वाणिज्य / Commerce

आर्थिक विकास का अर्थ | आर्थिक विकास की परिभाषा | आर्थिक विकास की विशेषताएँ

आर्थिक विकास का अर्थ | आर्थिक विकास की परिभाषा | आर्थिक विकास की विशेषताएँ
आर्थिक विकास का अर्थ | आर्थिक विकास की परिभाषा | आर्थिक विकास की विशेषताएँ

आर्थिक विकास का अर्थ (Meaning of Economic Development )

आर्थिक विकास का अर्थ– आर्थिक विकास की एक सामान्य परिभाषा देना अत्यन्त कठिन है, क्योंकि विकास शास्त्रियों ने इस शब्द की परिभाषा विकास के भिन्न मापदण्डों के आधार पर देने का प्रयास किया है। उदाहरण के लिए प्रो० साइमन कुलनेट्स, मायर एवं बाल्डविन तथा ए० जे० यंगसन कुल राष्ट्रीय वास्तविक आय में वृद्धि का आर्थिक विकास का प्रतीक मानते हैं, जबकि डा० बेंजामिन हिगिन्स, लुईस, जेकब वाइनर तथा विलियमसन प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में वृद्धि को आर्थिक विकास का प्रतीक मानते है।

आर्थिक विकास की परिभाषा

पॉल एलवर्ट के अनुसार, “किसी देश के द्वारा अपनी वास्तविक आय को बढ़ाने के लिए सभी उत्पादन साधनों का कुशलतम प्रयोग करना आर्थिक विकास कहलाता है।”

बैरन के अनुसार, “आर्थिक विकास अथवा प्रगति को निश्चित समय में प्रति व्यक्ति भौतिक वस्तुओं के उत्पादन वृद्धि में परिभाषित किया जाना चाहिए।”

प्रो० लुईस के अनुसार, “आर्थिक विकास का अर्थ प्रति व्यक्ति उत्पादन वृद्धि से लगाया जाता है। “

प्रो० गोलेट के अनुसार, “आर्थिक विकास के विस्तृत अर्थ है- जीवन निर्वाह, स्वाभिमान  एवं स्वतन्त्रता ।

इसे भी पढ़े…

आर्थिक विकास की विशेषताएँ (Characteristics of Economic Development )

(1) राष्ट्रीय आय में वृद्धि

आर्थिक विकास राष्ट्रीय आय पर निर्भर करता है। किसी देश की राष्ट्रीय आय जिस दर से बढ़ती है उसी दर से उस देश का आर्थिक विकास भी होता है। अर्थात् किसी देश की राष्ट्रीय आय यदि वृद्धि की ओर अग्रसर हो तो यह कहा जा सकता है कि उस देश का आर्थिक विकास वृद्धि की ओर है।

(2) विनियोगों में वृद्धि

विनियोंगों में वृद्धि बचत पर निर्भर करती है। जिस देश के नागरिक बचत करते रहेंगे उस देश में विनियोगों की स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ आर्थिक विकास भी अच्छा होगा।

(3) औद्योगिक उत्पाद में वृद्धि

आर्थिक विकास बहुत कुछ औद्योगिक विकास पर निर्भर करता है। जिस देश में औद्योगिक विकास की गति तेज होगी आर्थिक विकास भी तेजी से होगा।

(4) कृषि का आधुनिकीकरण

कृषि के आधुनिकीकरण से भी देश के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है।

(5) प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि

प्रति व्यक्ति आय में जितनी अधिक वृद्धि होगी देश की आर्थिक विकास की दर भी उतनी ही ऊँची होगी, दूसरे शब्दों में जिस देश की प्रति व्यक्ति आय जितनी अधिक है उस देश को उतना ही अधिक आर्थिक रूप से विकसित देश माना जाता है।

इसे भी पढ़े…

Important Links

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment