पाठ योजना / Lesson Plan

संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan for B.Ed.

संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan for B.Ed.
संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan for B.Ed.

संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan for B.Ed.

संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत संविधान की विशेषताएँ नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Characteristics of the Constitution Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- संविधान की विशेषताएँ

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा संविधान का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे|
  2. छात्रा संविधान के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे|
  3. छात्रा संविधान को परिभाषित कर सकेंगे|
  4.  छात्रा संविधान के अर्थ को परिभाषित कर सकेंगे|
  5. छात्रा संविधान के उद्देश्यों को अपने शब्दों में लिख सकेंगे

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राओं को संविधान के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

26 जनवरी

2.

26 जनवरी क्यों मनाया जाता है?

क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था|

3.

संविधान में दिए गए गुणों को क्या कहते है?

विशेषताएँ|

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग संविधान के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.  संविधान की प्रस्तावना 

हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी,पक्ष, निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमे व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1948 ई. को एततद्वारा इस संविधान को अंगकित अधिनियमित और आत्मार्पित करते है| मूल संविधान में 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियाँ है|

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

2. प्रभुत्व संपन्न राज्य 

भारत की सरकार आतंरिक एवं बाहरी मामलो में अपनी इच्छानुसार आचाणु एवं कार्य करने को पूर्ण स्वतन्त्र है इसलिए भारत को प्रभुत्व संपन्न राज्य कहा गया है| 

3. लोकतंत्रात्मक गणराज्य

भारत की सरकार जनता के लिए तथा जनता द्वारा चुनी जाती है इसलिए इसे लोकतंत्रात्मक कहा जाता है| भारत का राष्ट्राध्यक्ष वंशानुगत न होकर निर्वाचित होता है इसलिए भारत को गणराज्य कहा गया है|

4. पंथ निरपेक्ष

राज्य किसी विशेष धर्म को राज्य धर्म के रूप में मान्यता नहीं प्रद्दन करता है| वरन सभी धर्मों के समान आदर करता है|

5. समाजवाद

हमारा लक्ष्य समाजवादी राज्य की स्थापना करना है| यहाँ समाजवाद का अर्थ है सरकार लोगों की आर्थिक स्थिति में समानता लाने का प्रयास करे|


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. मूल संविधान 395 अनुच्छेद है| 12 अनुसूचियाँ है|

2. प्रभुत्वसम्पन्न राज्य कहा गया है|

3. भारत की सरकार जनता के लिये, जनता के द्वारा, चुना जाता है|

4.राज्य किसी विशेष धर्म को राज्य धर्म के रूप में मान्यता नहीं प्रदान करता है| वरन सभी धर्मों के समान आदर करता है|

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को श्यामपट्ट सारांश को लिखने को कहेंगी एवं निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. मूल संविधान में सर्प्रथम कितनी अनुसूचियाँ थी ?
2. भारत सरकार किस प्रकार पूर्ण स्वतन्त्र है ?
3. भारत सरकार का चुनाव किस प्रकार होता है ?
4. भारत का राष्ट्राध्यक्ष किस प्रकार होता है ?
5. हमारा लक्ष्य क्या है ?
 
➤ गृहकार्य :-
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित उद्देश्यों के नाम लिखिए |

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment