B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

अवधारणा मानचित्रण | अवधारणा मानचित्रण से लाभ | अवधारणा मानचित्र बनाने की विधि

अवधारणा मानचित्रण
अवधारणा मानचित्रण

अवधारणा मानचित्रण (Concept Mapping) क्या है ?

संकल्पना मैपिंग का परिचय (Introduction of Concept Mapping )- इसका सीखने और शिक्षण तकनीक के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह अवधारणाओं और विचारों के बीच सम्बन्धों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। प्रायः वृत्तों या बक्से में प्रतिनिधित्व किया जाता है, विचारों और वाक्यांशों से जुड़े हैं, जो विचारों के बीच सम्बन्ध की व्याख्या करते हैं, छात्रों को जानकारी देने और नए सम्बन्धों को खोजने के लिए उनके विचारों को व्यवस्थित करने और उनके ढाँचे में सहायता करते हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण अवधारणा है कि मानचित्र एक संस्तरणात्मक सम्पूर्ण संरचना प्रस्तुत करता है। सबसे पहले तो एक विस्तृत अवधारणा उसके उप प्रकरण से जुड़ी रहती है उसके बाद विशिष्ट अवधारणाएँ होती हैं।

मानचित्र की अवधारणा ग्राफिक संगठन का एक प्रकार है जो विद्यार्थियों को संगठित कर विषय के ज्ञान को प्रस्तुत करने में सहायता प्रदान करता है। अवधारणा मानचित्र एक मुख्य विचार से या अवधारणा से प्रारम्भ होता है और तब बाद में इसके विशिष्ट प्रकरण शाखाओं में विश्लेषित करता है किस प्रकार मुख्य विचारधारा को विशिष्ट प्रकरण में विभाजित या विश्लेषित किया जा सकता है, इस पर बल प्रदान किया जाता है।

अवधारणा मानचित्रण से लाभ (Benefits of Concept Mapping)

अवधारणा मानचित्रण अधिगमकर्त्ता के लिए निम्न प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सहायता करता है-

(1) विद्यार्थियों को नये विचारों के लिए मानसिक उद्वेलन में सहायता करता है।

(2) विद्यार्थियों को नयी अवधारणाओं और उनकी अवस्थाओं को जो उनसे जुड़ी हैं इनकी खोज करने में सहायता प्रदान करता है।

(3) विद्यार्थियों को अधिक स्पष्ट रूप से विचारों, भावनाओं एवं सूचनाओं के संचार की व्यवस्था में योगदान देता है।

(4) पुराने अवधारणाओं के साथ नये अवधारणाओं को एकीकृत करने में विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करता है।

(5) किसी भी प्रकरण पर विद्यार्थियों को त्वरित ज्ञान प्रदान कर सूचनाओं का मूल्यांकन करके विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करता है।

अवधारणा मानचित्र बनाने की विधि (Method of Formation Concept Map)

अवधारणा मानचित्र प्रायः संस्तरणात्मक होते हैं। मुख्य अवधारणाओं से उप अवधारणाएँ इसमें जुड़ी होती हैं। इसमें सदैव ग्रफिक संगठनकर्त्ता निर्माणकर्त्ता नयी अवधारणाओं एवं परिवर्तनों को सदैव जोड़ता रहता है। रबर शीट एनालॉजी बताती है कि एक मानचित्र की अवधारणा अधिगम प्रक्रिया में बहुत अधिक सहयोग प्रदान करती है। इसकी अनेक विधियाँ अधिगम को सरल एवं आकर्षक बनाने का प्रयास करती हैं।

Important Links…

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment