अर्थशास्त्र / Economics

आर्थिक विकास की प्रमुख विशेषताएं | arthik vikas ki visheshtayen

आर्थिक विकास की प्रमुख विशेषताएं
आर्थिक विकास की प्रमुख विशेषताएं

अनुक्रम (Contents)

आर्थिक विकास की प्रमुख विशेषताएं

आर्थिक विकास की प्रक्रिया में परिभाषाओं एवं विद्वानों के विचारों का विश्लेषण करने के पश्चात् इसमें निम्नलिखित विशेषताएँ दृष्टिगोचर होती हैं-

(1) आर्थिक विकास की प्रक्रिया को परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में स्वीकार किया जाता है। जैसे-जैसे जनता की रुचि एवं इच्छा में परिवर्तन होता है, इसके अनुरूप ही आर्थिक क्रियाकलापों में परिवर्तन होता है।

(2) आर्थिक विकास का सम्बन्ध चहुँमुखी विकास से होता है। इसमें किसी एक अंग के विकास के लिये धन की आवश्यकता नहीं होती वरन् सभी अंगों के विकास के लिये धन की आवश्यकता होती है। इस प्रकार इसका सम्बन्ध सभी क्षेत्रों का विकास करने वाली आर्थिक क्रियाओं से होता है।

(3) आर्थिक विकास का सम्बन्ध प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि एवं उच्च जीवन स्तर से होता है। अतः आर्थिक विकास की प्रक्रिया में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होती है, जिससे उसका जीवन स्तर उच्च होता है।

(4) आर्थिक विकास का सम्बन्ध राष्ट्रीय आय की वृद्धि से होता है। इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक क्षेत्र के विकास में राष्ट्रीय आय से प्राप्त धन को खर्च किया जाता है। आर्थिक विकास की प्रक्रिया को उस स्थिति में ही सर्वोत्तम माना जाता है, जब वह राष्ट्रीय आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

(5) आर्थिक विकास का सम्बन्ध एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था से होता है, जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की प्रक्रिया पूर्ण होती है।

(6) आर्थिक विकास का सम्बन्ध समस्त उत्पादन सम्बन्धी साधनों के सर्वोत्तम प्रयोग से होता है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय विकास एवं सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार सम्भव होता है।

(7) आर्थिक विकास का सम्बन्ध दीर्घकालीन अवधारणा से होता है। एक देश की राष्ट्रीय आय में प्रति वर्ष उत्तरोत्तर वृद्धि की स्थिति दीर्घकाल तक चलती रहती है तो यह माना जायेगा कि देश के द्वारा आर्थिक विकास किया जा रहा है। इस प्रकार एक वर्ष की राष्ट्रीय आय की वृद्धि को आर्थिक विकास नहीं माना जा सकता।

(8) आर्थिक विकास का सम्बन्ध सार्वजनिक सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से होता है, जिसके द्वारा मानव का जीवन स्तर उच्च बनता है तथा सामाजिक विकास सम्भव होता है।

Related Link

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment