पाठ योजना / Lesson Plan

महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan for B.Ed.

महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan for B.Ed.
महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan for B.Ed.

महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan for B.Ed.

महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत महाजनपद की ओर इतिहास का लेसन प्लान To The Mahajanpada History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 8

कक्षा –6th

प्रकरण- महाजनपद की ओर

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना |
  2. छात्राओं में देश भक्ति तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना |
  3. छात्राओं में आदर्श नागरिक के गुणों का विकास करना |
  4. छात्राओं में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  5. छात्राओं में बौधिक एवं तार्किक चिन्तन का विकास करना |
  6. छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास करना |
  7. छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करना |
  8. छात्राओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘महाजनपद’ के इकाईयों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘महाजनपदों’ के साम्राज्य का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘महाजनपदों’ में हुए परिवर्तन की व्याख्या कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘महाजनपदों’ की विशेषताओं का वर्णन कर सकेंगी |
  5. छात्राएँ ‘महाजनपद’ के स्वरुप का पहचान कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘महाजनपदों’ के विषय में पहले से सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

वैदिक काल में जन कहाँ रहते थे ?

बस्तियों में

2.

वैदिक काल में जन समूह के बस्तियों को मिलाकर क्या बनाया गया ?

जनपद

3.

इन छोटे-छोटे जनपदों का विकास होने पर यह किस नाम से पुकारा जाने लगा ?

महाजनपद

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘महाजनपद की ओर’ के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. जन से जनपद एवं महाजनपद

लगभग 600 ई. पू. में महाजनपदों का विकास हुआ | इस समय वैदिक काल के जन का स्वरुप बदल गया और ये जनपद से महाजनपद बन गए |

16 महाजनपदों में से निम्नांकित 4 प्रमुख महाजनपद थे-

1. मगध 2. कोशल 3. वत्स 4. अवंति

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

2. प्रशासन, समाज और लोगों

 

महाजनपद काल में राजा की शक्ति बढ़ गई थी | अब वह एक अतिविशिष्ट व्यक्ति बन गया था और वह समाज का रक्षक था | उसका मुख्य कर्तव्य दुश्मनों से प्रजा की रक्षा व राज्य में शान्ति व्यवस्था कल्याण तथा न्याय करना था | शासन कार्य में मदद हेतु अनेक अधिकारी व कर्मचारी भी नियुक्त किये गए |

राजाओं की प्रकृति अपने राज्य को बढाने में भी इसलिए उन्हें बड़ी-बड़ी सेनाएँ भी रखनी पड़ती थी | राजा सेना का प्रमुख होता था तथा वही युद्ध का संचालन करता था | राज्य की आय के लिए प्रजा से कर वसूला जाता था तथा व्यापार के द्वारा भी आर प्राप्त होती थी | इस समय वस्तुओं की खरीद एवं बिक्री रूपए- पैसों द्वारा होने लगी थी | बड़ी-बड़ी सड़कों से व्यापार में काफ़ी वृद्धि होने लगी थी |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |

3. फिर बने शहर

इस युग में पहले की अपेक्षा एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलता है वह था शहरों का विकास | इन शहरों का विकास प्रायः शिल्प केन्द्रों, व्यापारिक केन्द्रों तथा राजधानियों के आस पास हुआ | प्रारम्भ में कुछ गाँव ऐसे थे जिनमे शिल्प कार्य अधिक विकसित था विभिन्न प्रकार के शिल्प कार्य करने वालो के अलग-अलग वर्ग बन गए | धीरे-धीरे इनका कार्य वंशानुगत हो गया और समाज में अधिक कठोरता व जटिलता आ गई |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. प्राचीन काल में कई छोटे-छोटे जनपद मिलकर महाजनपद बन गए |

2. वैदिक काल में जन एक राजनैतिक ईकाई थी |

3. महाजनपद काल में राजा की शक्ति बढ़ गई थी |

4. राज्य की आय के लिए प्रजा से कर वसूला जाता था |

5. शहरों का विकास प्रायः शिल्प केन्द्रों, व्यापारिक केन्द्रो तथा राजधानियों के आस पास हुआ था |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं से श्यामपट्ट सारांश को कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा कक्षा में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. महाजनपद का विकास _______ में हुआ था |
2. महाजनपद में ______ राजतन्त्र तथा _______ गणतंत्र थे |
3. महाजनपद काल में ______ की शक्ति बढ़ गई |
4. महाजनपद काल में राजा ______ का रक्षक था |
5. विभिन्न ________ को पुत्र अपने पिता से सीखता था फिर व्यापार करता था |
 
➤ गृहकार्य :-
 
छात्राएँ 16 महाजनपदों के नाम तथा उनकी राजधानियों के नाम लिखकर लाइए |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment