पाठ योजना / Lesson Plan

वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan for B.Ed.
वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan for B.Ed.

वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत वैदिक काल इतिहास का लेसन प्लान Vedic Period History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- वैदिक काल

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ के आर्यो का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ की विशेषताओं का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ के राजाओं का वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ की संस्कृति की पहचान कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘वैदिक काल’ की भाषा रहन-सहन आदि की पहचान कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘वैदिक काल’ के विषय में पहले से सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

दो महाकाव्यो के नाम बताओ ?

रामायण और महाभारत

2.

रामायण की रचना किसने की ?

वाल्मिकी

3.

वाल्मिकी किस काल के ऋषि थे ?

वैदिक काल

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘वैदिक काल’ के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. वैदिक काल-आर्य

सिन्धु घाटी के नगर जब नष्ट हुए तो उन नगरों के ढहकर मिट्टी के नीचे दब चुके थे | इन स्थानों पर नये लोगो ने रहना आरम्भ कर दिया | ये लोग गाँव में रहते थे | इन लोगो ने खेती करना शुरू किया | मिट्टी के बर्तन बनाते थे | धीरे-धीरे इनके आसपास कुछ लोग आकर बसे जो अपने आपको आर्य कहते थे | जिसका अर्थ है ‘श्रेष्ठ’ या ‘उत्तम’ था आर्य काला सागर तथा कैस्थियन सागर के पास के मैदानों में रहते थे | ये पशुओं की अधिकता होने के कारण वे जहाँ चारा पानी मिल जाता था वही बस जाते थे |

आर्य पशुओ से सम्बंधित व्यवसाय जैसे ऊन कातना व बुनना, घोड़े से रथ-जोतना तथा लकड़ी की वस्तु बनाना आदि कार्य करते थे | लगभग 1200 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व तक आर्य सिन्धु, सतलज व्यास और सरस्वती नदियों के किनारे आ बसें |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. आर्यो की भाषा

यह कहना कठिन नहीं होगा कि सभी आर्य एक ही नस्ल के थे | वे इंडो यूरोपियन परिवार की भाषा संस्कृत बोलते थे | अब भी यह अपने बदले हुए रूपो में यूरोप ईरान, व भारत में बोली जाती है |

यह तथ्य इन भाषाओं के बोलने के ढंग की समानताओं पर आधारित है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. पशुपालन आर्यो की बस्ती

आर्य लोग जहाँ बसते थे, वहाँ अपने कबीले के मुखिया के नाम से वंश चलाते थे | प्रमुख वंश थे पुरु और अनु आर्यो ने अपनी बस्ती में घास फूस, लकड़ी और मिट्टी के बने घरो के अलावा कई गौशालाए भी बना ली | आर्य लोग गाँव में रहने वाले किसानों को पणि नाम से पुकारते थे | आर्यो तथा पणि लोगो के रंग-रूप बनावट, काम धंधे बोल चाल रहन सहन एक दूसरे से भिन्न थे | आर्यो तथा पणियों के मध्य अक्सर लड़ाई हुआ करते थे | आर्य उनको ‘ह्स्यु’ कहा करते थे | आर्यो का भोजन दूध तथा दूध से बनी चीजे, जौ की रोटी, मक्खन, फल, सब्जी, छाछ और शहद था |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. आर्य लोग अधिक से अधिक मात्रा में पशुपालन करते थे |

2. वैदिक काल में लोग आर्य लोग काला सागर तथा कैस्थियन सागर के पास रहते थे |

3. आर्य लोग किसानों को पणि कहते थे |

4. आर्य लोग दूध तथा दूध से बनी चीजो को खाते थे |

5. आर्यो का मुख्य वंश पुरू और अनु थे |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. आर्य लोग गाँव में रहने वालो को _______ कहते थे |
2. आर्यो के मुख्य भोजन _____ और _____ चीजे हुआ करती थी |
3. आर्यो का मुख्य वंश _____ और _____ थे |
4. आर्यो का अर्थ ______ और ______ होता है |
5. पणि लोग _______ उगाते थे |
 
➤ गृहकार्य :-
 
कुछ विभिन्न भाषाओं के नाम लिखिए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment