B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव दीजिए।

भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव
भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव

भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव दीजिए।

भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव निम्नलिखित हैं-

(1) मातृत्व का मौलिक अधिकार-

प्रत्येक स्त्री को मातृत्व का मौलिक अधिकार मिले, चाहे वह विवाहित दायरे में हो या उससे बाहर। यह उसका नैसर्गिक अधिकार है, इसे संवैधानिक किया जाना चाहिये। इसके साथ ही उसे निरपेक्ष रूप से दैहिक अधिकार भी प्राप्त होना चाहिए। उसकी देह पर उसे ही स्वामित्व मिले। किसी अन्य को चाहे वह कोई भी हो, उसकी इच्छा के विरुद्ध स्त्री के दैहिक उपयोग का अधिकार नहीं है।

(2) स्त्री-संगठनों को प्रोत्साहन एवं सहायता-

स्त्रियों को स्थानीय स्तर पर अपने संगठन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उनके संगठनों को सहायता दी जानी चाहिए।

(3) प्रतीकों के विरुद्ध मोर्चा-लिंग-

भेदभाव प्रतीकात्मक स्तर पर गहराई से अस्तित्व रखता है। इसके अनेक उदाहरण हैं जैसे-स्त्री के नाम से पहले कुमारी या श्रीमती लिखने की बाध्यता, विवाहित स्त्री के लिए सिन्दूर, चूड़ियाँ, बिछुए एवं मंगलसूत्र की अनिवार्यता, विवाहित स्त्रियों का पति और पुत्र के लिए व्रत रखने की अनिवार्यता आदि। इसके विरुद्ध अभियान चलाया जाना चाहिए और इन सामन्तवादी या आदिकालीन अवशेषों को समाप्त किया जाना चाहिए।

(4) वैधानिक सुधार-स्त्री-

संगठनों की सहभागिता व सलाह से स्त्री सम्बन्धी एक भारतीय स्त्री अधिनियम पारित हो जो विवाह, उत्तराधिकार, सम्पत्ति, यौन, सन्तानोत्पत्ति आदि विषयों पर स्पष्ट आदेश प्रदान करे। भारत की प्रत्येक वयस्क स्त्री को यह अधिकार दिया जाए कि वह बिना धर्म, जाति, समुदाय के भेदभाव के अपने लिए इस अधिनियम को ग्रहण कर सकती है, इसका लाभ उठा सकती है।

(5) स्त्री शिक्षा का प्रसार-

स्त्री शिक्षा न केवल अनिवार्य की जाए वरन् निर्धन परिवारों की कन्याओं को छात्रवृत्तियाँ भी दी जाएँ। स्त्री छात्रावासों की व्यवस्था की जाये। इस शिक्षा का आधुनिक अर्थों में व्यावसायीकरण किया जाना चाहिए। स्कूलों के साथ ही एक उत्पादन केन्द्र भी हो तो और भी अच्छा है। स्त्री शिक्षा का उद्देश्य स्त्री को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाना होना चाहिए।

(6) रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन-त्रियों में अधिक से अधिक रोजगार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार को आरक्षण व सुरक्षात्मक भेदभाव की नीति अपनानी चाहिये। स्त्रियों को वे सब सुविधाएं मिलनी चाहिए जो पिछड़े वर्गों या अनुसूचित जातियों व जनजातियों को मिल रही हैं।

(7) स्त्री सशक्तिकरण-

लैंगिक असमता को दूर करने के लिए स्त्री सशक्तिकरण एक सबल उपाय माना जाता है। आज सभी राष्ट्रों में इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस सशक्तिकरण हेतु स्त्रियों को निम्नलिखित प्रयास करने होंगे-

(i) स्त्रियों को उन कारणों एवं प्रक्रियाओं को आलोचनात्मक रूप में समझना होगा जो उनके सशक्तिकरण में बाधक हैं; (ii) स्त्रियों को अपनी स्व-प्रतिष्ठा बढ़ानी होगी तथा अपने प्रति अबला होने की धारणा बदलनी होगी; (iii) स्त्रियों को प्राकृतिक, मौद्रिक तथा बौद्धिक संसाधनों तक अपनी पहुँच बढ़ानी होगी; (iv) स्त्रियों की सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक संरचनाओं व प्रक्रियाओं में दखल देने सम्बन्धी अपने विश्वास, ज्ञान, सूचना तथा क्षमताओं को प्राप्त करना होगा; (v) स्त्रियों को परिवार एवं समुदाय के अन्दर तथा बाहर निर्णय लेने सम्बन्धी प्रक्रियाओं पर अपना नियन्त्रण एवं सहभागिता बढ़ानी होगी; (vi) स्त्रियों को उन नवीन भूमिकाओं की ओर आगे बढ़ना होगा जो अब तक केवल पुरुषों का अधिकार-क्षेत्र मानी जाती रही हैं; (vii) स्त्रियों को उन अन्यायपूर्ण एवं असमान विश्वासों, प्रथाओं, संरचनाओं एवं संस्थाओं को चुनौती देनी होगी तथा बदलना होगा जो लैंगिक असमता के लिए उत्तरदायी हैं।

अन्त में, स्वयं स्त्री को ही अकेले और सामूहिक रूप से अपनी उपर्युक्त स्थिति के लिए उत्तरदायी कारणों का हल खोजना होगा। कोई किसी को उसके अधिकार नहीं दिला सकता। अपने अधिकार खुद लेने पड़ते हैं और उनकी रक्षा करनी पड़ती है। यह कोई सरल कार्य नहीं है। सदियों से चली आ रही सामाजिक संस्थाओं, व्यवस्थाओं एवं मूल्यों को बदलना इतना सरल नहीं है परन्तु सामूहिक प्रयास द्वारा इस लक्ष्य को प्राप्त करना असम्भव भी नहीं है।

लैंगिक असमानता का क्या अर्थ है? |लैंगिक असमानता के प्रकार

भारत में लैंगिक असमानता के स्वरूप

इसे भी पढ़े ….

  1. जाति भिन्नता या जाति असमानता क्या है? जाति भिन्नता में परिवर्तन लाने वाले कारकों का वर्णन कीजिये।
  2. जेण्डर का अर्थ | जेंडर की अवधारणा |’जेण्डर’ तुलना के एक सूचकांक के रूप में
  3. लिंग एवं जेण्डर में अन्तर | Difference Between Ling and Gender in Hindi
  4. समाजीकरण का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं तथा सहायक अभिकरण
  5. नृजाति असामंजस्यता से आप क्या समझते हैं? नृजाति की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
  6. प्रजाति का अर्थ एवं परिभाषा लिखिए तथा प्रजाति के प्रमुख तत्वों का वर्णन कीजिए।
  7. जाति भिन्नता या जाति असमानता क्या है? जाति भिन्नता में परिवर्तन लाने वाले कारकों का वर्णन कीजिये।
  8. नारीवाद का अर्थ | नारीवाद की विशेषताएँ या लक्षण | भारत में महिला संगठन
  9. निर्देशात्मक परामर्श- मूलभूत अवधारणाएँ, सोपान, विशेषताएं, गुण व दोष
  10. परामर्श के विविध तरीकों पर प्रकाश डालिए | Various methods of counseling in Hindi
  11. परामर्श के विविध स्तर | Different Levels of Counseling in Hindi
  12. परामर्श के लक्ष्य या उद्देश्य का विस्तार में वर्णन कीजिए।
  13. परामर्श का अर्थ, परिभाषा और प्रकृति | Meaning, Definition and Nature of Counselling in Hindi
  14. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  15. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन के क्षेत्र का विस्तार में वर्णन कीजिए।
  16. विद्यालय में निर्देशन प्रक्रिया एवं कार्यक्रम संगठन का विश्लेषण कीजिए।
  17. परामर्श और निर्देशन में अंतर 
  18. विद्यालय निर्देशन सेवाओं के संगठन के आधार अथवा मूल तत्त्व
  19. निर्देशन प्रोग्राम | निर्देशन कार्य-विधि या विद्यालय निर्देशन सेवा का संगठन
  20. विद्यालय निर्देशन सेवा संगठन का अर्थ, परिभाषा, आवश्यकता एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  21. निर्देशन का अर्थ, परिभाषा, तथा प्रकृति
  22. विद्यालय में निर्देशन सेवाओं के लिए सूचनाओं के प्रकार बताइए|
  23. वर्तमान भारत में निर्देशन सेवाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
  24. निर्देशन का क्षेत्र और आवश्यकता
  25. शैक्षिक दृष्टिकोण से निर्देशन का महत्व
  26. व्यक्तिगत निर्देशन (Personal Guidance) क्या हैं? 
  27. व्यावसायिक निर्देशन से आप क्या समझते हैं? व्यावसायिक निर्देशन की परिभाषा दीजिए।
  28. वृत्तिक सम्मेलन का अर्थ स्पष्ट करते हुए उसकी क्रिया विधि का वर्णन कीजिए।
  29. व्यावसायिक निर्देशन की आवश्कता | Needs of Vocational Guidance in Education
  30. शैक्षिक निर्देशन के स्तर | Different Levels of Educational Guidance in Hindi
  31. शैक्षिक निर्देशन के उद्देश्य एवं आवश्यकता | 
  32. शैक्षिक निर्देशन का अर्थ एवं परिभाषा | क्षेत्र के आधार पर निर्देशन के प्रकार
  33. शिक्षण की विधियाँ – Methods of Teaching in Hindi
  34. शिक्षण प्रतिमान क्या है ? What is The Teaching Model in Hindi ?

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment