पाठ योजना / Lesson Plan

सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan for B.Ed.
सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत सिन्धु घाटी सभ्यता इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- सिन्धु घाटी सभ्यता

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी की सभ्यता’ के नगरो का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी की सभ्यता’ की विशेषताओ का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी की सभ्यता’ की इमारतो की पहचान कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ के प्राप्त नगरों की व्याख्या कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ के व्यापार तथा काम धंधों का विश्लेषण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ प्राचीन काल एवं सभ्यताओ के बारे में पहले से सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

जल के स्रोत कौन-कौन से है ?

नदियाँ तालाब, वर्षा का जल

2.

कुछ नदियों के नाम बताओ ?

गंगा, सतलज, सिन्धु

3.

सिन्धु नदी के किनारे किस सभ्यता का विकास हुआ ?

सिन्धु घाटी सभ्यता

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. सिन्धु घाटी के शहरो की इमारतें

व्याख्या- खुदाई करने पर शहरों में कई तरह की बड़ी-बड़ी इमारते मिली, जो आयताकार थी | कई दो मंजिल घर थे | अमीरों की कोठियाँ थी, गरीब कारीगरों के छोटे-छोटे घर थे | उस समय ईट पकाने की भट्टियाँ भी रही होगी शहर की सड़के गाँव की गलियों की तरह टेढ़ी-मेढ़ी नहीं थी | बिल्कुल सीधी थी पूरा शहर व्यवस्थित था सड़कों के किनारे पक्की नालियाँ बनी थी | हर घर नाली बड़े नाले में जाकर मिल जाती थी | सिन्धु घाटी के शहरों की खुदाई में पक्के घरो के अलावा बड़े-बड़े गोदाम मिले है | घरों तथा गोदामों के अलावा मोहनजोदड़ो में एक बड़ा सा पक्का स्नानागार मिला है इसके चारो तरफ कमरे बने थे | इससे पता चलता है कि उस समय के लोग सफाई के प्रति जागरूक थे |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. काम-धंधे

 

खुदाई में ताँबे तथा काँसे की बनी हुयी कुल्हाड़ी, दर्पण, आरी कंघियाँ उस्तरा प्राप्त हुए है | इसका तात्पर्य है कि सिन्धु घाटी के लोग जमीन में से धातु निकालने और उसे साफ़ करने तथा गला कर चीजें बनाने के तरीके से परिचित थे |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. व्यापार

सिन्धु घाटी के लोथल क्षेत्र में मिले बन्दर गाह के अवशेषो से पता चलता है कि ये लोग नदी या समुद्र से व्यापार करते थे | लोथल मुख्यतः व्यापारिक नगर रहा होगा क्योंकि यहाँ से बंदरगाह मुहरे तथा गोदाम के अवशेष मिले है |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. शहर की सड़के गाँव की गलियो की तरह टेढ़ी-मेढ़ी नहीं थी |

2. सड़को के किनारे पक्की नालियाँ बनी थी |

3. मोहनजोदड़ो के लोग सफाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक थे |

4. खुदाई में काँसे से बने औजार भी प्राप्त हुए |

5. तौल नाप के लिए बटखरे और पैमाने का प्रयोग करते थे |

6. लोथल मुख्यतः व्यापारिक नगर रहा होगा क्योंकि यहाँ से बन्दरगाह मुहरें तथा गोदाम के अवशेष मिले है |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. इमारते किस आकार की थी ?
2. खुदाई में कौन-कौन से औजार प्राप्त हुए ?
3. लोथल क्या है ?
4. सिन्धु घाटी के लोग नाप तथा तौल के लिए किसका प्रयोग करते थे ?
 
➤ गृहकार्य :-
 
आप अपने आस-पास किस-किस काम में पहिये का चक्के का प्रयोग देखते है लिख कर लाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment