पाठ योजना / Lesson Plan

सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan for B.Ed.
सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan for B.Ed.

सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय) इतिहास का लेसन प्लान Indus Valley Civilization (Commodity Exchange) History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- सिन्धु घाटी की सभ्यता (वस्तु विनिमय)

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ की मूर्तियों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ की लिपियों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ के देवी देवताओं का विवरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ की विशेषताओं का वर्णन अपने शब्दों में कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘सिन्धु घाटी सभ्यता’ की संस्कृतियो की विवेचना कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ सिन्धु घाटी सभ्यता के विषय में पूर्व से ही सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

जब पृथ्वी पर मानव आया उस काल को क्या कहते है ?

आदिकाल

2.

आदिकाल को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

प्राचीन काल

3.

प्राचीन काल में लोग सामानों के लेन देन किस प्रकार करते थे ?

वस्तु विनिमय

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘सिन्धु घाटी की सभ्यता’ के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. वस्तु विनिमय

शिक्षिका कथन- सिन्धु घाटी के लोग एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तुओं को ले दे कर व्यापार करते थे |

वे इस के लिए रूपये या सिक्को का प्रयोग नहीं करते थे | उस समय रूपयों पैसो का प्रचलन नहीं था |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. लिखावट

सिन्धु घाटी के नगरों से जो मुहरें प्राप्त हुई है उन पर आदमी की आकृतियाँ, कुछ पर जानवरो की, पौधों की और कुछ पर बर्तनों की आकृतियाँ बनी हुई है | इन मुहरों पर संकेत के रूप में लेख लिखे है जिससे उनके अक्षर चित्रों जैसे लगते है | विद्वान आज भी इस लिखावट को पढ़ नहीं पाए है इसी कारण सिन्धु घाटी सभ्यता को आध ऐतिहासिक युग के अन्तर्गत रखते है | खुदाई से मिले अवशेषों के आधार पर ही इस सभ्यता की जानकारी प्राप्त करते है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. देवी-देवता

इस समय मिट्टी की मूर्तियाँ पाई जाती थी जिसे देवी की उपाधि दी जाती थी | जिनके चारों तरफ जानवर बने रहते थे | इससे ये लोग इन्हें पशुओं की देवता मानकर पूजा करते थे |

 

4. शहरों का ख़त्म होना

आज से चार-पाँच हजार साल पहले सिन्धु घाटी में नगर बने हुए थे | ये नगर लगभग एक हजार साल तक बने रहे, फिर किस कारण से नष्ट हो गए और मिट्टी में दब गए | क्या कारण हो सकते है- बाढ़, भूकम्प, महामारी, आक्रमण आग या फिर आर्यो का आना |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. सिन्धु घाटी के लोग एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तुओं को ले देकर व्यापार करते थे |

2. सिन्धु सभ्यता में रूपये पैसे का प्रचलन नहीं था |

3. सिन्धु घाटी सभ्यता में जो मुहरे प्राप्त हुई उन पर लेख लिखे थे जिससे उनके अक्षर चित्र जैसे लगते थे |

4. सिन्धु घाटी के लोग मातृदेवी, पशु पति देवता आदि की पूजा करते थे |

5. सभी भारतीय लिपियाँ बाएँ से दाएँ लिखी जाती है किन्तु हड़प्पा सभ्यता में लिपि दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. सिन्धु घाटी सभ्यता को _______ ऐतिहासिक युग कहते है |
2. सिन्धुवासी _______  को देवता मानकर पूजते थे |
3. सिन्धु सभ्यता विश्व की ________ सभ्यताओं में एक है |
4. यह ________ की पहली नगरीय सभ्यता थी |
5. सबसे पहले कपास पैदा करने का श्रेय _________ के लोगो को है |
 
➤ गृहकार्य :-
 
सिन्धु घाटी सभ्यता के अतिरिक्त अन्य कौन-कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था ? नाम लिख कर लाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment