पाठ योजना / Lesson Plan

उपराष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Vice President Civics lesson plan for B.Ed.

उपराष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Vice President Civics lesson plan for B.Ed.
उपराष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Vice President Civics lesson plan for B.Ed.

उपराष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Vice President Civics lesson plan for B.Ed.

उपराष्ट्रपति नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान Vice President lesson plan for B.Ed. – प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत उपराष्ट्रपति का लेसन प्लान Vice President Civics lesson plan of B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें

दिनांक-

विषय-  नागरिक शास्त्र

चक्र- 3

कक्षा –7th

प्रकरण- उपराष्ट्रपति

अवधि- 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य :- 

  1. छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रूचि उत्पन्न करना|
  2. नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों के मानसिक शक्ति का विकास करना|
  3. छात्रों में नागरिकता के गुणों का विकास करना|
  4. छात्रों में देशप्रेम व् विश्वबंधुत्व की भावना का विकास करना|
  5. छात्रों में राष्ट्रीय व सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना|
  6. छात्रों को वर्तमान राजनितिक व सामाजिक समस्या का ज्ञान कराना|

➤विशिष्ट उद्देश्य :- 

  1. छात्रा उपराष्ट्रपति का प्रत्यास्मरण कर सकेंगी|
  2. छात्रा उपराष्ट्रपति का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगी|
  3. छात्रा उपराष्ट्रपति के कार्यों का वर्णन कर सकेंगी |
  4. छात्रा उपराष्ट्रपति के शक्तियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगी |
  5. छात्रा उपराष्ट्रपति के गठन का वर्णन कर सकेंगी |
  6. छात्रा उपराष्ट्रपति के योग्यताओं को समझ सकेंगी |

➤शिक्षण सामग्री-  चार्ट एवं अन्य कक्षोपयोगी शिक्षण सामग्री|

➤पूर्वज्ञान-  छात्राएँ उपराष्ट्रपति के विषय में सामान्य जानकारी रखती होगी|

 ➤प्रस्तावना :-

क्र. स.

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1.

भारत में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पर्व के नाम बताइये ?

26 जनवरी, 15 अगस्त

2.

26 जनवरी पर ध्वजारोहण कौन करता है ?

राष्ट्रपति

3.

राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको देता है ?

उपराष्ट्रपति को |

➤उद्देश्य कथन :- आज हम लोग उपराष्ट्रपति के विषय में अध्ययन करेंगे।

➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाए

1. उपराष्ट्रपति

भारतीय संविधान में उपराष्ट्रपति पद की भी व्यवस्था की गयी है | यह व्यवस्था अमेरिका संविधान से ली गयी है |

छात्रा ध्यानपूर्वक सुनेगे|

2. योग्यता

संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार उपराष्ट्रपति पद के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए –

1. वह भारत का नागरिक हो |

2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो |

3. वह राज्यसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता रखता हो |

4. किसी भी लाभ के पद पर न हो |

5. वह संसद के किसी सदन का सदस्य न हो |

 

3. कार्यकाल

5 वर्ष का |

 

4. निर्वाचन

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा निर्मित एक ‘निर्वाचक मण्डल’ द्वारा होता है | यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय माँ द्वारा होता है |

 

5. कार्य एवं शक्तियाँ

1. राज्यसभा का सभापतित्व करना |

2. कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करना |

3. अन्य कार्य – महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करता है |

 


➤ श्यामपट्ट सारांश :-

1. उपराष्ट्रपति की व्यवस्था अमेरिका के संविधान से ली गयी है |

2. इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है |

3. इनका चुनाव संसद के दोनों सदनों के निर्मित एक निर्वाचक मण्डल द्वारा होता है |

4. राज्यसभा का सभापतित्व करना इनका कार्य है |

➤ निरीक्षण कार्य :-

छात्राध्यापिका छात्राओं को श्यामपट्ट सारांश लिखने का निर्देश देंगी एवं निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान भी करेंगी|

➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

1. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है ?
2. उपराष्ट्रपति का चुनाव किस प्रकार होता है ?
3. वर्तमान समय में उपराष्ट्रपति का नाम बताइये ?
4. यह चुनाव किस प्रकार होता है ?
 
➤ गृहकार्य :-
उपराष्ट्रपति के कार्यों का वर्णन कीजिए ?

Important Links

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment