B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

बुद्धि परीक्षण – बुद्धि परीक्षणों के प्रकार, गुण, दोष, उपयोगिता – Buddhi Parikshan

बुद्धि परीक्षण
बुद्धि परीक्षण

बुद्धि परीक्षण से आप क्या समझते हैं? बुद्धि के वैयक्तिक और सामूहिक परीक्षणों की तुलनात्मक व्याख्या कीजिए।

अथवा

सामूहिक बुद्धि परीक्षणों की तुलना में व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के क्या गुण व दोष (सीमाएँ) हैं?

अनेक विद्वानों ने बुद्धि के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये हैं। कुछ विद्वान बुद्धि को सामान्य योग्यता मानते हैं और कुछ नवीन परिस्थितियों में समायोजन। गाल्टन के अनुसार बुद्धि पहचानने तथा सीखने की योग्यता है।

जब भी वैयक्तिक भिन्नताओं के बारे में सोचा जाता है, तो बुद्धि भी उसी सन्दर्भ में जाँची-परखी जाती है। प्रत्येक व्यक्ति में बौद्धिक या मानसिक योग्यता अलग-अलग होती है। शिक्षा तथा समाज के अन्य क्षेत्रों में बुद्धि मापन को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता रहा है।

आधुनिक शिक्षा मनोविज्ञान की सबसे महत्वपूर्ण देन बुद्धि का मापन करने के लिए बुद्धि परीक्षाए हैं। बुद्धि मापन का तात्पर्य है कि बालक की मानसिक योग्यता का माप करना या उसमें यह बात करना कि कौन-कौन सी योग्यताएँ हैं और कितनी? प्रत्येक बालक में इस प्रकार की कुछ जन्मजात योग्यताएँ होती हैं। बुद्धि परीक्षा द्वारा उसकी इन्हीं योग्यताओं या उसके मानसिक विकास का अनुमान लगाया जाता है। एक विद्वान ने बुद्धि परीक्षण को निम्न प्रकार परिभाषित किया है-

ड्रेवर के अनुसार, “बुद्धि-परीक्षा किसी प्रकार का कार्य या समस्या होती है, जिसकी सहायता से एक व्यक्ति के मानसिक विकास के स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है, या मापन किया जा सकता है।”

बुद्धि परीक्षणों के प्रकार

प्रशासन की दृष्टि से भी बुद्धि परीक्षण दो प्रकार के होते हैं-

1. व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण,
2. सामूहिक बुद्धि परीक्षण।

व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण उनको कहा जाता है जिनका प्रशासन केवल एक ही व्यक्ति पर किया जाता है और सामूहिक बुद्धि परीक्षण एक से अधिक व्यक्तियों (समूह) पर एक साथ प्रशासित किये जाते हैं।

उक्त दोनों आधार पर समस्त परीक्षणों को सम्मिलित कर देने के बाद कुल चार प्रकार के बुद्धि परीक्षण बताये जा सकते हैं।

1. शाब्दिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण 2. अशाब्दिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण 3. अशाब्दिक सामूहिक बुद्धि परीक्षण

व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण

व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण एक समय में केवल एक ही व्यक्ति पर प्रशासित किया जा सकता है।

इसकी विशेषताएँ तथा लाभ निम्नलिखित हैं।

1. इसमें परीक्षक व विषयी में घनिष्ठता हो जाती है।
2. इसमें नकल व धोखे की संभावना नहीं होती है।
3. इस परीक्षण के द्वारा प्रयोज्य के व्यवहार का गूढ़ अध्ययन किया जा सकता है।
4. यह अनपढ़ तथा पढ़े लिखे सभी के लिए उपयोगी है।
5. इसमें विश्वसनीयता तथा वैधता बढ़ जाती है।
6. इसके द्वारा बुद्धि की गुणात्मक व्याख्या की जा सकती है।
7. शैक्षिक एवं व्यावसायिक निर्देशन के लिए यह परीक्षण उपयोगी है।
8. इस परीक्षण का प्रयोग पिछड़े व मन्दबुद्धि बालकों पर सफलतापूर्वक किया जा सकता है।
9. इसके द्वारा सामाजिक तथा संवेगात्मक पहलुओं का मापन हो सकता है।
10. यह परीक्षण निदान व उपचार की दृष्टि से उपयोगी है।
11. इस परीक्षण की प्रक्रिया आवश्यकतानुसार लचीली बनायी जा सकती है।

व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण की हानियां (सीमाए)

व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण के निम्नलिखित दोष हैं-

1. एक समय में केवल एक ही व्यक्ति का परीक्षण हो सकता है।
2. इसमें समय अधिक लग सकता है।
3. धन व श्रम इस परीक्षण में अधिक लगते हैं।
4. इनका मानक तैयार करना कठिन है।
5. इसमें वस्तुनिष्ठता की कमी हो सकती है।
6. इसके लिए कुशल एवं योग्य परीक्षक की आवश्यकता होती है।

सामूहिक बुद्धि परीक्षण

सामुहिक बुद्धि परीक्षण एक साथ अनेक लोगों की बुद्धि का मापन करने के लिए निर्मित किये जाते हैं।इनकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं।

1. एक साथ पूरे समूह पर प्रशासन किया जा सकता है।
2. एक सामान्य व्यक्ति भी इनका प्रशासन कर सकता है।
3. इनका मानकीकरण तथा फलांकन आसान होता है।
4. इन परीक्षणों में समय, धन व श्रम की बचत होती है।
5. इनकी वस्तुनिष्ठता, वैधता तथा विश्वसनीयता सन्तोषजनक होती है।

सामूहिक बुद्धि परीक्षण की सीमायें

परीक्षणों के निम्नलिखित दोष हैं।

1. इनमें व्यक्तिगत योग्यताओं को महत्व नहीं मिल पाता है।
2. इन परीक्षणों में आंकड़ों पर निर्भर रहना पड़ता है।
3. समस्याग्रस्त, छोटे व मन्द बुद्धि बालकों के लिए यह अनुपयोगी है।
4. इनमें व्यवहार का गुणात्मक अध्ययन संभव नहीं है।
5. प्रश्नों के उत्तर देने में अन्धानुमान की संभावना रहती है।
6. उच्च पदों या नौकरियों के लिए केवल ये परीक्षण पर्याप्त नहीं होते।

कुछ प्रसिद्ध व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण

कुछ प्रमुख व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के नाम निम्नलिखित हैं-

1. बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण।

2. स्टेनफोर्ट-टर्मन संशोधन परीक्षण।

3. वैश्लर बुद्धि परीक्षण।

4. गुडएनफ ड्रॉ ए मैन परीक्षण।

5. भाटिया टेस्ट बैटरी।

कुछ प्रसिद्ध सामूहिक बुद्धि परीक्षण

कुछ सामूहिक बुद्धि परीक्षणों के नाम निम्नवत् हैं-

1. ओटिस का आर्मी एलफा परीक्षण।

2. ओटिस का आर्मी बीटा परीक्षण।

3. जलोटा का सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण।

4. मेहता का सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण।

5. टण्डन का सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण।

  1. बुद्धि का अर्थ और परिभाषा | Meaning and Definition of Intelligence in Hindi
  2. बुद्धि के प्रमुख सिद्धान्त|Theories of Intelligence in Hindi
  3. बुद्धि-लब्धि – बुद्धि लब्धि एवं बुद्धि का मापन – Buddhi Labdhi

इसे भी पढ़े ….

  1. निर्देशात्मक परामर्श- मूलभूत अवधारणाएँ, सोपान, विशेषताएं, गुण व दोष
  2. परामर्श के विविध तरीकों पर प्रकाश डालिए | Various methods of counseling in Hindi
  3. परामर्श के विविध स्तर | Different Levels of Counseling in Hindi
  4. परामर्श के लक्ष्य या उद्देश्य का विस्तार में वर्णन कीजिए।
  5. परामर्श का अर्थ, परिभाषा और प्रकृति | Meaning, Definition and Nature of Counselling in Hindi
  6. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  7. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन के क्षेत्र का विस्तार में वर्णन कीजिए।
  8. विद्यालय में निर्देशन प्रक्रिया एवं कार्यक्रम संगठन का विश्लेषण कीजिए।
  9. परामर्श और निर्देशन में अंतर 
  10. विद्यालय निर्देशन सेवाओं के संगठन के आधार अथवा मूल तत्त्व
  11. निर्देशन प्रोग्राम | निर्देशन कार्य-विधि या विद्यालय निर्देशन सेवा का संगठन
  12. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन का अर्थ, परिभाषा, आवश्यकता एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  13. निर्देशन का अर्थ, परिभाषा, तथा प्रकृति
  14. विद्यालय में निर्देशन सेवाओं के लिए सूचनाओं के प्रकार बताइए|
  15. वर्तमान भारत में निर्देशन सेवाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
  16. निर्देशन का क्षेत्र और आवश्यकता
  17. शैक्षिक दृष्टिकोण से निर्देशन का महत्व
  18. व्यक्तिगत निर्देशन (Personal Guidance) क्या हैं? 
  19. व्यावसायिक निर्देशन से आप क्या समझते हैं? व्यावसायिक निर्देशन की परिभाषा दीजिए।
  20. वृत्तिक सम्मेलन का अर्थ स्पष्ट करते हुए उसकी क्रिया विधि का वर्णन कीजिए।
  21. व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता | Needs of Vocational Guidance in Education
  22. शैक्षिक निर्देशन के स्तर | Different Levels of Educational Guidance in Hindi
  23. शैक्षिक निर्देशन के उद्देश्य एवं आवश्यकता | 
  24. शैक्षिक निर्देशन का अर्थ एवं परिभाषा | क्षेत्र के आधार पर निर्देशन के प्रकार
  25. शिक्षण की विधियाँ – Methods of Teaching in Hindi
  26. शिक्षण प्रतिमान क्या है ? What is The Teaching Model in Hindi ?
  27. निरीक्षित अध्ययन विधि | Supervised Study Method in Hindi
  28. स्रोत विधि क्या है ? स्रोत विधि के गुण तथा दोष अथवा सीमाएँ
  29. समाजीकृत अभिव्यक्ति विधि /समाजमिति विधि | Socialized Recitation Method in Hindi
  30. योजना विधि अथवा प्रोजेक्ट विधि | Project Method in Hindi
  31. व्याख्यान विधि अथवा भाषण विधि | Lecture Method of Teaching

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment