पाठ योजना / Lesson Plan

मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Fundamental Rights Civics lesson plan for B.Ed.

मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Fundamental Rights Civics lesson plan for B.Ed.
मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Fundamental Rights Civics lesson plan for B.Ed.

मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Fundamental Rights Civics lesson plan for B.Ed.

मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान fundamental rights Civics lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत मौलिक अधिकार नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान fundamental rights Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- मौलिक अधिकार

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा मौलिक अधिकार का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्रा मौलिक अधिकार के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी|
  3. छात्रा मौलिक अधिकार को परिभाषित कर सकेंगी|
  4.  छात्रा मौलिक अधिकार में आये सभी प्रकार के अधिकारों के विषय जानकारी प्राप्त कर सकेंगी |
  5. छात्रा मौलिक अधिकार के उद्देश्यों का जानकारी प्राप्त कर सकेंगी |

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएं अधिकारों के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है ?

26 जनवरी

2.

26 जनवरी 1950 को क्या लागू हुआ ?

संविधान

3.

संविधान के द्वारा जो अधिकार प्रदान किये गए है उसे क्या कहते है ?

मौलिक अधिकार

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग मौलिक अधिकार के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. मौलिक अधिकार

सभी मनुष्यों को जन्म से ही कुछ अधिकार प्राप्त होते है जिन्हें मानव अधिकार कहते है | इनमे से कुछ मौलिक अधिकार के रूप में हमारे संविधान में दिए गए है जो निम्नवत है-

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

समानता का अधिकार

संविधान के अनुसार भारतीय नागरिकों के साथ समान रूप से व्यवहार किया जाएगा |

 

स्वतन्त्रता का अधिकार

1. शान्तिपूर्वक सम्मलेन करने की स्वतन्त्रता|

2. अपनी इच्छा के अनुसार रोजगार करने की स्वतन्त्रता|

3. भारत में रहने की (कहीं भी) स्वतन्त्रता|

4. भारत में कहीं भी आने जाने की स्वतन्त्रता|

5. समिति बनाने व सभा करने की स्वतन्त्रता|

6. जीवन जीने एवं निजी स्वतन्त्रता|

 

शोषण के विरुद्ध अधिकार

इस अधिकार का मतलब है कि किसी व्यक्ति से जोर जबरदस्ती से काम नहीं लिया जा सकता| यदि कोई व्यक्ति एक काम छोड़ कर दुसरा काम करना चाहता है तो उसे रोका नहीं जा सकता है|

 

धर्म की स्वतन्त्रता का अधिकार

भारत में सभी को अपने धर्म का पालन करने की स्वतन्त्रता है | किसी को भी व्यक्तिगत रूप से अपने रीती रिवाजों का पालन करने से नहीं रोका जा सकता है |

 

संस्कृति एवं शिक्षा का अधिकार

जिस धर्म या समाज के लोग कम संख्या में है उन्हें भी कुछ विशेष अधिकार प्राप्त है | उन्हें अपने समाज की शैक्षिक संस्थाएँ खोलने का और अपनी भाषा एवं संस्कृति को आगे बढाने का अधिकार है |

 

मौलिक अधिकारों के लिए न्यायालय में मुकदमा करने का अधिकार

कहीं पर यदि मौलिक अधिकार का हनन हो रहा हो तो सीधे उच्चतम या उच्च न्यायालय में मुकदमा करने का अधिकार भी एक मौलिक अधिकार है | सरकार का यह कर्तव्य है कि वह भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करें |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. ये जन्म से ही प्र्राप्त होतें है| जिन्हें मानवधिकार कहते है |

2. मौलिक अधिकार 7 होते है |

3. समान व्यवहार करना समानता का अधिकार है |

4. संस्कृति और शिक्षा का अधिकार भी है |

5. भारत में सभी धर्म अपने धर्म का चालन करने की स्वतन्त्रता है |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को श्यामपट्ट सारांश को लिखने को कहेंगी एवं निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. धर्म की स्वतन्त्रता के अन्तर्गत क्या आता है ?
2. भाषा एवं संस्कृति को आगे बढाने के लिए किस प्रकार का अधिकार है ?
3. नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार क्यों जरूरी है ?
4. संविधान में प्रदत्त ‘स्वतन्त्रता के अधिकार’ के अन्तर्गत नागरिकों को किस प्रकार की स्वतंत्रताएँ दी गयी है ?
5. न्यायालय में मुकदमा करने का अधिकार किस अधिकार के अन्तर्गत आता है ?

➤ गृहकार्य :-
मौलिक अधिकारों के नाम लिखिए |

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment