पाठ योजना / Lesson Plan

बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan for B.Ed.

बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan for B.Ed.
बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan for B.Ed.

बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan for B.Ed.

बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत बौद्ध धर्म इतिहास का लेसन प्लान Buddhism History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- बौद्ध धर्म

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ के बारे में प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ के उपदेशों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ के बारे में विस्तार से वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ की शिक्षाओं की व्याख्या कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘बौद्ध धर्म’ से सम्बन्धित सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

राजा शुद्धोधन के पुत्र का क्या नाम था ?

सिद्धार्थ

2.

सिद्धार्थ किसके बचपन का नाम था ?

महात्मा बुद्ध

3.

महात्मा बुद्ध किस धर्म के संस्थापक थे ?

बौद्ध धर्म

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग बौद्ध धर्म के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. गौतम बुद्ध जीवन

महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे | इनका जन्म ईसा से 563 वर्ष पूर्व नेपाल में कपिला वस्तु के निकट लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था | इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गणराज्य के राजा थे | गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. शिक्षा

 

सच्चे ज्ञान और शान्ति की खोज के लिए उन्होंने काफी दिनों तक कठिन तपस्या की परन्तु उनकों इससे शारीरिक कष्ट ही हुआ और उन्होंने इस रास्ते को छोड़ दिया | वे बहुत दिनों बाद बिहार प्रान्त के ‘गया’ स्थान पर ऋषियों के साथ पहुँचे जहाँ उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ |

उन्होंने ‘माध्यम मार्ग’ बीच का रास्ता अपनाने की शिक्षा दी, जिसका अर्थ होता है- ‘न तो विलासिता और न तो कठोर तप’ | गौतम बुद्ध ने ‘चार आर्य सत्य’ को माना है |

1. दुःख है |

2. दुःख का कारण है |

3. दुःख दूर करने के उपाय भी है |

4. दुखों को दूर करने का उपाय आष्टांगिक मार्ग है |

ये आष्टांगिक मार्ग सरल मानवता पूर्ण व्यवहार के नियम है |

1. जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सही सोच होना |

2. सही बात और कार्य करना |

3. सत्य बोलना |

4. अच्छा कार्य करना |

5. अच्छे कार्य से जीविका अर्जित करना |

6. मानसिक और नैतिक उन्नति के लिए प्रयास करना |

7. अपने कार्य व्यवहार पर हमेशा नजर रखना |

8. ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करना |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. गौतम बुद्ध के उपदेश

महात्मा बुद्ध ने दुःख से छुटकारा पाने को निर्वाण कहा है | उनके उपदेशों से मानव सोच में बहुत बड़ा बदलाव आया उनके उपदेश सरल पाली भाषा में थे | उन्होंने बताया कि व्यक्ति का अच्छा या बुरा होना उसके व्यवहार पर निर्भर करता है न कि उसकी जाति पर |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ |

2. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था |

3. गौतम बुद्ध को गया नामक स्थान पर ज्ञान प्राप्त हुआ |

4. महात्मा बुद्ध ने दुःख से छुटकारा पाने को निर्वाण कहा है |

5. महात्मा बुद्ध ने जो उपदेश दिए वे पाली भाषा में थे |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

एक शब्द में उत्तर दो |
1. सिद्धार्थ किसके बचपन का नाम था ?
2. लुम्बिनी वन में किसका जन्म हुआ ?
3. गौतम बुद्ध को ज्ञान कहाँ प्राप्त हुआ था ?
4. गौतम बुद्ध ने कितने आर्य सत्य बताए ?
 
➤ गृहकार्य :-
 
गौतम बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग के बारे में लिख कर लाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment