पाठ योजना / Lesson Plan

मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan for B.Ed.

मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan for B.Ed.
मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan for B.Ed.

मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan for B.Ed.

मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत मध्य पाषाण काल इतिहास का लेसन प्लान Mesolithic Age History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- मध्य पाषाण काल

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘मध्य पाषाण काल’ के औजारों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘मध्य पाषाण काल’ के जानवरों की पहचान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘मध्य पाषाण काल’ में हुए खेती के ज्ञान का वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘मध्य पाषाण काल’ में हुए परिवर्तनों के बारे में व्याख्या कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘मध्य पाषाण काल’ के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

पाषाण काल कितने भागो में विभाजित है ?

तीन भागो में

2.

पाषाण काल में किसके औजार बनाये जाते थे ?

पत्थर के

3.

पत्थरों के औजार किस काल में छोटे हो गए थे ?

मध्य पाषाण काल

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘पाषाण काल’ के ‘मध्य पाषाण काल’ का अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. मध्य पाषाण काल की शुरुआत

मध्य पाषाण काल के औजार (उपकरण) पुरापाषाण काल की अपेक्षा आकार में छोटे हो गए | इस समय प्रकृति में अनेक परिवर्तन हुए जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ा | नयी परिस्थितियों से ताल मेल बैठाने के लिए उसने छोटे उपकरण बनाना प्रारम्भ किया | जलवायु पहले की अपेक्षा गर्म हुई फलस्वरूप जहाँ-जहाँ बर्फ जमी थी | वह पिघल गई | पृथ्वी की उर्वरक शक्ति का विकास हुआ तथा घास एवं वनस्पतियों के मैदान विकसीत हुए | घास को खाने वाले छोटे जानवर जैसे हिरण, खरगोश, भेड़, बकरी आदि पैदा हुए | मानव अपने आप उगी घासों में कई आज के अनाजों की पूर्वज थी | इनका प्रयोग मानव ने अपने भोजन में किया | इस प्रकार मानव अब ‘संग्राहक’ बन गया |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. प्रथम पालतू जानवर

मानव ने इसी समय पहला जानवर कुत्ते को पालतू बनाया | कुत्ता मानव का प्रथम पालतू पशु है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. कैसे हुआ खेती का ज्ञान ?

विद्वानों का मत है कि आने आप उगे हुए अनाजो को मानव ने एकत्रित करना शुरू किया | अनाज के कुछ दाने गीली मिटटी में अथवा इधर उधर गिरे होगे इन स्थानों पर फिर से वही अनाज उगे | जब मानव ने इसे देखा तब उसे ज्ञात हुआ कि इन अनाजों से बार-बार अनाज उगाया जा सकता है | अपने इस ज्ञान का उसने परीक्षण भी किया | तब जाकर उसे खेती का ज्ञान हुआ |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. मध्य पाषाण काल के औजार पुरापाषाण काल की अपेक्षा छोटे हो गए थे |

2. पृथ्वी में उर्वरक शक्ति का विकास हुआ |

3. घास तथा वनस्पतियों के मैदान विकसित हुए |

4. घासों में कई आज के अनाजों की पूर्वज थी |

5. मध्य पाषाण काल में मानव संग्राहक बन गया था |

6. कुत्ता मानव का प्रथम पालतू पशु था |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

सही वाक्य पर सही तथा गलत वाक्य पर गलत का चिन्ह लगाइए !
1. इस समय प्रकृति में अनेक परिवर्तन हुए | (  )
2. जलवायु पहले की अपेक्षा गर्म हो गई फलस्वरूप जहाँ-जहाँ बर्फ जमी थी वह पिघल गई | (   )
3. पृथ्वी की उर्वरक शक्ति का नाश हुआ | (   )
4. मानव अब संग्राहक बन गया था | (   )
5. बैल मानव का प्रथम पालतू पशु है | (   )
 
➤ गृहकार्य :-
 
घर बनाने में हम किस-किस सामग्री का प्रयोग करते है उसकी सूची बनाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment