पाठ योजना / Lesson Plan

मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan for B.Ed.

मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan for B.Ed.
मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan for B.Ed.

मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan for B.Ed.

मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत मौर्य साम्राज्य इतिहास का लेसन प्लान Maurya Empire History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- मौर्य साम्राज्य

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘मौर्य वंश’ के शासकों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘मौर्य साम्राज्य’ के शासन व्यवस्था का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘मौर्य साम्राज्य’ की विशेषताओं का वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘मौर्य साम्राज्य’ के शासकों की पहचान कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘मौर्य साम्राज्य’ के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

अशोक किसका पुत्र था ?

बिन्दुसार

2.

बिन्दुसार के पिता का क्या नाम था ?

चन्द्रगुप्त मौर्य

3.

चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस साम्राज्य की स्थापना की ?

मौर्य साम्राज्य

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग मौर्य साम्राज्य के बारे में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. मौर्य वंश की स्थापना

सिकन्दर ने 326 ई. पू. में पश्चिमोत्तर भारत में आक्रमण किया | इस समय यहाँ नन्द वंश के शासक धनानन्द का शासन था | वह बहुत ही क्रूर शासक था | चन्द्रगुप्त नामक व्यक्ति उसकी सेना में नौकरी करता था | चन्द्रगुप्त ने राजा के दुर्व्यवहार से ऊबकर राजा के खिलाफ विद्रोह कर दिया | इस विद्रोह के कारण उसे मृत्युदण्ड दिया गया लेकिन चन्द्रगुप्त इससे बचकर मगध से भाग निकला | उसने नन्द वंश के विनाश के लिए मन में ठान लिया |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. चाणक्य से भेंट

 

इसी समय चन्द्रगुप्त की भेंट चाणक्य से हुई जिसकी मदद से चन्द्रगुप्त ने मगध पर आक्रमण कर दिया तथा नन्द वंश का अंत कर 322 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की |

यूनानी सेनापति सेल्यूकस ने 305 ई. पू. पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया जिसे चन्द्रगुप्त ने परास्त कर दिया | सेल्यूकस को चन्द्रगुप्त से एक सन्धि करनी पड़ी जिससे चन्द्रगुप्त को हिन्दुकुश पर्वत तक के प्रान्त उपहार में मिले | सेल्यूकस ने मेगस्थनीज नाम के राजदूत को चन्द्रगुप्त के दरबार में भेजा |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. मौर्य प्रशासन

मेगस्थनीज की इण्डिका और कौटिल्य के अर्थशास्त्र पुस्तकों से मौर्य के विशाल प्रजातंत्र की जानकारी मिलती है | चन्द्रगुप्त सारे अधिकार अपने ही हाथों में रखे हुए था | राजा की सहायता के लिए एक मंत्री परिषद् गठित थी | बुद्धिमान लोग इसके सदस्य थे | जो राजा को सलाह देते थे | चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे |

इतने बड़े साम्राज्य के अच्छे प्रशासन के लिए तीन स्तरों की शासन व्यवस्था थी- प्रान्त, जनपद और नगर/गाँव

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. मगध पर धनानन्द का शासन था |

2. चन्द्रगुप्त धनानन्द की सेना का सैनिक था |

3. चन्द्रगुप्त की भेंट चाणक्य से हुई |

4. चन्द्रगुप्त ने धनानन्द के वंश का अंत कर मौर्य साम्राज्य की नीव डाली |

5. सेल्यूकस ने मेगस्थनीज नामक राजदूत चन्द्रगुप्त के दरबार में भेजा |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. राजा की सहायता के लिए ______ होते थे |
2. चन्द्रगुप्त की भेंट _______ से हुई |
3. कौटिल्य की पुस्तक का नाम _____ था |
4. मेगस्थनीज ने _______ नाम की पुस्तक लिखी |
5. सेल्यूकस को ______ से सन्धि करनी पड़ी |
 
➤ गृहकार्य :-
 
मौर्य साम्राज्य की शासन व्यवस्था के बारे में लिखिए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment