गृहविज्ञान

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर | prashnavali aur anusuchi mein antar

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर
प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर (prashnavali aur anusuchi mein antar)

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर | prashnavali aur anusuchi mein antar निम्नलिखित है-

अनुसूची

प्रश्नावली

अनुसूची सीमित क्षेत्र के अध्ययन से सम्बन्धित है। प्रश्नावली के द्वारा विस्तृत क्षेत्र का अध्ययन किया जा सकता है।
इस प्रणाली में अनुसंधानकर्ता को क्षेत्र में जाना पड़ता है। अनुसंधानकर्ता क्षेत्र में नहीं जाता है।
अनुसूची में वैज्ञानिकता का तत्व महत्वपूर्ण होता है। प्रश्नावली में वैज्ञानिकता की मात्रा तुलनात्मक दृष्टि से कम होती है।
अनुसूची का प्रयोग प्रत्येक स्तर के व्यक्तियों में किया जा सकता है। प्रश्नावली का प्रयोग केवल शिक्षितों में किया जा सकता है।
अनुसूची साक्षात्कारकर्ता द्वारा भरी जाती है। प्रश्नावली सूचनादाता के द्वारा भरी जाती है।
इसमें व्यक्तिगत साक्षात्कार किया जाता है। प्रश्नावली डाक द्वारा भेजी जाती है।
अनुसूची में प्रत्येक सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक स्तर के लोगों से सूचना प्राप्त की जा सकती है, क्योंकि अनुसंधानकर्ता स्वयं उपस्थित रहता है अतः वह प्रत्येक स्तर के अनुसार बातें करके उत्तर प्राप्त कर सकता है। प्रश्नावली के द्वारा केवल शिक्षित व्यक्तियों से ही सूचना प्राप्त की जा सकती है। शिक्षित भी कुछ उच्च स्तर के हो सकते हैं और कुछ निम्न स्तर के कुछ व्यक्ति प्रश्नावली की भाषा समझ सकते हैं। इसलिए यह पहले से ही जानना आवश्यक होता है कि वहाँ पर किन-किन भिन्न स्तरों – के लोग रहते हैं, और फिर उनके स्तर के अनुसार प्रश्नावली का निर्माण करना जरूरी होता है, क्योंकि बाद में उसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
इस प्रणाली में अनुसंधानकर्ता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहता है। अतः अनुसंधानकर्ता और सूचनादाता के मध्य प्राथमिक सम्बन्ध स्थापित हो जाता है। प्रश्नावली में अनुसंधानकर्ता और सूचना दाता के मध्य गौण सम्बन्ध होता है।

अनुसूची एवं प्रश्नावली के अन्तर के उपयुक्त विवरणों से स्पष्ट है कि दोनों की कार्य प्रणाली में पर्याप्त अन्तर है परन्तु दोनों का अपने-अपने क्षेत्र में महत्व है।

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment