भूगोल / Geography

उत्तरी अमेरिका के उच्चावचीय स्वरूप | Emblematic forms of north America in Hindi

उत्तरी अमेरिका के उच्चावचीय स्वरूप | Emblematic forms of north America in Hindi
उत्तरी अमेरिका के उच्चावचीय स्वरूप | Emblematic forms of north America in Hindi

उत्तरी अमेरिका के उच्चावचीय स्वरूपों का वर्णन कीजिए। 

स्थिति एवं विस्तार

उत्तरी अमेरिका नयी दुनिया (N ew World) के दो घटक महाद्वीपों (उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका) में से एक है। क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से यह एशिया और अफ्रीका के पश्चात् तृतीय तृहत्तम महाद्वीप है। इसका विस्तार 7° उत्तरी अक्षांश से 85° उत्तरी अक्षांश और 170° पश्चिमी देशांतर से 35° पश्चिमी देशांतर के मध्य है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पश्चिम में एलास्का से लकर पूर्व में ग्रीनलैण्ड तक और दक्षिण में पनामा से लेकर उत्तर में उत्तरी ध्रुव सप स्थित इलेरमियर द्वीप (Ellesmere Island) तक फैला हुआ है।

उत्तरी अमेरिका का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 242.49 लाख वर्ग किमी0 है जो विश्व के कुल भूभाग का लगभग 16.4 प्रतिशत है। इसकी कुल जनसंख्या लगभग 48 करोड़ है (2008) जो विश्व की कुल जनसंख्या का 7.4 प्रतिशत है। जनसंख्या आकार के अनुसार विश्व में उत्तरी अमेरिका का एशिया, अफ्रीका तथा यूरोप के पश्चात् चतुर्थ स्थान है। उत्तरी अमेरिका के अंतर्गतम तीन बड़े देश हैं-

कनाडा, सुयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको। मैक्सिकों के दक्षिण में पनामा तक फैले संकीर्ण भूभाग में अनेक छोटे-छोटे देश है जिनके नाम इस प्रकार है : ग्वाटेमाला, बेलिज, हाण्डूरास, एल सल्वाडोर, निकारागुआ, कोस्टारिका और पनामा। कैरीबियन सागर में स्थित द्वीपीय देश कयूबा, जमैका, हैती, डोमिनिका, और वेस्ट इण्डीज को भी उत्तरी अमेरिका का ही अंग माना जाता है।

उच्चावच

उत्तरी अमेरिका में अत्यधिक स्थलाकृतिक विविधता पायी जाती है। इसके पश्चित में ऊँची पर्वत श्रेणियाँ हैं और पूर्वी भाग में भी अपलेशियन पर्वत उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। इन दोनों पर्वत मालाओं का मध्यवर्ती भाग मैदानी है। इसके समुद्रतटीय भाग निचले एवं मैदानी है। पश्चिमी भाग में पर्वत श्रेणियों के बीच-बीच में उच्च पठारी भाग भी है। इस प्रकार स्थलाकृति के आधार पर उत्तरी अमेरिका को निम्नलिखित 4 भौतिक प्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है :

1. पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश

उत्तरी अमेरिका का पश्चिमी भाग पर्वतीय है। ये पर्वत श्रेणियां पश्चिमी समुद्र तट के लगभग सामानांतर उत्तर-दक्षिण दिशा में उत्तर में एलास्का के ब्रुक रेणी ( से लेकर दक्षिण में इस महाद्वीप के घुर दक्षिणी छोर (पनामा) तक दीवाल की भाँति फैली हुई हैं। महाद्वीप के उत्तरी भाग में (एलास्का से मैक्सिको तक) दो सामानान्तर पर्वत श्रेणियां है :

(अ) राकी पर्वत- राकी ऊँचा वलित पर्वत है जो उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट के लगभग समानांतर किन्तु तट से पर्याप्त दूरी पर उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित अविच्छिन्न पर्वत श्रेणी है। यह एलास्का से पनामा तक विस्तृत सतत् श्रेणी के रूप में फैला हुआ है। सबसे उत्तर एलास्का में ब्रुक्स, कुस्कोक्वी, तथा एल्यूशियन-एलास्का पर्वत श्रेणियां स्थित है। कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में राकी श्रेणी का विस्तार कुछ पूर्व की ओर हो गया है और इसके पश्चिम में समुद्र तटीय श्रेणियां पायी जाती है जिनके आर-पार कई पूर्ववर्ती नदियां (यूकाटन, फ्रेजर और कोलम्बिया) प्रवाहित होती है।

(ब) प्रशांत तटीय श्रेणी- आंग्ल अमेरिका (कनाडा एवं संयुक्त राज्य) में राकी पर्वत के पश्चिम में प्रशांत महासागर के तटीय भाग में उत्तर-दक्षिण दिशा में कई पर्वत श्रेणियां स्थित है, जिन्हें प्रशांत तटीय श्रेणी के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत श्रेणी को कास्केड श्रेणी (Cascade Range) सियरा नवादा श्रेणी (Sierra Nevada Range) तथा तटीय श्रेणी (Coastal Range) आदि की संज्ञा दी गयी है। राकी और पश्चिमी तटी पर्वत श्रेणियों के बीच में अनेक कैनियान, गार्ज, गहरी नदी घाअियां, पठार आदि पाये जाते हैं। सियरा नवादा तथा प्रशांत तटीय श्रेणी के मध्य कैलिफोर्निया घाटी स्थित है जिसमें उत्तर से सैक्रामेन्टों तथा दक्षिण से सान जोआक्विन नदियां सैनफ्रांसिस्को की खाड़ी में गिरती हैं प्रशांत तटीय श्रेणी का विस्तार दक्षिण में कैलिफोर्निया तक ही है।

2. बृहत् मैदान

पश्चिम में राकी और पूर्व में अपलेशियन पर्वत श्रेणियों के मध्य आंग्ल अमेरिका का बृहत् मैदान स्थित है जिसे विशाल मैदान (Great Plains) कहते हैं। इस विशाल मैदान के 4 प्रमुख भाग किये जा सकते हैं जो इस प्रकार हैं-

1. कनैडियन शील्ड (Canadian Shield)- जिसका विस्तार उत्तरी-पूर्वी कनाडा पर है। यह वलित पर्वतों के अपरदन से निर्मित समप्राय मैदान (Peneplain) के रूप में पठारी भूभाग है। इस प्राचीन दृढ़ भूखण्ड के पश्चिमी भाग का अपवाह अंतवर्ती है और इसका दक्षिणी पूर्वी भाग अपेक्षाकृत ऊँचा पठारी है जिसे लारेशियन पठार (Laurentian Plateau) कहते हैं। कनैडियन शील्ड की ओसत ऊँचाई 500 मीटर है। इसमें असंख्य हिमानीकृत झीलें हैं कनैडियन शील्ड के दक्षिणी सीमांत पर महान झीलों की श्रृंखला है जिनमें सुपीरियर, मिशिगन, हूरनल, ओन्टारियो हरी आदि प्रमुख है।

2. पश्चिमी उच्च मैदान (Western High Plains) – आंग्ल अमेरिका में लगभग 100° पश्चिमी देशांतर के पश्चिम में स्थित मैदान अपेक्षाकृत ऊँचा है जिसकी औसत ऊँचाई 500 से 1000 मीटर है। इसके पश्चिम में राकी की पर्वत श्रेणियाँ स्थित हैं।

3. मध्यवर्ती निचला मैदान (Central Low Plains)-  पश्चिमी उच्च मैदान के पूर्व में निम्न मैदानी भाग है जिस पर मिसीसिपी, मिसौरी तथा उनकी सहायक नदियों ने विस्तृत भूभाग पर जलोढ़ का निक्षेप कर दिया हैं इसकी सागर तल से ऊँचाई सामान्यतः 200 से 500 मीटर है।

4. पूर्वी तटीय मैदान (Eastern Coastal Plain)- अपलेशियन पर्वत तथा अटलांटिक महासागर के मध्य तथा मैक्सिको की खाड़ी के तटीय भागों में निचले मैदान है जिनकी चौड़ाई” सामान्यतः 50 से 100 किलोमीटर पायी जाती हैं। इस मैदान का आरंभ अपलेशियन की प्रपात रेखा (Fall Line) से होता है और इसका ढाल सागरोन्मुख है।

3. अपलेशियन पर्वतीय प्रदेश

महान झीलों तथा अटलांटिक महासागर के मध्य में उत्तर-दक्षिण दिशा में अपलेशियन पर्वत सिथत है जिसका विस्तार उत्तर में कनाडा के क्यूबेक प्रांत से लेकर दक्षिण में अलबामा राज्य तक है। उत्तर में सेंटरारेंस खाड़ी के समीप इसके सबसे उत्तरी भाग को नोट्रीडेम पर्वत (Notre Dame Mountain) कहते है। अपलेशियन पर्वत की लम्बाई लगभग 1700 किमी0 है। यह हसीनियन क्रम की पर्वत श्रेणी है जो दीर्घकालीन अपक्षय एवं अपरदन के परिणाम स्वरूप निम्न विदीर्ण पर्वत के रूप मेकं विद्यमान है। अपनी युवावस्था में अपलेशिन श्रेणियां भी राकी.. पर्वत की भाँति ऊँची थीं किन्तु अब वे काफी नीची हो गयी है। इसकी औसत ऊँचाई 1000 से 1600 मीटर हैं इसका सर्वोच्च शिखर मिचेल (Mihiel) 2137 मीटर ऊँचा है जो उत्तरी कैरोलिना राज्य में स्थित है। अपलेशियन के उत्तरी छोर पर स्थिर वाशिंगटन पर्वत तथा एडिरनाडॉक्स पर्वत शिखर स्थित हैं जिनकी ऊँचाई क्रमशः 1917 मीटर तथा 1628 मीटर है।

दक्षिण में अलबामा से लेकर नयूजर्सी तक अपलेशियन अपेक्षाकृत नीचा है जिसे पीडमांट पठार (Peidmont Plateau) कहते हैं। इस पठार से निकल कर पूर्व की ओर बहने वाली अनेक नदियां प्रपात बनाती हुई नीचे उतरती है। इन श्रृंखलाबद्ध प्रपातों को मिलाने वाली सीधी रेखा को प्रपात रेखा (Fall Line) के नाम से जाना जाता है। इन प्रपातों से जलविद्युत उत्पन्न की जाती हैं। विद्युत की सुविधा के कारण अनेक औद्योगिक नगर जैसे ट्रैटन, फिलाडेल्फिया, के विलमिंगटन, बाल्टीमोर, रिचमांड, कोलम्बिया तथा आगस्टा प्रपात रेखा के समीप आवासित है।

अपलेशियन पर्वत अत्यंत जटिल स्थलाकृतियां का प्रदेश है जिसमेकं कई प्रकार की आग्नकेय एवे रूपांतरित शैलें पायी जाती है। इसके विभिन्न भागों में अनेक निम्न पर्वत श्रेणियां, प्रकीर्ण पहाड़ियां, कटक, विदीर्ण पठार, निचली घाटियां, ऊँची-नीचे धरातल आदि पाये जाते हैं। कम ऊँचे होने कारण ये पर्वत श्रेणियां कृषि व्यापार तथा याताया तमे बाधक नहीरं है बल्कि खनिकज पदार्थों का भण्डार होने और जल विद्युत उत्पादन के लिए उपयुक्त स्थल होने के परिणामस्वरूप ये संयुक्त राज्य के औद्योगीकरण तथा आर्थिक विकास की आधार है।

4. समुद्रतटीय मैदान

उत्तरी अमेरिका के समुद्र तटीय भागों में संकरे मैदान स्थित हैं पश्चिमी तट पर प्रशांत तटीय पर्वत श्रेणियां तट के बहुत निकट तक स्थित है जिसके कारण तटीय मैदान अत्यंत संकुचित है जिनकी चौड़ाई नदी घाटियों एवं डेल्टाई भागों को छोड़कर 100 किमी0 से भी कम है। किन्तु अटलांटिक तटीय मैदान कहीं-कहीं पर 300-400 किमी0 तक चौड़े है। उत्तर में सेंटलारेंस की खाड़ी से लेकर दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी तक और मध्य अमेरिका में यूकाटन प्रायद्वीप में तटीय मैदान अपेक्षाकत अधिक विस्तृत है। तटीय मैदान का सर्वाधिक विस्तार मैक्सिको की खाड़ी के उत्तर में मिसीसिपी के डेल्टाइ प्रदेश में है।

पूर्वी समुद्रतटीय मैदान का बहुत सा अग्रभाग (महाद्वीपीय मग्नतट) अटलांटिक महासागर डूबा हुआ है। यह सागरतल में उत्थान अथवा तटीय भूभाग के अवतलन के कारण महासागर क जल में निमग्न हो गया है। इस महाद्वीपीय मग्नतट का ढाल अत्यंत मंद ( 5° से कम) और सागर तल से गहराई 200 मीटर से कम हैं सागर के किनारे स्थित तटीय मैदानों में तथा महाद्वीपीय निमग्न तटों पर पेट्रोलियम, प्राकृतिक से कम है। सागर के किनारे स्थित तटीय मैदानों में तथा महाद्वीपीय निमग्न तटों पर पेट्रोलियम, प्राकतिक गैस, सल्फर, नमक आदि के प्रचुर भण्डार पाये जाते हैं ।

Related Link

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment