समाजशास्‍त्र / Sociology

जादू और विज्ञान में संबंध | जादू और विज्ञान में समानताएँ

जादू और विज्ञान में संबंध तथा समानताएँ
जादू और विज्ञान में संबंध तथा समानताएँ

जादू और विज्ञान में संबंध

क्रमबद्ध किये गये व्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं जिसमें मुख्य रूप से निरीक्षण, वर्गीकरण व प्रयोग का तत्व पाया जाता है। वैज्ञानिक जिस तथ्य पर विश्वास करता है, उसको प्रयोग के जरिये परखने का प्रयास करता है। इस प्रकार विज्ञान प्राकृतिक शक्तियों पर नियंत्रण का एक साधन है। जहाँ तक जादू और विज्ञान के पारस्परिक संबंध का सवाल है निश्चित रूप से दोनों का आधार विश्वास है। हालाँकि इन दोनों के विश्वास और विश्वास को परखने की प्रकृति व प्रयोग की प्रक्रिया एक-दूसरे से भिन्न होती है। फ्रेजर ने जादू को आभासी विज्ञान (Pseudo science) कहा है। अभिप्राय यह है कि जादू आदिम मानव या आदिम समाज का विज्ञान है, फ्रेजर ने जादू को आभासी विज्ञान के साथ-साथ इसे विज्ञान की अवैध बहन भी कहा है, कारण है कि जादू का प्रयोग दूसरे मनुष्यों के अनिष्ट के लिये भी किया जाता है। इस प्रकार जादू का प्रयोग स्वस्थ उद्देश्यों के लिये नहीं किया जाता।

जादू और विज्ञान में समानताएँ

यह निम्न प्रकार हैं-

1. जादू और विज्ञान दोनों का मूल आधार ‘विश्वास’ है।

2. दोनों इस मान्यता पर आधारित हैं कि घटनायें कार्य कारण संबंधों के आधार पर संचालित होती हैं।

3. जादू और विज्ञान दोनों में निश्चित क्रमबद्धता या नियमबद्धता का तत्व पाया जाता है।

4. दोनों में भविष्यवाणी करने की क्षमता होती है।

5. जादू और विज्ञान दोनों प्राकृतिक शक्तियों पर नियंत्रण के साधन है।

6. जादूगर तथा वैज्ञानिक दोनों यह विश्वास करते हैं कि नियमानुसार कुछ कार्यों को करके इच्छित निष्कर्ष या परिणाम निकाले जा सकते हैं।

7. जादू और विज्ञान दोनों में विशेष प्रविधि का प्रयोग किया जाता है।

इसी भी पढ़ें…

  1. परिवार का अर्थ एवं परिभाषा | परिवार के प्रकार | परिवार के कार्य
  2. संयुक्त परिवार का अर्थ, परिभाषा विशेषताएं एवं संयुक्त परिवार में आधुनिक परिवर्तन
  3. परिवार की विशेषताएँ | Characteristics of Family in Hindi
  4. परिवार में आधुनिक परिवर्तन | Modern Changes in Family in Hindi
  5. परिवार की उत्पत्ति का उद्विकासीय सिद्धान्त

Important Links…

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment