पाठ योजना / Lesson Plan

हमारा संविधान नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Civics lesson plan of B.Ed. class 7

हमारा संविधान, नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Civics lesson plan of B.Ed. class 7
हमारा संविधान, नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Civics lesson plan of B.Ed. class 7

संविधान नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Sanvidhan Civics lesson plan for B.Ed.

संविधान नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Sanvidhan Civics lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत संविधान नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Sanvidhan Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें
 
  

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- हमारा सविधान

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 
  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|
➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा संविधान सभा का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे|
  2. छात्रा संविधान सभा के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे|
  3. छात्रा संविधान को परिभाषित कर सकेंगे|
  4.  छात्रा संविधान के अर्थ की व्याख्या कर सकेंगे|
  5. छात्रा संविधान के महत्व को अपने शब्दों में लिख सकेंगे

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट, प्वाइंटर, डस्टर, चॉक अन्य शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्रा संविधान के विषय में पूर्ण जानकारी रखती होगी|

 
 

➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

हमारे देश में कौनसे राष्ट्रीय पर्व मानाये जाते हैं?

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती।

2.

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

26 जनवरी 1950 को

3.

26 जनवरी क्यों मनाया जाता है?

क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था|

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग संविधान के विषय में अध्ययन करेंगे

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु
छात्राध्यापक क्रियाएं
छात्र क्रियाएं
1.  संविधान सभा 
संविधान सभा का गठन 1946 में हुआ था| इसमें भारत के हर प्रांत से कुल 389 लोग थे| उनमे से कुछ के नाम इस प्रकार है- सरोजनी नायडू, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद, जवाहरल लाल नेहरु,एच वी कामथ एवं राजेन्द्र प्रसाद थे| संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे| संविधान सभा की एक प्रारूप समिति बनी जिसके अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर थे|
 
 
छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|
2. प्रारूप समिति 
प्रारूप समिति द्वारा निर्मित संविधान को 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया| हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ| इसलिए हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मानते है| संविधान का निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा|
 
3.संविधान

“भारत एक लोकतांत्रिक देश है|” इसका मतलब यह है कि सरकार बनाने और बदलने में सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए|

दूसरी बात यह है की लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितने भी ऊँचे पद पर हो वह भी अपने मन से काम नहीं कर सकता| सरकार भी अपनी मनमानी नहीं कर सकती| जिस देश में लोकतांत्रिक सरकार होती है वहाँ एक संविधान होता है| देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार काम करना पड़ता है|

 
 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1.संविधान सभा का गठन 1946 को हुआ|
2. संविधान सभा में 389 लोग थे|
3. संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे| 
4. प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर थे|
5. हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ|
6. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है|7. संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्रों को छात्राध्यापिका सारांश को लिखने को कहेंगी एवं निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. संविधान सभा का गठन कब हुआ?
2 संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
3 संविधान सभा में कितने लोग थे?
4 प्रारूप समिति के अध्यक्ष का नाम क्या था?
5 संविधान बनने में कितना समय लगा?
 
➤ गृहकार्य :-
संविधान सभा के सदस्यों के नाम लिखिए |

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment