पाठ योजना / Lesson Plan

वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan for B.Ed.
वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत वैदिक काल राजा इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period King History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- वैदिक काल राजा

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ में हुए बदलाव का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ में राजा के चुनाव सम्बन्धी नियमों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ के युद्ध के बारे में वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ की विशेषताओं का विवरण प्रस्तुत कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ की सभ्यता तथा संस्कृतियो को अपने जीवन में प्रयोग कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘वैदिक काल’ के राजा का चुनाव के बारे में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

गुरुकुल में छात्रों को किसकी शिक्षा दी जाती थी ?

वेदों की

2.

वेदों में किसके बारे में बताया गया ?

आर्यो के बारे में

3.

आर्य अपनी समस्या सुलझाने किसके पास जाते थे ?

राजा के पास

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘वैदिक काल’ में ‘राजा के चुनाव’ के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. वैदिक काल (राजा का चुनाव)

जन की एक सभा होती थी | सभा में लोग चुने गए राजा को बधाई देते थे | जन के लोग नये के राजा चुने जाने से खुश होते थे-, वे अपने घरों से उसके लिए कुछ भेट व चढ़ावा लाते थे | कोई एक घड़ा घी, कोई दो गाय तथा कुछ सोने के जेवर देते थे | इस प्रकार राजा के पास काफी भेंट जमा हो जाती थी | इस भेट या चढ़ावे को आर्य लोग बलि कहते थे | इस भेंट को राजा कबीले के सभी लोगो में उनकी ज़रूरत के अनुसार बाँट देता था |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. युद्ध के बाद सभा

 

युद्ध के बाद भी एक सभा होती थी | सभा में जन के राजा जीत में मिली गायों, घोड़ो, रथ, हथियार, सोना, दास, दासियों को जन के कई लोगों के मध्य बाँटते थे | लेकिन सबसे बड़ा हिस्सा राजा अपने पास रखता था, फिर राजन्यो और ब्राह्मणो को हिस्सा मिलता था | कुछ गायें, भेड़ बकरियाँ, अनाज आदि जन के साधारण लोगों को भी दी जाती थी | इससे कबीले को आपस में जोड़ने में मदद मिलती थी | इससे राजन्यों के पास गाये, घोड़े, हथियार, सोना, दास-दासियों की संख्या ज्यादा हो जाती थी और वे पहले से ज्यादा ताकतवर बन जाते थे |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. राजा के दिए गये भेट या चढ़ावें को बलि कहते है |

2. वैदिक काल में युद्ध के पश्चात् एक सभा होती थी |

3. युद्ध में जीती हुई चीजो में से राजा को ज्यादा हिस्सा मिलता था |

4. जन के लोग नए राजा को कुछ भेंट अथवा चढ़ावे देता था |

5. कुछ गायें, भेड़, बकरियाँ, अनाज आदि जन के साधारण लोगो में भी बाँटा जाता था |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. राजा को चढ़ाया गया भेंट ______ होता था |
2. वैदिक काल में ______ के पश्चात् भी ________ होती थी |
3. वैदिक काल के सभा में _______ का चुनाव होता था |
4. वैदिक काल में युद्ध में जीते हुए अनाज को ______ को बाँट दिया जाता था |
5. वैदिक काल में युद्ध के बाद भी एक _______ होती थी |
 
➤ गृहकार्य :-
 
वैदिक काल में राजा का चुनाव किस प्रकार होता था लिखकर लाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment