पाठ योजना / Lesson Plan

अकबर इतिहास का लेसन प्लान Akbar History lesson plan for B.Ed.

अकबर इतिहास का लेसन प्लान Akbar History lesson plan for B.Ed.
अकबर इतिहास का लेसन प्लान Akbar History lesson plan for B.Ed.

अनुक्रम (Contents)

अकबर इतिहास का लेसन प्लान Akbar History lesson plan for B.Ed.

अकबर इतिहास का लेसन प्लान Akbar History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत अकबर का लेसन प्लान Akbar History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- अकबर

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘अकबर’ के शासन काल के बारे में प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘अकबर’ के राज्यों की स्थापना का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘अकबर’ के स्थापित किलों की व्याख्या कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘अकबर’ के न्याय प्रणाली का विश्लेषण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘अकबर’ के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

मुग़ल वंश की स्थापना किसने की थी ?

बाबर

2.

बाबर के पुत्र का क्या नाम है ?

हुमायूँ

3.

हुमायूँ के पुत्र का क्या नाम था ?

अकबर |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘अकबर’ के बारे में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. अकबर का परिचय

अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था | उनके पिता का नाम हुमायूँ तथा माता का नाम हमीदा बानो बेगम था | पिता की मृत्यु के बाद अकबर 13 वर्ष का था | हुमायूँ के विश्वास पात्र बैरम खां ने अकबर का राज्याभिषेक किया | अकबर अपने संरक्षक बैरम खां की देख-रेख में राज-काज करने लगा |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. पानीपत का द्वितीय युद्ध

अफ़गान राजा के हिन्दू सेनापति हेमू ने आगरा और दिल्ली पर अधिकार कर लिया जिसे मुक्त कराने के लिए 1556 ई. में अकबर और हेमू के बीच पानीपत का द्वितीय युद्ध हुआ | हेमू की सेना पराजित हुआ और पंजाब, आगरा तथा दिल्ली अकबर के अधिकार में हो गए |

 

3. साम्राज्य विस्तार

अकबर अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहता था | इसके लिए उसने सीधे संघर्ष करने, अधीनता स्वीकार करने वाले को शासन में पद देने तथा मित्रता करने की नीति अपनायी | अकबर राजपूतों के साथ मित्रता की महत्व समझता था | अतः उसने राजपूत राजपरिवारों के साथ वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया |

 

4. शासन व्यवस्था

अकबर ने साम्राज्य के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए साम्राज्य को कई स्तरों में बाँट रखा था | प्रशासन के कार्यों की देख-भाल के लिए केंद्र से लेकर गाँव तक जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की थी |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था |

2. अकबर के पिता का नाम हुमायूँ तथा माता का नाम हमीदा बानो बेगम था |

3. पानीपत का द्वीतीय युद्ध 1556 ई. में अकबर और हेमू के बीच हुआ था |

4. अकबर अपने साम्राज्य का विस्तार करने पर बल दिया |

5. अकबर ने पंजाब, आगरा तथा दिल्ली में अपना अधिकार बनाया |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी और घूम-घूम कर निरीक्षण कार्य करेंगी और उनकी समस्याओं को दूर करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. अकबर के माता का क्या नाम था ?
2. पानीपत का द्वितीय युद्ध कब हुआ था ?
3. अकबर ने कहाँ अपना अधिकार बनाया था ?
4. अकबर किस पर बल देता था ? 
 
➤ गृहकार्य :-
अकबर का चित्र अपनी पुस्तिका पर बनाये |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment