पाठ योजना / Lesson Plan

हुमायूँ इतिहास का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan for B.Ed.

हुमायूँ इतिहास का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan for B.Ed.
हुमायूँ इतिहास का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan for B.Ed.

हुमायूँ इतिहास का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan for B.Ed.

हुमायूँ इतिहास का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत हुमायूँ का लेसन प्लान Humaayun History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- हुमायूँ

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘हुमायूँ’ के विषय में विस्तार से प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘हुमायूँ’ के शासन काल में हुए प्रशासनिक गतिविधियों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘हुमायूँ’ के उपलब्धियों की व्याख्या कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘हुमायूँ’ के शासन काल में हुए युद्धों का विश्लेषण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘हुमायूँ’ के विषय में पूर्वज्ञान रखती है |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था ?

पाँच

2.

बाबर ने पाँचवे आक्रमण के अन्तर्गत किस जगह पर अधिकार किया था ?

दिल्ली

3.

बाबर के पश्चात् दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?

हुमायूँ |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम सब ‘हुमायूँ’ के बारे में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. हुमायूँ (1530)

बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूँ 1530 ई. में मुग़ल सिंहासन पर बैठा | सिंहासन पर बैठते ही हुमायूँ को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा | उसकी सबसे बड़ी कठिनाई उसके अफ़गान शत्रु थे | बाबर के बाद उसका पुत्र हुमायूँ मुग़ल साम्राज्य का शासक बना |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. हुमायूँ और बहादुरशाह

बहादुरशाह गुजरात का शासक था | बहादुरशाह दिल्ली का साम्राज्य प्राप्त करना चाहता था | उसने सन 1534 ई. में चित्तौड़ पर आक्रमण कर उसे अपने अधीन कर लिया | अतः हुमायूँ और बहादुरशाह के मध्य युद्ध हुआ | जिसमे बहादुरशाह की पराजय हुयी | हुमायूँ से बचकर बहादुरशाह ने पुर्तगाली द्वीप दिउ में शरण ली | हुमायूँ गुजरात विजय कर अपनी राजधानी वापस चला गया | जिससे हुमायूँ के हाथों से गुजरात निकल गया |

 

3. हुमायूँ और शेरशाह

1538 ई. में हुमायूँ ने शेरशाह से चुनार जीत लिया | तत्पश्चात् शेरशाह ने गौड़ (बंगाल) पर विजय प्राप्त की और बंगाल पर अधिकार कर लिया | 1539 ई. में चौसा नामक स्थान पर हुमायूँ तथा शेरशाह के युद्ध में परास्त होकर हुमायूँ ने किसी तरह से अपनी जान बचायी | इस युद्ध में हुमायूँ की पराजय हुई |

 

4. हुमायूँ की वापसी

शेरशाह द्वारा स्थापित साम्राज्य शेरशाह की मृत्यु के बाद दिन प्रति दिन कमजोर होता गया | हुमायूँ ने दिल्ली ने पुनः प्राप्त करने की शुरुआत की और दिल्ली, पंजाब, आगरा पर कब्जा कर लिया |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. बाबर का पुत्र हुमायूँ 1530 ई. में मुग़ल वंश का शासक बना |

2. बहादुरशाह गुजरात का शासक था |

3. शेरशाह के बाद हुमायूँ ने दिल्ली, पंजाब, आगरा पर कब्जा कर लिया |

4. 1539 ई. में चौसा नामक स्थान पर हुमायूँ तथा शेरशाह के युद्ध में हुमायूँ की पराजय हुई |

5. हुमायूँ मुग़ल वंश का शासक था |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी और घूम-घूम कर निरीक्षण कार्य करेंगी और उनकी समस्याओं को दूर करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. हुमायूँ कब मुग़ल वंश का शासक बना ?
2. हुमायूँ और शेरशाह के युद्ध में किसकी पराजय हुई थी ?
3. हुमायूँ किस वंश का शासक था ?
4. शेरशाह की मृत्यु के बाद हुमायूँ ने कहाँ कब्जा कर लिया था ? 
 
➤ गृहकार्य :-
हुमायूँ का चित्र अपनी पुस्तिका पर बनाये |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment