पाठ योजना / Lesson Plan

पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan for B.Ed.

पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan for B.Ed.
पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan for B.Ed.

पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan for B.Ed.

पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत पृथ्वी पर मानव इतिहास का लेसन प्लान Humans On Earth History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- पृथ्वी पर मानव

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘पृथ्वी पर मानव’ के विकास के क्रम का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘पृथ्वी पर मानव’ की परिवर्तनों के कारणों का वर्णन कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘पृथ्वी पर मानव’ से सम्बंधित परिवर्तनों की विशेषताओं को वर्गीकृत कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘पृथ्वी पर मानव’ के बदलाव को अपने जीवन में प्रयोग कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘पृथ्वी पर मानव’ के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

ईश्वर ने किसकी रचना की ?

संसार, पशु, पक्षियों, जन्तुओं

2.

संसार के सभी जीव किस पर निवास करते है ?

पृथ्वी पर

3.

पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी कौन है ?

मानव

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘पृथ्वी पर मानव’ नामक पाठ का अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. मानव में परिवर्तन

शिक्षिका कथन- घर हमें जाड़े से, गर्मी से तथा बारिश से सुरक्षा प्रदान करता है | इसमें रहकर हम सभी कार्यों को भली-भाँती कर लेते है किन्तु एक समय ऐसा भी था जब मनुष्य के पास घर नहीं थे , वे जंगलों में रहते थे जंगली जानवरों से अपनी सुरक्षा तथा उनका शिकार करने के लिए उनके पास केवल पत्थर के ही औजार थे |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. मानव में शारीरिक परिवर्तन

 

मानव शास्त्रियों के अनुसार आज से लगभग 2 करोड़ वर्ष पूर्व मानव विकास की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई | इस समय मानव में कुछ महत्वपूर्ण शारीरिक परिवर्तन आये जैसे-

1. खड़े होकर चलना

2. अँगूठे के कारण वस्तुओं की पकड़ने की क्षमता पैदा होना, जिससे महत्वपूर्ण कार्यो को कर लेना |

3. मस्तिष्क के आकार एवं क्षमता में विस्तार |

मानव के शारीरिक विकास की यह प्रक्रिया चलती रहती तथा उसमे धीरे-धीरे विकास होता गया |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. औजारों का निर्माण

इन महत्वपूर्ण बदलावों के कारण मानव अपने आस पास के वातावरण एवं परिस्थितियों के सामंजस्य करने लगा | अब उसने हाथ एवं मस्तिष्क का अधिक प्रयोग करना सीख लिया था और वह अपनी आवश्यकता के अनुसार पत्थर के औजारों एवं उपकरणों का निर्माण करने लगा | इन्ही पत्थरों के उपकरणों से हमें उनके होने का पता चला |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. मानव के विभेद विकास आदि की जानकारी देने वाले को मानव शास्त्री कहते है |

2. उस समय मानव के पास केवल पत्थर के औजार थे |

3. मानव जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए पत्थर के औजारों का प्रयोग करता था |

4. मानव मस्तिष्क का प्रयोग करना सीख गया था |

5. इसी समय मानव ने खड़े होकर चलना सीख गया |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

एक शब्द में उत्तर दीजिये -:
1. घर हमें किन-किन चीजो से सुरक्षा प्रदान करता है ?
2. जब मनुष्य के पास घर नहीं था तब वह कहाँ रहते थे ?
3. मानव में कौन-कौन से शारीरिक परिवर्तन हुए ?
4. मानव शिकार करने के लिए किस चीज का उपयोग करता था ? 
 
➤ गृहकार्य :-
 
मानव विकास क्रम का चित्र चार्ट पेपर पर बनाये |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment