पाठ योजना / Lesson Plan

इस्लाम धर्म इतिहास का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan for B.Ed.

इस्लाम धर्म इतिहास का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan for B.Ed.
इस्लाम धर्म इतिहास का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan for B.Ed.

इस्लाम धर्म इतिहास का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan for B.Ed.

इस्लाम धर्म इतिहास का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत इस्लाम धर्म का लेसन प्लान Islam Dharm History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- इस्लाम धर्म

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘इस्लाम धर्म’ के बारे में व्याख्या कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘इस्लाम धर्म’ के विषय में प्रत्यास्मरण कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘इस्लाम धर्म’ के शुरुआत के बारे में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘इस्लाम धर्म’ के साहित्य के बारे में बता सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘इस्लाम धर्म’ के बारे में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

किन्ही दो धर्मों के नाम बताओ ?

हिन्दू, मुस्लिम |

2.

मुस्लिम धर्म मानने वाले अपनी प्रार्थना किससे करते है ?

अल्लाह से |

3.

अल्लाह किस धर्म से सम्बन्धित हैं ?

इस्लाम धर्म से |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम सब ‘इस्लाम धर्म’ के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. इस्लाम धर्म

इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग दिन में पाँच बार अल्लाह यानी ईश्वर से प्रार्थना करते है | इसे नमाज़ पढ़ना कहा जाता है | आपने ध्यान दिया होगा कि मस्जिद में किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं होती है | एक बड़ा आँगन होता है जिसमे सभी इकट्ठा होकर काबा (पश्चिम) की ओर मुँह करके नमाज पढ़ते हैं | पश्चिम की तरफ जिस ओर मुँह करके नमाज पढ़ी जाती है एक दीवार होती है |

इस्लाम के तीन बुनियादी सिद्धांत है- समता, समानता तथा बन्धुत्व | इस्लाम धर्म में लोग मानते है – अल्लाह एक है और वे उसके बन्दे है तथा हजरत मोहम्मद अल्लाह का पैगाम लाने वाले पैगम्बर है | हजरत मोहम्मद ने जब अल्लाह का पैगाम लोगों को बताना शुरू किया, तब इस्लाम धर्मं की शुरुआत हुई |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. इस्लाम धर्म की शुरुआत

यह अरब देश की बात है | वहाँ के मक्का नामक शहर में सन 570 ई. में हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था | उस समय अरब में अनेक छोटे-छोटे कबीले थे जो लगातार एक दुसरे से लड़ते रहते थे | ये लोग बहुत सारे देवी-देवताओं की पूजा करते थे |

हजरत मोहम्मद इन कबीलों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए यह सन्देश देने लगे कि ईश्वर एक है और मात्र अल्लाह की सीधे और सरल तरीके से प्रार्थना करनी चाहिए | मोहम्मद साहब ने कहा कि अल्लाह को मानने वाले सब लोग बराबर है और एक है |

शुरू में मक्का शहर के कई लोगो ने मोहम्मद साहब की बातों का विरोध किया | यहाँ तक कि मोहम्मद साहब को मक्का छोड़कर 622 ई. में दुसरे शहर मदीना जाना पड़ा | इनका यह जाना हिजरत कहा जाता है | इसी समय में मुसलमानों का हिजरी सम्वत् प्रारम्भ होता है | धीरे-धीरे अरब के सारे कबीले मोहम्मद साहब की बातें मानने लगें |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग दिन में पाँच बार नमाज पढ़ते हैं |

2. मस्जिद में किसी देवी-देवताओं की मूर्ती नहीं होती है |

3. इस्लाम धर्म के लोग अल्लाह को मानते है |

4. मक्का नामक शहर में सन 570 ई. में हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था |

5. मोहम्मद साहब ने कहा कि अल्लाह को मानने वाले सब लोग बराबर हैं |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका विद्यार्थियों को श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी और घूम-घूम कर निरीक्षण कार्य करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. इस्लाम धर्म के लोग किसको मानते है ?
2. इस्लाम धर्म के लोग क्या करते है ?
3. हजरत मोहम्मद का जन्म कब हुआ था ?
4. हजरत मोहम्मद का जन्म कहाँ हुआ था ?
 
➤ गृहकार्य :-
 
इस्लाम धर्म के बारे में पढ़ कर आयेंगे |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment