भूगोल / Geography

उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या के विषय वितरण के कारण तथा विशेषताएँ

उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या के विषय वितरण के कारण तथा विशेषताएँ
उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या के विषय वितरण के कारण तथा विशेषताएँ

उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या के विषय वितरण के कारणों तथा विशेषताओं का विवरण कीजिए।

जनसंख्या वितरण

उत्तरी अमेरिका एक अत्यंत नया बसा हुआ महाद्वीप है जिसकी अधिकांश जनसंख्या यूरोपीय मूल की है। उत्तरी अमेरिका की कुल जनसंख्या लगभग 47.5 करोड़ है। कोलम्बस द्वारा नयी दुनिया का पता लगाने के बाद 17वीं से 20वीं शताब्दी के आरंभिक दशक तक पश्चिमी यूरोपीय देशों से बड़ी संख्या में यूरोपीय प्रवासी यहाँ आते रहे और स्थायी रूप से यहीं बस गये। सम्पूर्ण उत्तरी अमेरिका पर यूरोपीय मूल के लोगों का ही आधिपत्य है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में अधिकंशतः अंग्रेजी भाषी (अंग्रेज़) लोग रहते हैं अतः इन दोनों देशों को सम्मिलित रूप से आंग्ल अमेरिका (Anglo-America) कहते है। अमेरिका के अंतर्गत सम्मिलित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि लैटिन अमेरिका का विस्तार मैक्सिको तथा लैटिन समूह की भाषाओं की प्रमुखता है क्योंकि ये देश लैटिन भाषी यूरोपियों द्वारा आवासित हैं।

जनसंख्या वितरण

जनसंख्या वितरण

वितरण एवं घनत्व

संयुक्त राज्य की कुल जनसंख्या 29.6 करोड़ है जिसके लगभग 85 प्रतिशत का निवास 100 पश्चिमी देशांतर के पूर्व में है। संयुक्त राज्य में सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र का विसतार अटलांटिक महासागर के तटवर्ती राज्यों में हैं जो मेन राज्य से लेकर मेरीलैण्ड तक है। उत्तरी अमेरिका की जनसंख्या का सर्वाधिक संकेन्द्रण हडसन नदी के मुहाने पर हुआ है जहाँ न्यूयार्क महानगर स्थित है। संयुक्त राज्य का जनसंख्या का सर्वाधिक संकेन्द्रण हडसन नदी के मुहाने पर हुआ है जहाँ न्यूयार्क महानगर स्थित है। संयुक्त राज्य का जनसंख्या घनत्व 32 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) है किन्तु इसके पूर्वी तटीय राज्यों में जनसंख्या घनत्व 300 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी0 से अधिक हैं जनसंख्या का दूसरा सघन क्षेत्र पश्चिमी समुद्र तभीय भाग (कैलिफोनिर्या) में स्थित है।

कनाडा की जनसंख्या लगभग 3.2 करोड़ हैं इसका औसत जनसंख्या घनत्व 4 व्यक्ति प्रति वग्र किमी) है। कनाडा की लगभग आधी जनसंख्या इसके पूर्वी भाग में स्थित सेंटलारेंस के निमन प्रदेश तथा अटलांटिक तटीय प्रदेश में रहती है जो कनाडा की प्रमुख औद्योगिक पेटी हैं। इस देश के बड़े नगर ओटावा, मांट्रियल, क्यूबेक, टोरन्टो आदि इसी भाग में सिथत हें कनाडा जननिवास का दूसरी महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रेयरी का मैदान है जहाँ बिनीपेग, रेजीना, केलगेरी, एडमंटन आदि बड़े नगर स्थित हैं प्रशान्त महासागर के तटीय क्षेत्र में जनसंख्या का लघु पुंज ब्रिटिश कोलम्बिया में पाया जाता है जहाँ बैंकूवर प्रमुख नगर है।

मैक्सिको की जनसंख्या 10.3 करोड़ और जनसंख्या का घनत्व 54 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) हैं यहाँ की अधिकांश जनसंख्या यूरोपीय (स्पेनी) मूल की है। देश की अधिकांश जनसंख्या उच्च पठारी क्षेत्रों में केन्द्रित है। मैक्सिको की 76 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में रहती है। मैक्सिको सिटी देश की राजधानी और वृहत्तम नगर है।

उपर्युक्त तीन बड़े देशों के अतिरिक्त केवल ग्वाटेमाला और क्यूबा की जनसंख्या 1 करोड़ कुछ अधिक है और अन्य लघु देशों की जनसंख्या एक करोड़ से कम है। जनसंख्या का सर्वाधिक घनत्व एल सल्वाडोर में पाया जाता है जो 332 किमी0 है।

जनसंख्या वृद्धि

जनसंख्या वृद्धि दर विकसित आंग्ल अमेरिकी देशों में निम्न तथा विकासशील लैटिन अमेरिकी देशों में उच्च है। संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की औसत वार्षिक वृद्धि दर क्रमशः 1.0 और 1.1 प्रतिशत है जबकि मैक्सिको की वार्षिक वृद्धि दर 2.0 प्रतिशत तथा निकारागुआ की 2.5 प्रतिशत है। संयुक्त राज्य और कनाडा में अभी भी सीमित रूप से विदेशी प्रवासियों को नागरिकता प्रदान की जाती है और विदेशों से कुशल एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों जैसे डाक्टर, इंजीनीयर, तकनीशियन आदि को आमंत्रित किया जाता है। यही कारण है कि इन देशो में जनसंख्या वृद्धि दर अन्य विकसित देशों की तुलना में अधिक हैं विकसित देशों की औसत वार्षिक वृद्धि दर 0.8 प्रतिशत है। दोनों आंग्ल अमेरिकी देश जनांकिकीय संक्रमण की चतुर्थ अवस्था में हैं जहाँ जन्मदर और मृत्युदर 15 प्रति हजार से नीचे है।

मैक्सिको तथा मध्य अमेरिकी देश विकासशील देशों की श्रेणी में आते हैं ये देश जनांकिकीय संक्रमण की तृतीय अवस्था में है। जहाँ जन्म दर 15 प्रति हजार से ऊपर होने तथा मृत्युदर 10 प्रति हजार से कम होने के कारण जनसंख्या में तीव्रगति से वृद्धि हो रही हैं निकारागुआ और मैक्सिकों मे जन्म दर क्रमशः 40 और 27 प्रति हजार है। इन्हीं देशों में मृत्युदर क्रमशः 6 और 5 प्रति हजार हे। जन्मदर और मृत्युदर में भारी अंतर के कारण जनसंख्या की वृद्धि दर तीव्र है और देश जनसंख्या विस्फोट की अवस्था से गुजर रहे हैं।

Related Link

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment