B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

ग्राफ का अर्थ | ग्राफ के प्रकार | ग्राफ की शैक्षिक उपयोगिता | Graphs in Hindi

ग्राफ का अर्थ
ग्राफ का अर्थ

ग्राफ का अर्थ (Graphs in Hindi)

ग्राफ से तात्पर्य चित्रात्मक और ग्राफिक दृश्य साधन से है। जिसके द्वारा संख्यात्मक व सांख्यिकी आंकड़ो को प्रदर्शित किया जाता है। इनकी सहायता से किसी भी वास्तविकता को सूक्ष्म प्रतिकारत्मक और सामान्यीकृत रूप में विद्यार्थियों के सामने इस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है कि ग्राफ को देखने से ही वास्तविक अनुभवों की जानकारी मिल सके। ग्राफ संख्या सम्बन्धित आंकड़ो को शीघ्र और प्रभाशाली ढंग से प्रस्तुत करने का एक से साधन है। यह सांख्यिकी आंकड़ो की तुलना तथा सम्बन्ध दर्शाता है। ग्राफों का प्रयोग प्रायः सभी विषयो के अध्ययन में किया जाता है।

ग्राफों के प्रकार (Types of Graph)

ग्राफ मुख्यतः चार प्रकार के होते है-

(i) रेखा ग्राफ ( Line graph):- रेखा ग्राफ में पाठ्य सामग्री से सम्बन्धित विभिन्न तथ्यों को सरल रेखा के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इतिहास विषय में समय रेखा ग्राफ इसी तरह के ग्राफों का प्रतिनिधित्व करता है। रेखा ग्राफ को एक बार देखने से ही घटना को समझा जा सकता है।

(ii) बार ग्राफ (Bar graph) :- बार ग्राफ में आंकडों के तुलनात्मक अध्ययन को छड़ों के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। इन ग्राफों का निर्माण बड़ी आसानी से किया जाता है और ये समझने में आसान होते है। इनमें छड़ो की मोटाई एक जैसी रखी जाती है और लम्बाई के द्वारा तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है।

(iii) वृत्ताकार ग्राफ (Pie graph ) :- किसी वस्तु का विस्तृत वर्णन करने के लिए इन ग्राफों का प्रयोग किया जाता है। इन्हें पाई ग्राफ भी कहा जाता है। इन ग्राफो को बनाने के लिए वृत्त खींचकर उन्हें विभिन्न खण्डों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि प्रत्येक खण्ड सम्पूर्ण वृत्त के एक निश्चित भाग को व्यक्त कर सके। इसमें एक खण्ड किसी विशेष सूचना का प्रतिनिधित्व करता है।

(iv) चित्रात्मक ग्राफ (Pictorial graph ):- इस प्रकार के ग्राफो में सांख्यिकी आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन में चित्रों की सहायता ली जाती है।

ग्राफ की शैक्षिक उपयोगिता (Educational use of graph)

ग्राफो की शैक्षिक उपयोगिता को निम्नलिखित प्रकार से स्पष्ट किया गया है-

(1) ग्राफ पाठ को विस्तार पूर्वक वर्णन करने में सहायता करते है। इनकी सहायता से पाठ को रूचिकर बनाया जा सकता है।

(2) ग्राफ मन्दबुद्धि बच्चों के अधिगम मे सहायता करते है।

(3) ग्राफ तुलनात्मक अध्ययन करने में सहायता करते है।

(4) ग्राफ में सभी बातों को विस्तृत रूप से बताया जाता है।

Important Links

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment