पाठ योजना / Lesson Plan

व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan for B.Ed.

व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan for B.Ed.
व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan for B.Ed.

व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan for B.Ed.

व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत व्यवस्थापिका नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Legislature Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- व्यवस्थापिका

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ व्यवस्थापिका का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ व्यवस्थापिका के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी|
  3. छात्राएँ व्यवस्थापिका को परिभाषित कर सकेंगी|
  4. छात्राएँ व्यवस्थापिका के महत्व को समझ सकेंगी |
  5. छात्राएँ व्यवस्थापिका के कार्यों का वर्णन कर सकेंगी |
  6. छात्राएँ व्यवस्थापिका के संगठन के विषय में जान सकेंगी |

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राओं को व्यवस्थापिका के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

देश को कौन चलाता है ?

प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री

2.

मंत्री को क्या बोला जाता है ?

कैबिनेट मंत्री 

3.

कैबिनेट मंत्री किसके अन्तर्गत आते है ?

व्यवस्थापिका 

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग व्यवस्थापिका के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. व्यवस्थापिका

व्यस्व्थापिका सरकार का सबसे प्रमुख अंग है | यह उन कानूनों का निर्माण करता है| जिसके आधार पर कार्यपालिका शासन करती है और न्यायपालिका उसी आधार पर न्याय प्रदान करती है | लोकतंत्र के शासन में व्यवस्थापिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | यह केवल क़ानून ही नहीं बनाती वरन प्रशासकीय नीति भी निर्धारित करती है और संविधान में संशोधन कार्य भी व्यवस्थापिका ही करती है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

2. व्यवस्थापिका के कार्य 

1. कानून निर्माण संबंधी कार्य 

2. कार्यपालिका पर नियंत्रण 

3. विमर्शात्मक कार्य 

4. आर्थिक कार्य 

5. प्रशासन संबंधी कार्य 

6. न्याय संबंधी कार्य 

7. निर्वाचन संबंधी कार्य 

8. समितियों व आयोगों की नियुक्ति 

9. नियंत्रण मंडल के रूप में कार्य 

10. जनभावना की अभिव्यक्ति 

 

3. व्यवस्थापिका का संगठन

लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था के प्रारम्भ से अधिकांश देशों में एक सदनात्मक व्यवस्थापिका ही थी परन्तु बाद में यह अनुभव किया गया कि प्रथम सदन की शक्ति पर अंकुश रखने व प्रथम सदनों के कार्यों पर पुनर्विचार करने के लिए व्यवस्थापिका के दो सदन होने चाहिए | अतः कुछ छोटे देशों को छोड़कर सभी देशों में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका विद्यमान है | इस प्रकार व्यवस्थापिका का संगठन दो प्रकार का होता है जहाँ एक सदन हो उसे एक सदनीय जहाँ दो सदन हो उसे द्विसदनीय व्यवस्थापिका कहा जाता है |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. व्यवस्थापिका सरकार का सबसे प्रमुख अंग है |

2. क़ानून निर्माण संबंधी, आर्थिक कार्य संबंधी आदि कार्य होते है |

3. व्यवस्थापिका के दो सदन होते है – 1. द्विसदनात्मक    2. एक सदनीय 

4. व्यवस्थापिका का संगठन दो प्रकार का होता है |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को श्यामपट्ट सारांश को लिखने को कहेंगी एवं निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. व्यवस्थापिका के किन्ही दो कार्यों का वर्णन करिए ?
2. प्रशासन संबंधी कार्य किसके अन्तर्गत आता है ?
3. व्यवस्थापिका का संगठन किस प्रकार होता है ?
4. व्यवस्थापिका के अन्तर्गत आने वालों दो सदनों के नाम लिखिए ?
5. आर्थिक कार्य के विषय में लिखिए ?

➤ गृहकार्य :-
व्यवस्थापिका के विषय में 10 पंक्तियों में लिखिए ?

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment