पाठ योजना / Lesson Plan

कार्यपालिका- कानून लागू करना (प्रधानमंत्री) नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Executive- Enforce Law Civics lesson plan for B.Ed.

कार्यपालिका- कानून लागू करना (प्रधानमंत्री) नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Executive- Enforce Law Civics lesson plan for B.Ed.
कार्यपालिका- कानून लागू करना (प्रधानमंत्री) नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Executive- Enforce Law Civics lesson plan for B.Ed.

कार्यपालिका- कानून लागू करना (प्रधानमंत्री) नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Executive- Enforce Law Civics lesson plan for B.Ed.

कार्यपालिका- क़ानून लागू करना (प्रधानमंत्री) नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Executive- Enforce Law lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत कार्यपालिका- क़ानून लागू करना का लेसन प्लान Executive- Enforce Law Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- कार्यपालिका– क़ानून लागू करना (प्रधानमंत्री)”

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा कार्यपालिका के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी|
  2. छात्रा प्रधानमंत्री का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  3. छात्रा प्रधानमंत्री के कार्यों का वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्रा प्रधानमंत्री के शक्तियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगी |
  5. छात्रा प्रधानमंत्री के महत्व को समझ सकेंगी |

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ प्रधानमंत्री के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

सरकार के कितने अंग है ?

कार्यपालिका,व्यवस्थापिका, न्यायपालिका

2.

कार्यपालिका की शक्ति किसके पास होती है ?

मंत्रीमंडल के पास |

3.

मंत्रीमंडल का नेता कौन होता है ?

प्रधानमंत्री

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग प्रधानमंत्री के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. कार्यपालिका

भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के अन्तर्गत कार्यपालिका संबंधी शक्तियाँ मंत्रीमंडल के पास होती है और प्रधानमंत्री मंत्रीमंडल का नेता होता है | तो मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति उसी के परामर्श पर राष्ट्रपति करता है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

2. प्रधानमंत्री

ब्रिटेन की भाँति भारतीय प्रशासन में भी प्रधानमंत्री का सर्वोच्च स्थान है | प्रशासन का समस्त उत्तरदायी उसी पर होता है | संसदीय दल का नेता होने के कारण संसद में बहुमत प्राप्त होने पर भारतीय प्रधानमंत्री प्रत्येक कार्य कर सकता है | वह विदेश नीति तथा गृह नीति संबंधी किसी भी प्रकार के निर्णय ले सकता है | प्रधानमंत्री मंत्रीमंडल का प्रमुख होता है तथा मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति उसी की परामर्श पर करता है | मंत्रीमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है | महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय नीतियों की घोषणा प्रधानमंत्री के द्वारा ही की जाती है |

 

3. प्रधानमंत्री की नियुक्ति

संविधान के अनुच्छेद 74 (1) के अनुसार राष्ट्रपति को सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद् की व्यवस्था की गयी है | इसका प्रधान प्रधानमंत्री होता है | राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है परन्तु संसदात्मक प्रणाली के अनुसार राष्ट्रपति  ऐसे ही व्यक्तियों को इस पद पर नियुक्त कर सकता है जो लोकसभा में बहुमत दल का या गठबंधन दल का नेता हो | यदि किसी कारण वश बहुमत दल अपना नेता स्वयं निर्वाचित करने में असमर्थ हो या किसी भी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो तो राष्ट्रपति स्वविवेक से निर्णय लेकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है |

 

4. प्रधानमंत्री के कार्य शक्तियाँ एवं (महत्व)

1. राष्ट्रपति तथा मंत्रीपरिषद् के बीच की कड़ी |

2. मंत्रीपरिषद् का निर्णय एवं बदलाव |

3. मंत्रियों का पथ प्रदर्शक तथा नियंत्रण |

4. शासन की नीति का कर्णधार |

5. बहुमत दल का नेतृत्व |

6. कार्यपालिका का नेतृत्व |

7. राष्ट्रपति का परामर्शदाता |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. प्रधानमंत्री मंत्रीमंडल का नेता होता है |

2. प्रशासन का समस्त उत्तरदायी उसी पर होता है |

3. राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है |

4. राष्ट्रपति तथा मंत्रीपरिषद् के बीच की कड़ी है – प्रधानमंत्री |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को श्यामपट्ट सारांश कॉपी में लिखने को कहेंगी तथा निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. मंत्रीमंडल का मुख्य कौन होता है ?
2. मंत्रीमंडल के बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
3. महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय नीतियों की घोषणा कौन करता है ?
4. संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति को सलाह देने की व्यवस्था है ?
5. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ?
6. प्रधानमंत्री किसका प्रधान होता है ?
➤ गृहकार्य :-
प्रधानमंत्री के कार्यों को लिखिए ?

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment