पाठ योजना / Lesson Plan

राष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान President Civics lesson plan for B.Ed.

राष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान President Civics lesson plan for B.Ed.
राष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान President Civics lesson plan for B.Ed.

राष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान President Civics lesson plan for B.Ed.

राष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान President lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत राष्ट्रपति का लेसन प्लान President Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- राष्ट्रपति

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा राष्ट्रपति का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्रा राष्ट्रपति के विषय में प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी|
  3. छात्रा राष्ट्रपति के निर्वाचन के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगी|
  4. छात्रा राष्ट्रपति के कार्यों का वर्णन कर सकेंगी |
  5. छात्रा राष्ट्रपति के शक्तियों का वर्णन कर सकेंगी |

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राओं को राष्ट्रपति के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

हम किस देश में रहते है ?

भारत

2.

भारत में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पर्व कौन-2 से है ?

26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर

3.

26 जनवरी को ध्वजारोहण कौन करता है ?

राष्ट्रपति

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग राष्ट्रपति के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. राष्ट्रपति का निर्वाचन

योग्यता- 1. वह भारत का नागरिक हो |

2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो |

3. वह लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के योग्यता रखता हो |

कार्यकाल- 5 वर्ष

वेतन एवं भत्ता- 1,50000

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

2. चुनाव

राष्ट्रपति राज्यों के विधायकों और सांसदों अर्थात् लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है |

 

3. शक्तियाँ एवं कार्य (अधिकार)

1. व्यवस्थापिका संबंधी |

2. कार्यपालिका संबंधी |

3. न्यायपालिका संबंधी शक्ति |

4. वित्तीय शक्तियाँ |

राष्ट्रपति की संकटकालीन शक्तियाँ-

1. युद्ध, बाहरी आक्रमण, आतंरिक सशस्त्र विद्रोह अथवा इनकी संभावना से उत्पन्न संकट |

2. राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता से उत्पन्न संकट |

कार्य- क़ानून बन्नने की भूमिका |

नियुक्ति करने की शक्ति |

माफ़ी देने की शक्ति |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. राष्ट्रपति लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है |

2. राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है |

3. व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका वित्तीय शक्तियाँ होती है |

4. क़ानून बनाने की भूमिका इनका कार्य है |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को राष्ट्रपति के विषय में लिखने को कहेंगी तथा निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. राष्ट्रपति के किन्ही दो शक्तियों को बताइये ?
2. राष्ट्रपति के किन्ही दो कार्यों का वर्णन करिए ?
3. व्यवस्थापिका संबंधी शक्ति किसकी है ?
4. वर्तमान समय के राष्ट्रपति का नाम बताइये ?
5. राष्ट्रपति के शक्तियों को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?
 
➤ गृहकार्य :-
राष्ट्रपति के विषय में संक्षिप्त में लिखिए ?

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment