Biography

जोधाबाई का जीवन परिचय | Biography of Jodhabaai Singh in Hindi

जोधाबाई का जीवन परिचय
जोधाबाई का जीवन परिचय

जोधाबाई का जीवन परिचय | Biography of Jodhabaai Singh in Hindi- भारतीय इतिहास में दो जोधाबाई विख्यात हुई हैं। एक जोधाबाई तो वही है जिनके विषय में यह ज्ञात है कि वह मुगल बादशाह अकबर की पत्नी और जहांगीर की माता थीं। अकबर और जोधाबाई का विवाह कई कारणों से इतिहास को प्रभावित करने वाला भी रहा है। सम्राट अकबर ने ऐसे समय में हिंदू कछवाहा राजा भारमल की पुत्री जोधाबाई के साथ विवाह किया था, जब संसार की सभी खुशियां उसे प्राप्त थीं। ऐसा माना जाता है कि अकबर ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की यात्रा के लिए अजमेर की ओर रवाना हुआ था। यह 1562 का दौर था। उस समय राजा भारमल ने अकबर के साथ भेंट की थी और अपनी पुत्री के साथ विवाह का भी प्रस्ताव किया था। इतिहासकार मानते हैं कि इस प्रस्ताव के लिए

राजा भारमल की दुर्बलता ही उत्तरदायी थी। अकबर जोधाबाई का हार्दिक सम्मान करता था। इसने फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई के लिए पृथक से महल बनवाया। जब जोधा ने सलीम (जहांगीर) को जन्म दिया तो इनका सम्मान और बढ़ गया। इस्लामी धार्मिक परंपरा के प्रति आदर रखते हुए भी जोधाबाई ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखी। मान्यता है कि हिंदू धर्म के प्रति अकबर की उदार नीति के पीछे अधिकांशतः जोधाबाई का ही प्रभाव रहा था। दूसरी जोधाबाई मोटा के शासक उदयसिंह की पुत्री थी। 1586 में इनका जहांगीर से विवाह हुआ। शाहजहां उसी जोधाबाई का पुत्र था।

अनुक्रम (Contents)

जोधाबाई कौन थी? 

अकबर ने राजनीतिक कारणों से बहुत सारी राजपूत राजकुमारियों से शादी की, लेकिन उनमें से सबसे लोकप्रिय आमेर के राजा भारमल की बेटी है, जोधा बाई को मीडिया द्वारा लोकप्रिय बनाया गया या मुख्य पत्नी या पत्नी के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है।

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”जोधाबाई का जीवन परिचय (Biography of Jodhabaai Singh in Hindi) वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें…

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment