समाजशास्‍त्र / Sociology

जनजातीय परिवार का अर्थ तथा इसकी विशेषताएं- Meaning of tribe family & it characteristics in Hindi

जनजातीय परिवार का अर्थ तथा इसकी विशेषताएं

जनजातीय परिवार का अर्थ तथा इसकी विशेषताएं

जनजातीय परिवार से आप क्या समझते हैं? जनजातीय परिवार की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

जनजातीय परिवार (Family in Tribes) का अर्थ – परिवार को इसके उद्देश्यों के आधार पर यद्यपि अनेक प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, लेकिन जनजातीय जीवन में परिवार’ शब्द का उपयोग एक विशिष्ट अर्थ में किया जाता है। इस अर्थ में जनजातीय परिवार का रूप पूर्णतया संस्थात्मक (institutional) है जिसके द्वारा दो विषम लिंग के व्यक्तियों को यौन सम्बन्धों की स्वीकृति दी जाती है और साथ ही उनसे सन्तान की उत्पत्ति, पालन-पोषण तथा सांस्कृतिक प्रतिमानों के संचरण की प्रत्याशा (expectation) की जाती है। इस प्रकार जनजातियों में प्रत्येक व्यक्ति दूर किसी मूल रूप से दो परिवारों का सदस्य होता है-एक तो वह जिसमें उसका जन्म हुआ है, और दूसरा वह जिसमें वह स्वयं बच्चों को जन्म देता है अथवा भविष्य में जन्म देगा।

जनजातीय परिवारों की सामान्य विशेषताएं

जनजातियों की सामाजिक तथा सांस्कृतिक व्यवस्था सभ्य समाजों से बहुत कुछ भित्र होने के कारण उनके परिवार की संरचना नियमों तथा अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों में कुछ विशितत्वों का समावेश है। इस दृष्टिकोण से प्रस्तुत विवेचना में जनजातीय परिवारों की प्रमुख विशेषता को संक्षेप में समझना आवश्यक हो ही जाता है.

(1) संस्थात्मक प्रकृति (Institutional Nature)-

जनजातीय अथवा आदिम परिवारों की प्रकृति बहुत कुछ संस्थात्मक है। इसका तात्पर्य है कि प्रत्येक परिवार में जहां उपभोग और उत्पत्ति का कार्य करना आवश्यक समझा जाता है। वहीं परिवार में ऐसे कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है जिससे जनजाति की सांस्कृतिक विशेषताओं को स्थायी बनाये रखा जा सके दूसरे शब्दों में, परिवार संस्कृति की निरन्तरता का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

(2) स्वरूप में विशिष्टता (Diversity in Types)-

जनजातीय परिवारों में विभिन्न आधारों पर एक स्पष्ट विभिन्त्रता दिखायी देती है। किसी जनजाति में परिवार का आकार बहुत छोटा है तो किसी में बहुत विस्तृत। यहां परिवार की स्थापना केवल एकविवाह के द्वारा ही नहीं होती बल्कि बहुपति विवाह तथा बहुपत्नी विवाह के द्वारा भी परिवार की स्थापना की जाती है। उदाहरण के लिए, भारत की गोंड, बैगा, टोडा तथा कुछ नागा जनजातियों में एक पुरुष अनेक स्त्रियों से विवाह सम्बन्ध स्थापित करके परिवार की स्थापना करता है जबकि खस, नीलगिरि पर्वत के ‘टोडा’, केरल की ‘टियान’ तथा मालाबार की ‘कम्मल’ जनजाति में एक स्त्री अनेक पुरुषों से विवाह करके परिवार की स्थापना करती है। इसके पश्चात भी अधिकांश जनजातियों में एक विवाह ही परिवार का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। सत्ता के आधार पर जनजातीय परिवार मातृ-सत्तात्मक तथा पितृ-सत्तात्मक जैसे दो प्रमुख भागों में विभाजित हैं। सभ्यता के सम्पर्क के कारण आज अधिकांश जनजातीय परिवारों में वंश का नाम पितृ पक्ष से सम्बन्धित हो गया है लेकिन भारत की खासी और गारो जनजाति तथा मालाबार के नायरों में वंश का नाम मातृ-पक्ष से चलता है, पिता के पक्ष से नहीं।

(3) स्त्रियों की उच्च स्थिति (Higher Status of women)-

परिवार में स्त्रियों की स्थिति के दृष्टिकोण से भी जनजातीय परिवार सभ्य समाजों से बहुत कुछ भिन्न है। किसी जनजाति में परिवार का रूप चाहे पितृ-सत्तात्मक ही क्यों न हो लेकिन ऐसी कोई जनजाति नहीं मिलेगी जिसमें व्यावहारिक रूप से स्त्रियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता हो। साधारणतया घर की देख-रेख, समारोहों का आयोजन, वस्तुओं का वितरण तथा धार्मिक क्रियाओं की पूर्ति स्त्रियों के द्वारा ही की जाती है। इन परिवारों में बच्चों को भी तुलनात्मक रूप से अधिक स्वतन्त्रता प्राप्त होती है तथा उनके समाजीकरण में स्त्रियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।

(4) उत्पादन की इकाई (Unit of Production)-

जनजातीय परिवारों को उत्पादन की एक प्रमुख इकाई के रूप में देखा जाता है। इसका तात्पर्य है कि परिवार के सभी सदस्य मछली मारने, खेती करने अथवा किसी अन्य साधन से आजीविका उपार्जित करने के कार्य में लगे होते हैं। उनके बीच कार्यों का विभाजन बहुत कुछ आयु तथा लिंग के आधार पर होता है।

(5) सामूहिकता का आधार (Basis of Collectivity)-

सामाजिक तथा कार्यात्मक दृष्टिकोण से जनजातीय परिवार एक समन्वित इकाई है जिसमें व्यक्तिवादिता का अधिक प्रभाव नहीं है सका है। जनजातियों की संस्कृति भी बच्चों को ऐसी शिक्षाएं देती है जिससे वे एक-दूसरे के प्रति अपने अत्यधिक दायित्वों को पूरा कर सकें तथा अपने समूह को संगठित रख सकें।

(6) भावनात्मक विशिष्टता (Emotional Pecnliarty)-

साधारणतया यह समझ जाता है कि पति-पत्नी के बीच भावनात्मक सम्बन्धों का दृढ़ होना बहुत कुछ यौन सम्बन्धों पा निर्भर होता हैं। जनजातीय परिवारों की यह विशेषता है कि यहां विवाह से पूर्व तथा विवाह के बाद स्त्रियों और पुरुषों को यौन के क्षेत्र में काफी स्वतन्त्रता मिलने के बाद भी परिवार भावानात्म रूप से दुर्बल नहीं होते। इसका कारण जनजातियों में कुछ ऐसी सांस्कृतिक तथा व्यवहार सम्बन विशेषताएं हैं जो परिवार के सदस्यों को भावनात्मक रूप से बांधे रखती है। गुज्जर आदि में

(7) सामाजिक स्थिति प्रदान करने का आधार (Basis of Status Ascription)-

जनजातियों में परिवार व्यक्ति की सामाजिक स्थिति को निर्धारित करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसका तात्पर्य है कि व्यक्ति की प्रतिष्ठा तथा सम्मान उसके व्यक्तिगत प्रयत्नों से अधिक सम्बन्धित नहीं होती बल्कि इसका निर्धारण बहुत कुछ उसके परिवार की प्रतिष्ठा के आधार पर होता है। यही कारण है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक प्रयत्नशील रहता है।

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment