Biography

महाश्वेता देवी का जीवन परिचय | Biography of Mahasweta Devi in Hindi

महाश्वेता देवी का जीवन परिचय
महाश्वेता देवी का जीवन परिचय

महाश्वेता देवी का जीवन परिचय (Biography of Mahasweta Devi in Hindi) प्रायः ही यह पाया गया है कि साहित्यिक विधा में निपुण व्यक्ति, जो मानव मन के कुशल चितेरे भी होते हैं, के कुछ समय पश्चात् समाजसेवा के दायित्वों को भी भारकराल चितेरे भी होते हैं। ये कह की साहित्यिक भावुकता ही इन्हें पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भी तत्पर करती है। महाश्वेता देवी का नाम भी ऐसे ही लोगों की सूची में दर्ज है। इस महान लेखिका एवं समाजसेविका का जन्म 14 जनवरी, 1926 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ। बांग्ला भाषा में मानवीय संवेदनाओं को वैचारिक लेखन के माध्यम से ये उपन्यास और कहानियों में ढालकर साहित्य सेवा करती थीं। महाश्वेता देवी लेखन के साथ ही समाजसेवा में भी योगदान देती रहीं। स्त्री अधिकारों, दलितों और आदिवासियों के उन्नयन के लिए महाश्वेता देवी ने भ्रष्ट व्यवस्था के साथ लंबा संघर्ष किया और इनके लिए सम्मान और न्याय का मार्ग भी प्रशस्त किया।

बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र महाश्वेता देवी की कर्मभूमि रहे हैं। वहां इनका ध्यान लोढ़ा और शबरा आदिवासियों की दीन स्थिति की ओर सर्वाधिक रहा है। इसी प्रकार बिहार के पलामू क्षेत्र के आदिवासियों की दीन स्थिति की तरफ सर्वाधिक रहा है। इसी प्रकार बिहार के पलामू क्षेत्र के आदिवासी भी इनके सेवाकार्यों से लाभान्वित हुए। इनमें नारी स्थिति सर्वाधिक दयनीय थी। महाश्वेता देवी ने उसमें सुधार लाने का मजबूत इरादा बनाया। 1970 से महाश्वेता देवी ने अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु भ्रष्ट व्यवस्था के साथ संघर्ष करना शुरू किया। इन्होंने पश्चिम बंगाल की औद्योगिक नीतियों के विरुद्ध भी आंदोलन किया और विकास के छद्म नारे को चुनौती दी। महाश्वेता देवी ने कठिन समाजसेवा की मुहिम को आरंभ करने के पश्चात् समर्पण भाव से किया। 1977 में महाश्वेता देवी को मैग्सेसे पुरस्कार द्वारा इनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार भी इन्हें 1979 में प्रदान किया गया। 1996 का ज्ञानपीठ पुरस्कार भी महाश्वेता देवी को प्रदान किया गया। इन्हें

1986 में पद्मश्री और 2006 में पद्म विभूषण देकर राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाली नारी को सम्मानित किया गया।

अनुक्रम (Contents)

इसे भी पढ़ें…

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment