
महाश्वेता देवी का जीवन परिचय (Biography of Mahasweta Devi in Hindi)– प्रायः ही यह पाया गया है कि साहित्यिक विधा में निपुण व्यक्ति, जो मानव मन के कुशल चितेरे भी होते हैं, के कुछ समय पश्चात् समाजसेवा के दायित्वों को भी भारकराल चितेरे भी होते हैं। ये कह की साहित्यिक भावुकता ही इन्हें पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भी तत्पर करती है। महाश्वेता देवी का नाम भी ऐसे ही लोगों की सूची में दर्ज है। इस महान लेखिका एवं समाजसेविका का जन्म 14 जनवरी, 1926 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ। बांग्ला भाषा में मानवीय संवेदनाओं को वैचारिक लेखन के माध्यम से ये उपन्यास और कहानियों में ढालकर साहित्य सेवा करती थीं। महाश्वेता देवी लेखन के साथ ही समाजसेवा में भी योगदान देती रहीं। स्त्री अधिकारों, दलितों और आदिवासियों के उन्नयन के लिए महाश्वेता देवी ने भ्रष्ट व्यवस्था के साथ लंबा संघर्ष किया और इनके लिए सम्मान और न्याय का मार्ग भी प्रशस्त किया।
बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र महाश्वेता देवी की कर्मभूमि रहे हैं। वहां इनका ध्यान लोढ़ा और शबरा आदिवासियों की दीन स्थिति की ओर सर्वाधिक रहा है। इसी प्रकार बिहार के पलामू क्षेत्र के आदिवासियों की दीन स्थिति की तरफ सर्वाधिक रहा है। इसी प्रकार बिहार के पलामू क्षेत्र के आदिवासी भी इनके सेवाकार्यों से लाभान्वित हुए। इनमें नारी स्थिति सर्वाधिक दयनीय थी। महाश्वेता देवी ने उसमें सुधार लाने का मजबूत इरादा बनाया। 1970 से महाश्वेता देवी ने अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु भ्रष्ट व्यवस्था के साथ संघर्ष करना शुरू किया। इन्होंने पश्चिम बंगाल की औद्योगिक नीतियों के विरुद्ध भी आंदोलन किया और विकास के छद्म नारे को चुनौती दी। महाश्वेता देवी ने कठिन समाजसेवा की मुहिम को आरंभ करने के पश्चात् समर्पण भाव से किया। 1977 में महाश्वेता देवी को मैग्सेसे पुरस्कार द्वारा इनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार भी इन्हें 1979 में प्रदान किया गया। 1996 का ज्ञानपीठ पुरस्कार भी महाश्वेता देवी को प्रदान किया गया। इन्हें
1986 में पद्मश्री और 2006 में पद्म विभूषण देकर राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाली नारी को सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें…
- लोकमान्य तिलक का संक्षिप्त परिचय | Introduction of lokmanya Tilak
- स्वामी दयानन्द सरस्वती का संक्षिप्त परिचय | Swami Dayanand Saraswati
- श्रीराम शर्मा आचार्य का संक्षिप्त परिचय | Introduction Shri ram Sharma Acharya
- स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त परिचय | Introduction of Swami Vivekananda
- महाकवि बिहारी का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली
- विष्णु प्रभाकर (Vishnu Prabhakar) – जीवन-परिचय, रचनाएँ और सीमा-रेखा
- सूरदास का जीवन परिचय, रचनाएँ एवं साहित्यिक योगदान का वर्णन कीजिये।
- हरिवंशराय बच्चन का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली
- डॉ. जयभगवान गोयल का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली
- मलयज का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली
- रवीन्द्रनाथ टैगोर | Rabindranath Tagore Biography Jeevan Parichay In Hindi
- केदारनाथ अग्रवाल का -जीवन परिचय
- कवि नागार्जुन (Nagarjun) का जीवन परिचय
- सोहनलाल द्विवेदी जी का जीवन परिचय, कार्यक्षेत्र, भाषा-शैली, तथा साहित्य
- महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के जीवन परिचय एवं काव्य- -कृतियों
- मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय, रचनाएँ, तथा भाषा-शैली
- मीराबाई का जीवन परिचय