Biography

टी.एन. शेषन का जीवन परिचय | T.N. Seshan Biography in hindi

टी.एन. शेषन का जीवन परिचय
टी.एन. शेषन का जीवन परिचय

टी.एन. शेषन का जीवन परिचय (T.N. Seshan Biography in hindi)- ‘सौभाग्यशाली होता है वह देश, जिसके प्रशासनिक अधिकारी कर्मनिष्ठा व ईमानदारी के बल पर महानता का दर्जा प्राप्त करते हैं, किंतु ऐसे अधिकारियों को सेवानिवृति के पश्चात् राष्ट्र के अन्य सेवाकार्यों में उपयोग न करने की मानसिकता उस देश के दुर्भाग्य को ही दर्शाती है।’ टी.एन. शेषन भी ऐसे ही प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। इनका जन्म 15 मई, 1933 को केरल के पालघाट जिले में तिरुनेल्लई गांव में एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में इनका चयन किया गया। 1955 से इनके द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत कार्य किया जाना शुरू किया गया।

आरंभ से ही शेषन की छवि एक निडर, सख्त और ईमानदार प्रशासक की रही। इस कार्य पद्धति के चलते इन्हें अपार कठिनाइयां भी उठानी पड़ी थीं, किंतु न तो इन्होंने अपने जीवन मूल्यों में ही बदलाव किया और न ही निराश होकर सच्चाई का मार्ग छोड़ा।

1990 में ये देश के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए और 1996 तक ये इस पद पर बने रहे। इस दौरान शेषन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में अनेक सुधार चुनाव-प्रक्रिया में किए। इन्होंने मतदाता सशक्तीकरण, चुनाव-प्रक्रिया में सुधार और व्यवस्था की धर्मनिरपेक्ष छवि, इन दिशाओं में कार्य आरंभ किया। मतदाता पहचान-पत्र और राजनीतिक दलों के व्यय पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने नियमों का सख्ती से पालन करवाया। शेषन ने पूर्ण ईमानदारी से चुनाव सुधारों को लागू करने का कार्य किया।

1993 में तमिलनाडु के चुनाव शेषन के लिए विकट अग्नि परीक्षा सदृश्य थे, किंतु शेषन के द्वारा निष्पक्ष चुनाव करवाए गए। इनकी अद्भुत कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा पर संपूर्ण देश मुग्ध हो गया। शेषन को अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए, लेकिन एक योग्य, ईमानदार, राष्ट्रवादी और सेवाभावी शेषन को किसी भी बड़े राजनीतिक दल द्वारा टिकट नहीं दिया गया। योग्य व्यक्तियों को देशसेवा के दायित्व में न लगाना निश्चय ही देश का बड़ा दुर्भाग्य है।

अनुक्रम (Contents)

इसे भी पढ़ें…

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment