पाठ योजना / Lesson Plan

रजिया सुल्तान इतिहास का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan for B.Ed.

रजिया सुल्तान इतिहास का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan for B.Ed.
रजिया सुल्तान इतिहास का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan for B.Ed.

रजिया सुल्तान इतिहास का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan for B.Ed.

रजिया सुल्तान इतिहास का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत रजिया सुल्तान का लेसन प्लान Razia Sultan History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- रज़िया सुल्तान

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ रज़िया सुल्तान के विषय में प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ बलबन के शासन काल में हुए कार्यों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ रज़िया के शासन काल में हुए कार्यों की व्याख्या कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ बलबन द्वारा किये गए व्यवस्था का विश्लेषण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘रज़िया सुल्तान’ के शासन काल के बारे में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

तुर्क वंश का प्रथम शासक कौन था ?

क़ुतुबुद्दीन ऐबक

2.

क़ुतुबुद्दीन ऐबक के बाद कौन शासक बना था ?

इल्तुतमिश

3.

इल्तुतमिश की पुत्री का क्या नाम था ?

रज़िया सुल्तान |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘रज़िया सुल्तान’ के बारे में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. रज़िया सुल्तान (1236-1240)ई.

इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रज़िया को अपना उत्तराधिकारी बना दिया था, परन्तु सरदारों तथा उलेमा के विरोध के चलते इल्तुतमिश की मृत्यु के बाद उसका पुत्र रुकनुद्दीन फ़िरोज़ गद्दी पर बैठा और लेकिन दुर्बल शासक होने के कारण 1236 ई. में रज़िया दिल्ली की गद्दी पर बैठी और सुल्तान कही जाने लगी |

रज़िया ने लगभग तीन वर्ष आठ माह शासन किया रज़िया ने स्त्रियों का पहनावा छोड़ दिया और बिना परदे के दरबार में बैठने लगी | वह युद्ध में सेना का नेतृत्व भी करती | अमीरों को शीघ्र ही पता चल गया कि स्त्री होने पर भी रज़िया उनके हाथों की कठपुतली बनने को तैयार नहीं थी | तुर्क सरदार भी किसी महिला के अधीन कार्य करने को तैयार नहीं थी | उन्होंने एक षड्यंत्र के द्वारा उसे 1240 ई. में गद्दी से हटा दिया गया |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. नासिरुद्दीन महमूद(1246-1265)ई.

चालीस तुर्की सरदारो का दल उस समय अत्यधिक शक्तिशाली हो गया था | वे जिसे चाहते गद्दी से उतार देते थे और जिसे गद्दी पर बैठा देते थे | 1246 ई. में इस दल ने इल्तुतमिश के पुत्र नासिरुद्दीन महमूद को सुलतान बना दिया गया | महमूद ने एक अमीर जिसका नाम बलबन था उसे अपना नायक बनाया |

 

3. बलबन (1265-1287 ई.)

1265 ई. में बलबन गद्दी पर बैठा बलबन एक योग्य और अनुभवी शासक था | उसने अपने शासन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किये | उसने दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए आस-पास के जंगलो को कटवाया तथा साफ़ करवाकर वहाँ पुलिस चौकियों का निर्माण कराया | इस प्रकार वह दिल्ली के आसपास रहने वाले मेवातियों के विद्रोह को रोकने में सफल रहा | मेवातियों के अलावा उसने अन्य विद्रोहों का भी दमन किया |

बलबन में कानूनों को लागू करने में कठोरता बरती | उसने राजा के पद को प्रतिष्ठित बनाया | वह राजा को धरती पर ईश्वर का प्रतिनिधि मानता था | बलबन का मानना था कि राजा को ईश्वर से शक्ति प्राप्त होती है | सैनिकों को सन्तुष्ट रखने के लिए उसने उनका वेतन सैदव समय पर दिया | उन्हें सक्रिय रखने के लिए निरन्तर अभ्यास पर बल दिया |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रज़िया को उत्तराधिकारी बनाया गया |

2. प्रथम महिला शासिका रज़िया सुल्तान थी |

3. रज़िया ने लगभग 3 वर्ष 8 माह तक शासन किया |

4. रज़िया सुल्तान 1236 ई. में दिल्ली की गद्दी पर बैठी |

5. 1265 ई. को बलबन गद्दी पर बैठा | 

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी तथा निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. इल्तुतमिश ने किसे अपना उत्तराधिकारी बनाया था ?
2. प्रथम महिला शासिका कौन थी ?
3. नासिरुद्दीन महमूद कब गद्दी पर बैठा था ?
4. बलबन कैसे शासक था ? 
 
➤ गृहकार्य :-
रज़िया सुल्तान के बारे में लिखिए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment