पाठ योजना / Lesson Plan

शाहजहाँ इतिहास का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan for B.Ed.

शाहजहाँ इतिहास का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan for B.Ed.
शाहजहाँ इतिहास का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan for B.Ed.

शाहजहाँ इतिहास का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan for B.Ed.

शाहजहाँ इतिहास का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत शाहजहाँ का लेसन प्लान ShahJahan History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- शाहजहाँ

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘शाहजहाँ’ के शासन के बारे में जान सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘शाहजहाँ’ की उपलब्धियो को समझ सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘शाहजहाँ’ के साहित्य के बारे में बता सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘शाहजहाँ’ का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘शाहजहाँ’ के बारे में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

आगरा किसके लिए प्रसिद्ध है ?

ताजमहल, आगरे का लाल किला |

2.

ताजमहल किसकी याद में बनवाया था ?

मुमताज बेगम |

3.

मुमताज किसकी पत्नी थी ?

शाहजहाँ की |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम सब ‘शाहजहाँ’ नामक पाठ का अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. शाहजहाँ का परिचय

शाहजहाँ का शासन काल (1628 ई. से 1658 ई.) तक रहा | मुग़लों का एक विशाल साम्राज्य था | शाहजहाँ के बचपन का नाम खुर्रम था | खुर्रम 1628 ई. में शाहजहाँ के नाम से आगरा के सिंहासन पर बैठा |

दक्षिणी विजय के अभियान के अन्तर्गत सबसे पहले मुग़ल सेनाओ ने 1633 ई. में अहमदनगर पर आक्रमण किया और उसे साम्राज्य में मिला लिया | इसके बाद शाहजहाँ के पुत्र औरंगज़ेब के नेतृत्व में बीजापुर और गोलकुंडा पर आक्रमण किया | सन 1666 ई. में शाहजहाँ की मृत्यु हो गयी |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. शाहजहाँ की उपलब्धि

मुग़ल स्थापत्य कला हिन्दू एवं मुस्लिम स्थापत्य कला का मिश्रण है | शाहजहाँ की शानो शौकत का प्रमाण उसके द्वारा बनवाई गई इमारतें है | शाहजहाँ ने दिल्ली में एक नये किले का निर्माण कराया, जो दिल्ली का लालकिला कहलाता है |

आगरा में यमुना नदी के किनारे ताजमहल उसने अपनी पत्नी मुमताज महल की मृत्यु पर उसकी स्मृति में बनवाया था | यह सफेद संगमरमर का बना है | प्रेम के प्रतीक के रूप में आज यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है |

शाहजहाँ ने दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भी बनवाया |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. शाहजहाँ के बचपन का नाम खुर्रम था |

2. खुर्रम 1628 ई. में शाहजहाँ के नाम से आगरा के सिंहासन पर बैठा |

3. मुग़ल स्थापत्य कला हिन्दू तथा मुस्लिम स्थापत्य कला का मिश्रण था |

4. शाहजहाँ की शानो शौकत का प्रमाण उनकी बनाई गयी ईमारतो से है |

5. शाहजहाँ ने दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भी बनवायी |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका विद्यार्थियों को श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी और घूम-घूम कर निरीक्षण कार्य करेंगी तथा उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. शाहजहाँ के बचपन का क्या नाम था ?
2. शाहजहाँ कब आगरा के सिंहासन पर बैठा था ?
3. शाहजहाँ ने दिल्ली में क्या बनवाया था ?
4. शाहजहाँ की शानो शौकत का प्रमाण किससे है ?
 
➤ गृहकार्य :-
 
शाहजहाँ के बारे में लिखिए|

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment