राजनीति विज्ञान / Political Science

लोक प्रशासन का अर्थ | लोक प्रशासन की परिभाषाएँ

लोक प्रशासन का अर्थ
लोक प्रशासन का अर्थ

लोक प्रशासन का अर्थ

‘लोक प्रशासन’ शब्द दो शब्दों ‘लोक’ + ‘प्रशासन’ के योग से बना है। इनमें से प्रथम शब्द ‘लोक’ अंग्रेजी शब्द Public का हिन्दी रूपान्तर है और ‘प्रशासन’ अंग्रेजी शब्द Administration पर्यायवाची । Public शब्द लैटिन के Publicus शब्द से बना है, जिसका अर्थ है ‘सार्वजनिक अथवा सभी लोगों का’। Administration लैटिन भाषा के शब्द Administration शब्द से बना है, जिसका अर्थ है शासन करना। इस प्रकार लोक प्रशासन का आशय सभी लोगो पर शासन करना है। .

लोक प्रशासन की परिभाषाएँ

लोक प्रशासन की परिभाषाएँ दो दृष्टिकोणों (i) संकुचित दृष्टिकोण एवं (ii) व्यापक दृष्टिकोण से की गयी है। संकुचित दृष्टिकोण के अनुसार लोक प्रशासन का सम्बन्ध केवल कार्यपालिका द्वारा किये जाने वाले कार्यों तक ही सीमित रखा है, जबकि व्यापक दृष्टिकोण के अनुसार लोक प्रशासन का सम्बन्ध विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका तीनों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों से है। इन दोनों दृष्टिकोणों में व्यापक दृष्टिकोण को सही माना गया है। एल. डी. व्हाइट के शब्दों में, “लोक प्रशासन में वे समस्त क्रियाएँ आती हैं, जिनका लक्ष्य लोक नीतियों को लागू करना है।”

लोक प्रशासन की निम्नलिखित परिभाषाएँ संकुचित एवं व्यापक दृष्टिकोण से प्रस्तुत की गयी हैं-

एल.डी. व्हाइट के शब्दों में, “लोक प्रशासन का उद्देश्य ऐसी नीतियों को कार्यान्वित कराना है, जिनसे सार्वजनिक हित सम्भव हो सके।”

लूथर गुलिक के अनुसार, “लोक प्रशासन, प्रशासन का वह अंग है, जिसका सम्बन्ध सरक. से है। मौलिक रूप से उसका सम्बन्ध कार्यपालिका से है।”

मार्क्स तथा साइमन के शब्दों में, “लोक प्रशासन, प्रशासन का वह अंग है, जिसका सम्बन्ध सरकार से है। मौलिक रूप से उसका सम्बन्ध कार्यपालिका से है।’

वुडरो विल्सन के शब्दों में, ‘लोक प्रशासन विधि अथवा कानून को विस्तृत एवं क्रमबद्ध रूप में कार्यान्वित करने का नाम है। कानून को कार्यान्वित करने की प्रत्येक क्रिया एक प्रशासकीय क्रिया है।”

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment