भूगोल / Geography

संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयले के उत्पादन एवं क्षेत्र

संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयले के उत्पादन एवं क्षेत्र
संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयले के उत्पादन एवं क्षेत्र

संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयले के उत्पादन एवं क्षेत्रीय वितरण का वर्णन कीजिये। 

संयुक्त राज्य अमेरिका के शक्ति संसाधन

मानव प्राचीनकाल से ही आर्थिक उद्योगों में उत्पादन, वितरण तथा परिवहन आदि के लिए शारीरिक शक्ति अथवा पशु शक्ति का प्रयोग करता आया है। धीरे-धीरे सभ्यता के विकास के साथ-साथ शक्ति संसाधनों का भी विकास होता गया औद्योगिक क्रान्ति के बाद सभी क्षेत्रों में शक्ति, संसाधनों का विकास किया गया है। शक्ति दो स्रोतों से प्राप्त होती है- 1. जीवों से प्राप्त शक्ति, 2. निर्जीवों से प्राप्त शक्ति। इन दोनों के सम्मिलित रूप से शक्ति के निम्न स्रोत हैं मानव शक्ति, पशु शक्ति, पवन शक्ति, बहता जल, ज्वारीय शक्ति, शौर्य शक्ति तग ईंधनों से प्राप्त शक्ति। वर्तमान समय में औद्योगिक शक्ति के निम्न पाँच स्रोत हैं- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बहता हुआ जल तथा आणविक ईंधन।

संयुक्त राज्य अमेरिका शक्ति संसाधनों की दृष्टि से एक सम्पन्न राष्ट्र है। यह विश्व के कुल उत्पादन का 35 प्रतिशत खनिज तेल, 20 प्रतिशत कोयला तथा 20 प्रतिशत जल विद्युत शक्ति उत्पादित करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के शक्ति संसाधनों का विवरण आगे दिया जा रहा है-

कोयला

ऊर्जा (शक्ति) प्राप्ति के रूप में कोयले का उपयोग प्राचीनकाल से होता आया है। यह ज्वलनशील कार्बनिक भूतत्व है। इसमें कार्बन, वाष्पशील द्रव, नमी तथा राख आदि रहते है। शक्ति के अतिरिक्त इससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ बनायी जाती है; यी-कोक, तारकोल, नेप्थालिन, फिनाइल, बैंजाइन, अमोनिया, कोलगैस एवं रंग आदि।

कोयला की उत्तमता एवं गुणों के आधार पर उसे कई भागों में विभाजित किया जाता है : एन्थ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिगनाइट एवळं पीट (भूरा कोयला)।

सुरक्षित सम्पदा की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका का विश्व में अग्रगण्य स्थान है। यहाँ कोयला क्षेत्र पूरे देश में विस्तृत है। देश में एनथ्रेसाइट एवं बिटुमिनस की संचित राशि 1,42,560 करोड़ टन है जबकि लिगनाइट व भूरा कोयला की 24,600 करोड़ टन है। एन्थ्रेसाइट कोयला क्षेत्र का विस्तार उत्तरी अपेलेशियन क्षेत्र में तथा लिगनाइट कोयला क्षेत्र का विस्तार दक्षिणी एवं पश्चिमी भाग में हैं।

वर्तमान समय में कोयला उत्पादन की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका का विश्व में चीन के बाद द्वितीय स्थान है। यहाँ का कोयला उत्तम श्रेणी का हैं तथा उत्पादन भी अधिक मात्रा में होता है। देश में कोयला खनन की सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, अतः कोयले का खननं सस्ता पड़ता है।

प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र

संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयले का उत्पादन निम्नलिखित क्षेत्रों से होता है- 1. अपेलशियन कोयला क्षेत्र, 2. आन्तरिक कोयला क्षेत्र, 3. खाड़ी तटीय कोयला क्षेत्र, 4. उत्तरी वृहद् मैदानी कोयला क्षेत्र, 5. रॉकी पर्वतीय कोयला क्षेत्र, 6. प्रशान्त तटीय कोयला क्षेत्र।

1. अपेलिशियन कोयला क्षेत्र – यह कोयला क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण है। इसका विस्तार पेन्सिलवानिया से अलाबामा तक है। यहाँ सस्ता जल यातायात उपलब्ध है, अतः ढलाई का कार्य सस्ता एवं आसान है। इस क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग दो-तिहाई कोयला मिलता है। इस कोयला क्षेत्र के तीन भाग हैं- 1. उत्तरी अपेलेशियन, 2. मध्य अपेलेशियन, 3. दक्षिणी अपेलेशियन।

उत्तरी अपेलेशियन कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार पेन्सिलवानिया तथा ओहिया राज्यों में हैं। इसे पेन्सिलवानिया कोयला क्षेत्र भी कहा जाता है। यहाँ बहने वाली नदियों ने गहरी घाटियों का निर्माण किया है। जिससे कोयला की चट्टानें धरातल के समीप आ गयी हैं। घाटियों की क्षैतिज दीवारों से कोयला आसानी से खोदा जा सकता है। इस क्षेत्र में निकलने वाला। कोयला एन्थ्रेसाइट तथा बिटुमिनस जाति का है।

2. मध्य अपेलेशियन कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार पश्चिमी वर्जीनिया, पूर्वी कैण्टकी, टैनेसी आदि राज्यों में हैं सर्वाधिक विस्तार पश्चिम वर्जीनिया में होने से इसे पश्चिमी वर्जीनिया कोयला क्षेत्र भी कहा जाता है। यहाँ बिटुमिनस कोयला के भण्डार है। यहाँ की नदी घाटियों ने कोयले की खुदाई को असान बना दिया है, किन्तु परिवहन में कठिनाई है। इस क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल उत्पादन का लगभग 1/3 भाग बिटुमिनस कोयला उत्पन्न होता है। यहाँ निकलने वाले कोयले का उपयोग समीपवर्ती लोहा इस्पात उद्योगों में होता है।

3. दक्षिणी अपेलेशियन कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार अपेलेशियन पर्वतमाला के दक्षिण में अलाबामा राज्य हैं अतः इसे अलाबामा कोयला क्षेत्र भी कहा जाता है। इस क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल उत्पादन का 10 प्रतिशत कोयला प्राप्त होता हैं यहाँ ग्रेट क्षेत्र में बहने वाली कूसा नदी तथा कहवा नदी के मुहाने पर कूसा एवं कहवा कोयला क्षेत्र हैं बर्मिघम नगर के समीप वारियर कोयला क्षेत्र है। इस क्षेत्र का कोयला मैक्सिको की खाड़ी पर स्थित बन्दरगाहों द्वारा निर्यात किया जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयला उत्पादन

वर्ष

उत्पादन (लाख मीट्रिक टन) (छोटा)

1978 6,038
1984 8,075
1988 8,050
1990 10,250
1992 9,074
1994 10,330.5
1997 10,899.0

2. आन्तरिक कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार मिसीसिपी तथा मिसौरी नदियों की घाटी में स्थित है। इसका विसतार इण्डियाना, इलीनोइस, मिसौरी, आयोवा कन्सास तथा नेब्रास्का आदि राज्यों में है। यहाँ से संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल कोयला उत्पादन का 20 प्रतिशत उत्पन्न किया जाता है। यहाँ निकलने वाला कोयला उत्तम किस्म का नहीं है। यहाँ सामान्य बिटुमिनस कोयला मिलता है। इसलिए इस क्षेत्र का महत्व कम है। आन्तरिक कोयला क्षेत्र के चार उपक्षेत्र हैं- 1. उत्तरी क्षेत्र, 2. पश्चिमी क्षेत्र, 3. दक्षिणी क्षेत्र तथा 4. पूर्वी क्षेत्र। उत्तरी क्षेत्र का विस्तार मिशीगन राज्य में है। पश्चिमी क्षेत्र का विस्तार आयोवा, कन्सास, मिसौरी ओक्लाहामा राज्यों में है। यहाँ कोयला उत्तम किस्म का नहीं है। दक्षिणी क्षेत्र, टैक्सास में ती पूर्वी क्षेत्र इण्डियाना, इलीनोइस राज्य में है।

3. खाड़ी तटीय कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी भाग में मैक्सिको की खाड़ी के समीपवर्ती राज्यों में है। इनमें टेकसास, लूसियाना, मिसीसिपी तथा अलाबामा आदि राज्य सम्मिलित हैं यहाँ पायी जाने वाली कोयला खानें बिखरी अवसी में हैं। इस क्षेत्र में मिलने वाला कोयला लिगनाइट एवं भूरा हैं, किन्तु कुछ मात्रा में बिटुमिनस भी मिलता है। बिटुमिनस कोयला का उपयोग जलयानों तथा हल्के उद्योगों में होता है। इस क्षेत्र में अधिकांश कोयला को न्यूआर्लियन्स, गालवेस्टन तथा होस्टन आदि बन्दरगाहों को भेज दिया जाता है।

4. उत्तरी वृहद् मैदानी कोयला क्षेत्र- यह कोयला क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल मैदान के उत्तरी एवं पश्चिमी भाग में पाया जाता है। यह क्षेत्र कनाडा तक विस्तृत है। इसमें उत्तरी डकोटा, मोण्टाना, व्योमिंग, यूटाह, कोलोरैडो तथा न्यूमैक्सिको आदि राज्य सम्मिलित है। इस क्षेत्र में निम्न कोटि का बिटुमिनस तथा लिगनाइट कोयला पाया जाता है।

5. रॉकी पर्वतीय कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार मोण्टाना से न्यूमैक्सिको तक बिखरे रूप में है। यहाँ निकलने वाले कोयले का स्थानीय महत्व है क्योंकि परिवहन की कठिनाई है।

6. प्रशान्त तटीय कोयला क्षेत्र- इस कोयला क्षेत्र का विस्तार प्रशान्त तटवर्ती राज्यों में पाया जाता है। इसमें अधिकांश कोयला क्षेत्र वाशिंगटन में है। इसके अतिरिक्त ओरेगन तथा कैलिफोर्निया राज्यों में भी कोयला क्षेत्र बिखरे हुए हैं। यहाँ घटिया किस्म का बिटुमिनस कोयला मिलता है।

Related Link

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment