B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

बौद्ध कालीन शिक्षा (Buddhist Education): की विशेषताएँ, गुण, तथा दोष D.el.ed

बौद्धकालीन शिक्षा (Buddhist Education): की विशेषताएँ, गुण, तथा दोष D.el.ed

बौद्ध कालीन शिक्षा (Buddhist Education)

बौद्ध कालीन शिक्षा (Buddhist Education)

बौद्ध कालीन शिक्षा
Buddhist Education

बौद्ध कालीन शिक्षा उत्तर वैदिक काल में धर्म में अनेक दोष आ गये थे। कर्मकाण्डों की प्रधानता हो गयी थी। स्त्रियाँ तथा शूद्र हेय दृष्टि से देखे जाने लगे थे और उनकी शिक्षा की उपेक्षा हो रही थी। ऐसे समय में भगवान बुद्ध का अवतार हुआ। उन्होंने जो धार्मिक क्रान्ति उपस्थित की, उसका प्रभाव तत्कालीन शिक्षा प्रणाली पर भी पड़ा। परिणामस्वरूप एक नयी शिक्षा प्रणाली सामने आयी, जिसे बौद्धकालीन शिक्षा प्रणाली कहा जाता है। आज से लगभग 2500 वर्ष पूर्व गौतम बुद्ध (563-483 बी. सी.) ने बौद्ध धर्म की स्थापना की। बौद्ध धर्म को व्यापक हिन्दू धर्म का ही एक विकसित रूप माना जा सकता है। अतएव कहा जा सकता है कि बौद्ध धर्म भारतीय जीवन के आंगिक विकास का परिणाम था न कि कोई बाह्य बुद्धि का परिणाम। बौद्ध धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिये बौद्ध मठों तथा विहारों की स्थापना की गयी थी। प्रारम्भ में इन मठों तथा विहारों का एकमात्र उद्देश्य बौद्धों को धर्म की शिक्षा प्रदान करना था परन्तु कालान्तर में सभी धर्मों के छात्रों को इन मठों तथा विहारों में शिक्षा दी जाने लगी।

बौद्ध धर्म ने निर्वाण-प्राप्ति पर अधिक बल दिया। निर्वाण से अभिप्राय उस स्थिति से था, जिसमें सभी लालसाएँ समाप्त हो जाती हैं। बुद्धकाल की शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को ऐसा आचरण सिखाना था, जिससे मस्तिष्क को स्थिरता एवं शान्ति प्राप्त हो सके। बौद्धकालीन शिक्षा तथा वेदकालीन शिक्षा में एक अन्तर यह था कि बौद्धकाल में वेदकाल की तरह पाठ्यक्रम में वेदों का ज्ञान ही नहीं था तथा शिक्षक के लिये ब्राह्मण होना आवश्यक नहीं था। बौद्ध धर्म के प्रादुर्भाव ने समाज के एक विशेष वर्ग का शिक्षण एवं ज्ञान प्राप्ति पर चले आ रहे वंशानुगत एकाधिकार को समाप्त कर दिया तथा जनमानस में शिक्षा के महत्त्व एवं माँग को बढ़ा दिया। नालन्दा बिहार (425 ई. से 1205 ई. तक) बौद्धकालीन शिक्षा का गौरव था।

बौद्ध कालीन शिक्षा की विशेषताएँ
Characteristics of Buddhist Education

बौद्धकालीन शिक्षा व्यवस्था को उसकी निम्नलिखित प्रमुख विशेषताओं के आधार पर समझा जा सकता है-

1.शिक्षा के उद्देश्य – बौद्धकाल में मानव जीवन का लक्ष्य निर्वाण (मोक्ष) प्राप्ति माना गया। इसकी प्राप्ति के लिये शिक्षण में धार्मिक साहित्य को अधिक महत्त्व मिला, परन्तु जीवनोपयोगी एवं औद्योगिक शिक्षा की उपेक्षा नहीं की गयी। शिक्षा का उद्देश्य था-जीवन के लिये तैयारी, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं धार्मिक शिक्षा का प्रसार । लौकिक पाठ्यक्रम का उद्देश्य था-स्त्रियों एवं पुरुषों को उचित नागरिक बनाना तथा उन्हें सामाजिक-आर्थिक जीवन के लिये उपयुक्त बनाना।

2. प्रव्रज्या संस्कार – शिक्षा प्राप्त करने के लिये बालकों का संस्कार होता था। प्रव्रज्या का शाब्दिक अर्थ है-बाहर जाना। अत: प्रव्रज्या संस्कार से तात्पर्य है- शिक्षा के लिये घर से बाहर जाना। मठ का सबसे बड़ा भिक्षु ही सामान्यत: इस संस्कार को सम्पन्न कराता था। प्रव्रज्या के इच्छुक बालक सिर के बाल मुड़वाकर तथा पीले वस्त्र पहनकर भिक्षु के चरणों में माथा टेक कर ‘शरण-त्रयी’ लेता था अर्थात् बालक बुद्धं शरणम् गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि, संघं शरणम् गच्छामि का उच्चारण करता था। प्रव्रज्या आठ वर्ष के बालक को दी जाती थी तथा प्रव्रज्या के बाद विद्यार्थी सामनेर’ कहलाता था और उसे मठ में ही रहना होता था।

3. छात्रों की दिनचर्या – बौद्धकाल में छात्रों की दिनचर्या अत्यधिक कठिन थी। छात्र भिक्षाटन करते थे तथा कड़े अनुशासन में रहते थे। प्रात:काल गुरु के दन्तधावन, स्नान आदि नित्य कर्मों की व्यवस्था करने के पश्चात् छात्रगण भोजन की व्यवस्था करते थे। गुरु छात्रों को शिक्षा-प्राप्ति के लिये प्रेरित करता था। वह एक प्रकार का प्रेरणादायक वातावरण तैयार करता था, जिससे छात्र अधिकाधिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। छात्रगण जिज्ञासावश प्रश्न करते थे तथा गुरु उनका उत्तर उपदेश के रूप में देता था। ‘सामनेर’ को दस आदेशों का पालन करना आवश्यक था। इन आदेशों को दस सिक्खा पदानि’ कहते थे। ये दस आदेश थे-

  1. अहिंसा का पालन करना
  2. शुद्ध आचरण करना
  3. सत्य बोलना
  4. सत् आहार करना
  5. मादक पदार्थों से दूर रहना
  6. निन्दा न करना
  7. सरल जीवन व्यतीत करना
  8. नृत्यादि तमाशे न देखना बिना दिये किसी वस्तु को न लेना
  9. सोना, चाँदी, हीरे जैसी बहुमूल्य वस्तुओं का दान न लेना।

4. शिक्षा संस्था – बौद्ध काल में शिक्षा गुरुओं का व्यक्तिगत उद्यम न होकर संस्थागत हो गयी थी। बौद्ध युग में व्यक्तिगत अध्यापक तथा उनके आश्रम वृहत्तर इकाइयों में संघबद्ध हो गये थे जिन्हें बौद्धसंघ अथवा बौद्ध मठ अथवा बौद्ध विहार अथवा बौद्ध संघाराम कहते थे। बौद्ध धर्म के प्रचार के साथ उस समय सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्थान-स्थान पर बौद्ध मठ स्थापित हो गये थे। इन बौद्ध मठों में धार्मिक, विद्यालयी तथा व्यावहारिक शिक्षा दी जाती थी। छात्र तथा अध्यापक एक ही प्रांगण में रहते थे। इन बौद्ध मठों का वातावरण वैदिक काल के आश्रमों की अपेक्षा सामाजिक था जिससे शिक्षा में शैक्षिक स्वाभाविकता न होकर एक प्रकार की कृत्रिमता आ गयी थी। छात्रगण बौद्ध मठ में 12 वर्ष तक रहकर अध्ययन करते थे। तक्षशिला, नालन्दा, जलभी, विक्रमाशिला, आदन्तपुरी, नदिया, मिथिला तथा जगद्दला बौद्ध काल की प्रमुख शिक्षा संस्थाएँ थीं।

5. पाठ्यक्रम – बौद्ध शिक्षा निवृत्ति प्रधान थी। इसका प्रमुख उद्देश्य जीवन में निर्वाण’ की प्राप्ति था। अतः शिक्षा में बौद्ध धर्म के ज्ञान का बोलबाला था। अधिकांश सामनेर’ बौद्ध धर्मशास्त्रों का अध्ययन करते थे, परन्तु यह अर्थ नहीं था कि उस समय जीवनोपयोगी शिक्षा का अभाव था। वास्तव में बौद्धकाल में शिक्षा दो भागों में विभाजित थी-प्रारम्भिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा। प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत लिखना-पढ़ना तथा गणित सिखाया जाता था। उच्च शिक्षा के अन्तर्गत धर्म, दर्शन, आयुर्वेद, शिल्पकला तथा सैनिक शिक्षा आदि का अध्ययन कराया जाता था।

6. शिक्षण विधि – बौद्ध काल में शिक्षा विधि वेदकालीन शिक्षा की शिक्षण विधि के लगभग समान ही थी। शिप्य गुरु से पाठ सुनता था तथा याद करता था। यद्यपि वेदोच्चारण जैसी उच्चारण शुद्धता पर बल नहीं दिया जाता था फिर भी उच्चारण की शुद्धता पर पर्याप्त ध्यान दिया शिक्षा आधार पर निर्णय लेते थे कि वह उपसम्पदा का अधिकारी है अथवा नहीं। उपसम्पदा प्राप्त भिक्षुक बौद्ध मठ का स्थायी सदस्य बन जाता था।

11. भिवित्त व्यवस्था – बौद्ध काल में शिक्षा संस्थागत रूप ले चुकी थी। इसलिये शिक्षा के लिये अच्छी तरह से संगठित एवं सुदृढ़ आर्थिक-व्यवस्था आवश्यक थी। बुद्धकालीन शिक्षा में शिक्षा का वित्तीय प्रबन्धन व्यवस्थित तथा स्थायी हो गया था। शिक्षा संस्थाओं अर्थात् बौद्ध मठों को निरन्तर वित्तीय सहायता मिलती रहे। इसलिये कुछ साधन दृढ़ एवं स्थायी बन गये थे। राजकीय सहायता अत्यधिक बढ़ा दी गयी थी। बौद्ध मठों को पूर्णरूपेण शासन का संरक्षण प्राप्त होता था। राजस्व, धर्मस्व, उपहार, दान, समाज द्वारा सहायता, भिक्षा तथा शुल्क इत्यादि बौद्ध विद्यापीठों की आय के प्रमुख साधन थे। छात्रों के भोजन, वस्त्र, आवास, चिकित्सा, अध्यापकों के वेतन, उपकरणों एवं भवनों का निर्माण एवं देखभाल तथा साहित्य सृजन बौद्धकालीन शिक्षा के व्यय की प्रमुख मदें थीं।

12. सर्वसाधारण की शिक्षा – बौद्ध शिक्षा के केन्द्र बौद्ध विहार अथवा बौद्ध संघ में भिक्षुओं की ही शिक्षा-व्यवस्था थी। संघों में जनसामान्य की शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी। बौद्ध भिक्षु भिक्षाटन अथवा भ्रमण करते समय जनसामान्य की धार्मिक शंकाओं का निवारण करते थे। उन्हें धार्मिक एवं नैतिक उपदेश देते थे। धार्मिक सिद्धान्तों और आचार संहिता के विषय में शिक्षित करते थे। जनसामान्य में धर्म के प्रति विश्वास और आस्था को जागृत करते थे। इस प्रकार वे संघों से बाहर जाकर जनसामान्य को शिक्षित करते थे।

बौद्ध कालीन शिक्षा के गुण
Merits of Buddhist Education

बौद्धकालीन शिक्षा में निम्नलिखित गुण पाये जाते हैं-

  1. बौद्धकाल में प्रत्येक वर्ण के व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार था।
  2. शिक्षा के द्वार महिलाओं के लिये भी खुले थे।
  3. किसी भी जाति एवं वर्ण का व्यक्ति शिक्षक हो सकता था तथा वह सदा आदरणीय होता था।
  4. असामाजिक एवं आपराधिक कार्य करने वालों को शिक्षा पाने का अधिकार नहीं था।
  5. प्रव्रज्य होने के बाद नव भिक्षु अपने आध्यात्मिक गुरु का चयन करता था। उनके निर्देशन में वह पूर्ण भिक्षु पद प्राप्त कर सकता था।
  6. सिद्ध विहारिका में ब्रह्मचर्य पर सर्वाधिक बल दिया जाता था। उसे गुरु के लिये अनेक सेवाकार्य भी करने पड़ते थे।
  7. अपराध होने की दशा में विद्यार्थी अपराध बोध करते थे एवंदण्ड के लिये निवेदन करते थे।
  8. शिष्य गुरु के दोष बता सकते थे !
  9. योग्यता-प्रदर्शन के अनुसार भिक्षुओं हेतु भिन्न-भिन्न स्तर की शिक्षा दी जाती थी एवं कक्षा स्तरीकृत थी।
  10. विद्यार्थी समूह में रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे।

बौद्ध कालीन शिक्षा के दोष
Demerits of Buddhist Education

बौद्धकालीन शिक्षा में निम्नलिखित दोष भी दृष्टिगोचर होते हैं-

  1. बौद्ध धर्म के अनुयायियों एवं बौद्ध धर्म के समर्थकों, परन्तु संघ में सम्मिलित न होने वाले सामान्य लोगों हेतु शिक्षा का समान व्यवस्था नहीं थी।
  2. बौद्ध संघ में सामनेर को जीवनपर्यन्त उसी समुदाय में रहना होता था। वह शिक्षा काल पूरा होने के बाद गृहस्थ आश्रम में प्रवेश नहीं करता था।
  3. विद्यार्थी शिक्षकों के दोष बताते थे एवं उनके विरुद्ध संघ की प्राराम्भकोशक्षा का पृष्ठभूमि कार्यवाही प्रभावी कर सकते थे।
  4. मठों में शिक्षकों के दो स्तर थे एवं उनका निर्धारण सेवाकाल की वरिष्ठता का निर्धारण-दस वर्ष अथवा छ: वर्ष के आधार पर होता था।
  5. विद्यार्थी सदैव के लिये गृह त्याग करते थे।
  6. शिक्षा समाप्ति की आयु बीस वर्ष थी।
  7. मठ एवं विहार केन्द्रीय बौद्ध संघ के नियन्त्रण में कार्य करते थे।
  8. बौद्ध शिक्षा के धर्म पर आधारित होने के कारण इसमें केवल आध्यात्मिक विकास पर बल दिया जाता था। संसार को क्षणभंगुर मानने तथा दूसरे संसार के लिये तैयार करने के कारण बौद्ध शिक्षा ने लौकिक जीवन की उपेक्षा की।
  9. बौद्ध शिक्षा से केवल धनी, सम्पन्न एवं कुलीन वर्ग की स्त्रियाँ ही लाभान्वित रहीं। सामान्य वर्ग की स्त्रियों के लिये शिक्षा प्राप्त करने के अवसर लगभग नहीं के बराबर थे। बौद्ध भिक्षुणियों ने स्त्रियों एवं बालिकाओं की शिक्षा के उत्तरदायित्व का निर्वाह उचित ढंग से नहीं किया।
  10. कालान्तर में बौद्ध मठों के संगठन में शिथिलता आने लगी। भिक्षुक तथा भिक्षुणियों के परस्पर सम्पर्क से व्यभिचार आरम्भ हो गया, जो बौद्ध धर्म के पतन का प्रमुख कारण था।
  11. अहिंसा में विश्वास रखने के कारण बौद्धकाल में अस्त्र-शस्त्र निर्माण तथा सैनिक प्रशिक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिणाम यह हुआ कि देश सैन्य दृष्टि से निर्बल हो गया।

Important Links

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment