्यों को बड़ा महत्व दिया जाता था। परन्तु आज के समाज की स्थिति बिल्कुल इससे भिन्न है। आज व्यक्ति के स्तर, धन, भौतिक साधनों आदि को काफी महत्व दिया जाता । आज यह जरूरी हो गया है कि कोई व्यक्ति अगर अपने पड़ोसियों, सम्बन्धियों, मित्रों, परिचितगणों से सम्मान पाना चाहता है तो उसे रहन-सहन का स्तर ऊपर उठाना होगा। यही आज व्यक्ति के सम्मान और समानता तथा सामाजिकमान्यता पाने का आधार है।

जनसंख्या वृद्धि और सीमित अवसरों के कारण प्रतिस्पर्धा का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस माहौल में वही आज सफल माने जाते हैं जो भौतिक दृष्टि से आगे हैं। ऐसा मौका या माहौल में व्यक्ति का मानसिक और भौतिक सन्तुलन बना रहे इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि उसे उपयुक्तत व्यवसाय का चुनाव करके उसमें प्रगति करें। इस दिशा में व्यावसायिक निर्देशन विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकता है।

(2) व्यवसायिक भिन्नता की दृष्टि से- प्राचीन समय में जनसंख्या का घनत्व सीमित था या कम था। उस समय समाज की आवश्यकतायें भी सीमित होती थी तथा देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्य करके अपनी जीविका की समस्या का समाधान कर लेती थी। क्योंकि उस समय संयुक्त पारिवारिक व्यवस्था अधिक होती थी। अतः परिवार के सदस्यों का एक कारण आवश्यकताओं में वृद्धि हुई, औद्योगिकरण तथा नगरीकरण तेजी से हुआ जिसके कारण नये-नये उद्योग-धन्धों की आवश्यकता का अनुभव किया जाने लगा। अतः तेजी से विभिन्न प्रकाश वाले उद्योग धन्धों का विकास होने लगा। आजादी के बाद बहुत कम समय में ही अनेक व्यवसाय संचालित किये जाने लगे। यह सभी व्यवसाय कुशलतापूर्वक चलते रहें इसके लिए अनुकूल व्यक्तियों के चयन की समस्या उत्पन्न होने लगी। इसके लिए विद्यालयों के स्तर पर भी यह महसूस किया जाने लगा कि विद्यार्थियों को उनकी अभिरूचि के अनुसार विषयों के चयन में सहायता प्रदान की जाय जिससे शिक्षा और व्यवसाय से सम्बन्धित अपेक्षाओं का समन्वय हो सके। इसी कारण विद्यार्थियों को व्यावसायिक निर्देशन देकर उनकी रुचियों, अभिरुचियों, योग्यताओं आदि से छात्रों को परिचित कराया जाता है। ताकि इसी के कारण पर विद्यार्थी भावी व्यवसाय का चयन कर कसे और अपनी योग्यतओं, रुचियों, अभिरुचियों आदि का विकास कर सके। इसी के द्वारा वह किसी व्यवसाय में लगकर संतोषजनक स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।

(3) व्यक्तिगत भिन्नताओं की दृष्टि से- व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धान्त यह बताता है कि प्रत्येक व्यक्ति ने निहित योग्यताओं, क्षमतायें, रुचियाँ, अभिरुचियाँ आदि भिन्न-भिन्न होती है। हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से किसी न किसी रूप में भिन्न होता है। जब तक इस व्यक्तिगत भिन्नता की जानकारी न कर ली जाये तब तक यह सम्भव नहीं कि किसी व्यवसाय के सम्बन्ध में तथा व्यक्ति की प्रगति के लिए और व्यवसाय की अनुकूलता के लिये निश्चित कथन किया जा सके। किसी भी व्यवसाय में अनूकूल व्यक्तियों का चुनाव करने के लिए वैयक्तिक भिन्नताओं के स्तर एवं स्वरूप की जानकारी आवश्यक होती है क्योंकि प्रत्येक व्यवसाय के लिए किसी विशेष योग्यता वाले व्यक्ति की आवश्यकता होती है। निर्देशन की सफलता के लिए इस सम्बन्ध में विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त सूचनायें एकत्रित की जा सकती है। इसी कारण व्यवसाय में व्यक्तिगत भिन्नता को अत्यधिक ध्यान में रखा जाता है।

(4) मानवीय क्षमताओं का वांछित उपयोग करने के लिए- यह एक सिद्ध तथ्य है कि कोई भी समाज या राष्ट्र यदि वांछित प्रगति चाहता है तो उसे अपनी मानवीय क्षमताओं का समुचित प्रयोग करना होगा। आज प्रगति की दौड़ में जितने भी राष्ट्र अग्रणी गिने जाते उन सब ने अपनी मानवीय क्षमताओं का समुचित उपयोग किया है। हमारे देश में व्यक्तियों को केवल क्लर्क के तौर पर कार्य करना चाहिए वह अफसर बना दिये जाते हैं। इस प्रकार की दूषित व्यवस्था के लिए रिश्वत, सिफारिश, जातिवाद, वर्गवाद, मूल्यांकन की अनुचित कसौटियाँ आदि तमाम कारण उत्तरदायी हैं। भ्रष्टाचार उळपर से नीचे तक फैला हुआ है। इस व्यवस्था के लिए सभी समाज रूप से दोषी है। यह भी एक दुखद बात है कि व्यक्तियों को उनके व्यवसाय में या अध्ययन काल के बाद भी यह नहीं मालूम हो पाता है कि उनकी रुचि किस प्रकार के व्यवसाय में है तथा किस प्रकार की रुचि के अनुकूल व्यवसाय में लगकर प्रगति की जा सकती है। इस दृष्टि से विद्यार्थियों और शिक्षा प्राप्त कर चुके व्यक्तियों के लिए व्यावसायकि निर्देशन विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकता है।

(5) व्यावसायिक प्रगति के लिए- व्यावसायिक निर्देशन केवल इसलिए आवश्यक नहीं कि किसी व्यवसाय में इसकी आवश्यकता है जिससे निर्देशन के द्वारा व्यावसायिक प्रगति और इस प्रगति से प्राप्त आजीविका, संतोष और उपलब्धि, क्षमताओं और कौशलों में निरन्तर विकास भी होता रहे। व्यवसायिक निर्देशन यह जानकारी देता है कि अपनी कार्य क्षमता का लगातार कैसे विस्तार किया जाय तथा किसी व्यवसाय में सफल होने के लिए किस प्रकार के व्यक्तित्व की आवश्यकता है और ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण किस प्रकार किया जा सकता है। इसी प्रकार व्यावसायिक निर्देशन किसी व्यवसाय से सम्बन्धित जानकारी और कौशलों के विकास में सहायक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों आदि के सम्बन्ध में सूचनायें दी जा सकती है।

(6) आर्थिक दृष्टिकोण से आवश्यकता- ज्यादातर यह देखने में आता है कि हमारे देश में बेंकारी की समस्या अत्यन्त विकराल रूप धारण किये हुए है। ज्यादातर युवक विद्यालय छोड़ने के बाद जिस व्यवसाय में उनको मौका मिलता है उसे करने लगते हैं चाहे वह व्यवसाय उनके मन का हो या न हो। चूँकि व्यवसाय रुचि का नहीं होता इसलिए वह उतने लगन और उत्साह से उसे नहीं करते जिनते लगन और उत्साह से उनको करना चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था तथा नवयुवक-समाज पर बुरा असर पड़ता है। इस हानिपूर्ण स्थिति से देश, समाज तथा नवयुवकों को बचाने के लिए निर्देशन की आवश्यकता पड़ती है। एक बात और कि बिना इच्छा के जिस व्यवसाय में युवक प्रवेश ले हैं उनका मालिकों को भी इससे हानि उठानी पड़ती है क्योंकि पहले जैसा उनकी कम्पनी का उत्पादन नहीं रहता। यही कारण है कि व्यवसयी को भी व्यावसायिक निर्देशन की आवश्यकता पड़ती है। निर्देशन के माध्यम से एक व्यवसायी उचित व्यक्तियों का चुनाव अपने व्यवसाय के लिए कर सकता है। श्रम का विभाजन करने में भी व्यावसायिक निर्देशन अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

  1. निर्देशन का अर्थ, परिभाषा, तथा प्रकृति
  2. निर्देशन का क्षेत्र और आवश्यकता
  3. व्यक्तिगत निर्देशन (Personal Guidance) क्या हैं? 
  4. व्यावसायिक निर्देशन से आप क्या समझते हैं? व्यावसायिक निर्देशन की परिभाषा दीजिए।
  5. वृत्तिक सम्मेलन का अर्थ स्पष्ट करते हुए उसकी क्रिया विधि का वर्णन कीजिए।
  6. व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता | Needs of Vocational Guidance in Education
  7. शैक्षिक निर्देशन के स्तर | Different Levels of Educational Guidance in Hindi
  8. शैक्षिक निर्देशन के उद्देश्य एवं आवश्यकता | 
  9. शैक्षिक निर्देशन का अर्थ एवं परिभाषा | क्षेत्र के आधार पर निर्देशन के प्रकार
  10. शैक्षिक दृष्टिकोण से निर्देशन का महत्व
  11. शिक्षण की विधियाँ – Methods of Teaching in Hindi
  12. शिक्षण प्रतिमान क्या है ? What is The Teaching Model in Hindi ?
  13. निरीक्षित अध्ययन विधि | Supervised Study Method in Hindi
  14. स्रोत विधि क्या है ? स्रोत विधि के गुण तथा दोष अथवा सीमाएँ
  15. समाजीकृत अभिव्यक्ति विधि /समाजमिति विधि | Socialized Recitation Method in Hindi
  16. योजना विधि अथवा प्रोजेक्ट विधि | Project Method in Hindi
  17. व्याख्यान विधि अथवा भाषण विधि | Lecture Method of Teaching

इसे भी पढ़े ….

  1. सर्व शिक्षा अभियान के लक्ष्य, उद्देश्य एवं महत्व 
  2. प्राथमिक शिक्षा की समस्यायें | Problems of Primary Education in Hindi
  3. प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण की समस्या के स्वरूप व कारण
  4. प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण की समस्या के समाधान
  5. अपव्यय एवं अवरोधन अर्थ क्या है ? 
  6. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 क्या है?
  7. प्राथमिक शिक्षा का अर्थ, उद्देश्य , महत्व एवं आवश्यकता
  8. आर्थिक विकास का अर्थ, परिभाषाएँ, प्रकृति और विशेषताएँ
  9. शिक्षा के व्यवसायीकरण से आप क्या समझते हैं। शिक्षा के व्यवसायीकरण की आवश्यकता एवं महत्व
  10. बुनियादी शिक्षा के पाठ्यक्रम, विशेषतायें तथा शिक्षक प्रशिक्षण व शिक्षण विधि
  11. कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग के गुण एवं दोष 
  12. सार्जेन्ट योजना 1944 (Sargent Commission in Hindi)
  13. भारतीय शिक्षा आयोग द्वारा प्राथमिक शिक्षा के सम्बन्ध में दिये गये सुझावों का वर्णन कीजिये।
  14. भारतीय शिक्षा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा के सम्बन्ध में दिये गये सुझावों का वर्णन कीजिये।
  15. मुस्लिम काल में स्त्री शिक्षा की स्थिति
  16. मुस्लिम शिक्षा के प्रमुख गुण और दोष
  17. मुस्लिम काल की शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य
  18. मुस्लिम काल की शिक्षा की प्रमुख विशेषतायें
  19. प्राचीन शिक्षा प्रणाली के गुण और दोष
  20. बौद्ध शिक्षा प्रणाली के गुण और दोष
  21. वैदिक व बौद्ध शिक्षा में समानताएँ एवं असमानताएँ
  22. बौद्ध कालीन शिक्षा की विशेषताएँ 

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment