समाजशास्‍त्र / Sociology

धार्मिक बहुलवाद | Religious Plyralism in Hindi

धार्मिक बहुलवाद
धार्मिक बहुलवाद

धार्मिक बहुलवाद (Religious Plyralism)

प्राचीनकाल से भारत विभिन्न धर्मों की पुण्य भूमि रहा है अर्थात् भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के धर्मों के मानने वाले निवास करते हैं और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने धर्म का पालन करते हैं। विश्व में शायद ही कोई ऐसा देश हो जिसमें धर्मों की इतनी विविधता एवं बहुलता पायी जाती हो । यहाँ पर मुख्य रूप से 6 धर्मों की प्रधानता है, जोकि निम्नलिखित हैं –

1. हिन्दू

 भारत में सबसे अधिक हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं, इनकी संख्या कुल जनसंख्या का आधे से भी अधिक है।

2. इस्लाम

भारत में इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या भी काफी अधिक है किन्तु हिन्दू धर्म को मानने वालों से कम है। ये लोग मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते हैं।

3. ईसाई

यहाँ पर ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या भी काफी है लेकिन हिन्दू व इस्लाम धर्म को मानने वालों से काफी कम है। ये लोग अपनी आराधना गिरिजाघरों में करते हैं।

4. सिक्ख

यहाँ पर सिक्ख की संख्या भी काफी अधिक है। भारत के कुछ क्षेत्र तो ऐसे है जहाँ पर सिक्खों के अतिरिक्त कोई दूसरी जाति निवास नहीं करती है। ये लोग अपनी आराधना गुरुद्वारे में जाकर करते हैं।

5. बौद्ध

यहाँ पर बौद्ध धर्म को मानने वाले की संख्या कम मात्रा में है। ये लोग गौतम बुद्ध को अपना गुरु मानते हैं और इसी धर्म का पालन करते हैं।

6. जैन

यहाँ पर जैन धर्म को मानने वालों की संख्या काफी कम है। इसके अतिरिक्त यहाँ पारसी, यहूदी एवं जनजातीय धर्मों को मानने वाले लोग भी हैं। ये लोग पूर्ण निष्ठा से अपने धर्मों का पालन करते हैं। मुख्य धर्मों में भी अपने सम्प्रदाय और मत-मतान्तर पाये जाते हैं। भारत में धर्म की विभिन्नता के बावजूद भी धार्मिक बहुलता पायी जाती है और धर्मों ने ही राष्ट्रीयकरण में काफी योगदान दिया है। वर्तमान समय में धर्मों की बहुलता इतनी अधिक हो गयी है कि समाज में धर्मों को मानने वालों में काफी एकता पायी जाती है। ये लोग अपने धर्मों की किसी प्रकार की निन्दा नहीं सुन सकते हैं। यदि इनकी कोई निन्दा करता है तो धर्मानुयायी मरने मारने पर उतर आते हैं।

इसका एक दूसरा रूप यह भी है कि यहाँ पर धार्मिक बहुलता होने के कारण ही अनेकों

प्रकार के दंगे, झगडे व फसाद होने लगते हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि भारत में विभिन्न धर्मानुयायिओं की संख्या है, जोकि अपने-अपने धर्मों को महान मानते हैं। यही कारण है कि यहाँ पर धार्मिक बहुलवाद पाया जाता है जितना कि अन्य देशों में नहीं पाया जाता है। यही धार्मिक बहुलवाद धार्मिक विवादों का मुख्य कारण बनता है।

  1. परिवार का अर्थ एवं परिभाषा | परिवार के प्रकार | परिवार के कार्य
  2. संयुक्त परिवार का अर्थ, परिभाषा विशेषताएं एवं संयुक्त परिवार में आधुनिक परिवर्तन
  3. परिवार की विशेषताएँ | Characteristics of Family in Hindi
  4. परिवार में आधुनिक परिवर्तन | Modern Changes in Family in Hindi
  5. परिवार की उत्पत्ति का उद्विकासीय सिद्धान्त

Important Links

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment