राजनीति विज्ञान / Political Science

पूंजीवाद एवं साम्यवाद में अन्तर | punjivad aur samyavad mein antar

पूंजीवाद एवं साम्यवाद में अन्तर
पूंजीवाद एवं साम्यवाद में अन्तर

पूंजीवाद एवं साम्यवाद में अन्तर (Distinction Beteween And Communism)

पूँजीवाद और साम्यवाद दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। इनमें निम्नांकित अन्तर पाए जाते हैं-

1. पूँजीवाद व्यक्तिगत सम्पत्ति में विश्वास करता है जबकि साम्यवाद’ सामाजिक या राज्य की सम्पत्ति में ।

2. पूंजीवाद में उत्पादन एवं वितरण के साधनों पर व्यक्ति का अधिकार होता है जबकि साम्यवाद में राज्य का।

3. पूंजीवाद में सम्पत्ति का हस्तान्तरण पिता से पुत्र को होता है जबकि साम्यवाद में नहीं।

4. पूंजीवाद में उत्पादन में सम्पत्ति एवं धन को अधिक महत्व दिया जाता है जबकि साम्यवाद में श्रम को।

5. पूंजीवाद ‘खुली प्रतियोगिता’ को प्रोत्साहन देता है जबकि साम्यवाद में प्रतियोगिता के स्थान पर सहयोग को अधिक महत्व दिया जाता है।

6. पूंजीवाद वर्ग-संघर्ष को जन्म देता है जबकि साम्यवाद वर्ग सहयोग को।

7. पूंजीवाद में अधिकाधिक लाभ कमाना ही उत्पादकों का उद्देश्य होता है जबकि साम्यवाद में उत्पादन का उद्देश्य सामाजिक कल्याण होता है।

8. पूंजीवाद बड़ी मात्रा में उत्पादन पर जोर देता है जबकि साम्यवाद आवश्यकतानुसार उत्पादन पर।

9. पूँजीवाद व्यक्ति की आर्थिक एवं राजनीतिक स्वतन्त्रता का पक्षधर है जबकि साम्यवाद व्यक्ति की सभी प्रकार की स्वतन्त्रताओं पर राज्य का अंकुश चाहता है।

10. पूंजीवाद में आय के समान वितरण की व्यवस्था नहीं की जाती। अतः आर्थिक विषमता पनपती है जबकि साम्यवाद में आय के समान वितरण के कारण आर्थिक विषमता नहीं पनप पाती।

11. पूंजीवाद में व्यक्ति का आर्थिक शोषण होता है, किन्तु साम्यवाद में नहीं।

12. पूंजीवाद में वस्तु की कीमत मांग तथा पूर्ति के आधार पर तय होती है जबकि साम्यवाद में राज्य के द्वारा।

13. पूंजीवादी व्यवस्था हर प्रकार से व्यक्तिवादी है जबकि साम्यवादी व्यवस्था समष्टिवादी ।

इसे भी पढ़े…

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment