पाठ योजना / Lesson Plan

औरंगज़ेब इतिहास का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan for B.Ed.

औरंगज़ेब इतिहास का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan for B.Ed.
औरंगज़ेब इतिहास का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan for B.Ed.

औरंगज़ेब इतिहास का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan for B.Ed.

औरंगज़ेब इतिहास का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत औरंगज़ेब का लेसन प्लान Aurangjeb History lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  इतिहास

चक्र- 4

कक्षा –7th

प्रकरण- औरंगज़ेब

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्राओं में इतिहास के प्रति रुचि उत्पन्न करना |
  2. छात्राओं में प्राथमिक स्तर के ज्ञान को सुव्यवस्थित करना |
  3. छात्राओं में देश-प्रेम और विश्व-बंधुत्व की भावना का विकास करना |
  4. छात्राओं को सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान प्रदान करना |
  5. छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना |
  6. छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना |
  7. छात्राओं में तर्क शक्ति एवं निर्णय की भावना का विकास करना |
  8. छात्राओं का सर्वागीण विकास करना |

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्राएँ ‘औरंगज़ेब’ के शासन काल के बारे में व्याख्या कर सकेंगी|
  2. छात्राएँ ‘औरंगज़ेब’ के शासन काल का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी |
  3. छात्राएँ ‘औरंगज़ेब’ की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी |
  4. छात्राएँ ‘औरंगज़ेब’ के समस्याओ का विश्लेषण कर सकेंगी |

➤सहायक सामग्री-  चाक, डस्टर, रोलर बोर्ड, चार्ट आदि |

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ ‘औरंगज़ेब’ के बारे में सामान्य जानकारी रखती होगी |

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

शाहजहाँ किस वंश का शासक था ?

मुग़ल वंश

2.

मुग़ल वंश में ताजमहल किसने बनवाया था ?

शाहजहाँ ने

3.

शाहजहाँ के बाद गद्दी पर कौन बैठा ?

औरंगज़ेब |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग ‘औरंगज़ेब’ के बारे में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. औरंगज़ेब (1658-1707)ई.

शाहजहाँ को बंदी बनाकर औरंगज़ेब 1658 ई. में गद्दी पर बैठा | औरंगज़ेब शासन की बागडोर संभालने के बाद तड़क-भड़क का परित्याग करके सादगी का जीवन अपनाया | औरंगज़ेब दरबारी नृत्य, संगीत पर भी रोक लगाई किन्तु संगीत को राज्य से प्रतिबंधित नहीं किया | औरंगज़ेब को शासन ग्रहण करते ही अनेक जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ा | मुग़ल राज्य में अधिकारियों की संख्या बढ़ती जा रही थी | जिनके लिए पर्याप्त जागीरें तथा वेतन की व्यवस्था होना आवश्यक था | औरंगज़ेब की स्थिति एक ऐसे वैद्य के समान थी जिसके पास एक अनार हो और सौ बीमार हो |

उसके समय तक मुग़ल तथा सिखों के मध्य सम्बन्ध काफ़ी बिगड़ गए | सिखों की शक्ति निरंतर बढ़ती जा रही थी जिसको रोकने के लिए उसने पंजाब के मुग़ल अधिकारियों को आदेश दिए | मुग़लों की सेना तथा सिंह के नेतृत्व में युद्ध हुआ | जिसमे सिख पराजित हुए |

औरंगज़ेब को राजपूतों का भी सामना करना पड़ा यद्यपि उसे स्वयं राजगद्दी प्राप्त करने में अनेक राजपूत सरदारों का सहयोग प्राप्त हुआ था |

मुग़ल सेना को शिवाजी से भी टक्कर लेनी पड़ी | शिवाजी ने कई बार मुग़लों की विशाल सेनाओं को हराया | इन टक्करों में शिवाजी छापामार युद्ध का सहारा लेते थे | पुर्तगालियो तथा अंग्रेजों ने भी औरंगज़ेब के समक्ष समस्याएँ उत्पन्न की |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगी |


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. औरंगज़ेब का शासन काल 1658 ई. से 1707 ई. ता रहा |

2. औरंगज़ेब ने शाहजहाँ को बंदी बनाकर 1658 ई. में गद्दी पर बैठा |

3. औरंगज़ेब दरबारी नृत्य, संगीत पर भी रोक लगाई |

4. मुग़ल सेना को शिवाजी से भी टक्कर लेनी पड़ी |

5. औरंगज़ेब को राजपूतो का भी सामना करना पड़ा |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका विद्यार्थियों को श्यामपट्ट सारांश लिखने को कहेंगी और घूम-घूम कर निरीक्षण कार्य करेंगी |

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. औरंगज़ेब का शासन काल कब से कब तक चला ?
2. औरंगज़ेब ने किसे बंदी बनाकर गद्दी पर बैठा ?
3. औरंगज़ेब ने किस पर रोक लगाई थी ?
4. औरंगज़ेब को किसका सामना करना पड़ा था ?
 
➤ गृहकार्य :-
 
औरंगज़ेब का चित्र अपनी पुस्तिका पर बनाये |

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment