भूगोल / Geography

चक्रवात क्या होता है? | चक्रवात के कितने प्रकार के होते हैं?

चक्रवात क्या होता है
चक्रवात क्या होता है

चक्रवात क्या होता है?

वायुमण्डल में पाये जाने वाले महत्त्वपूर्ण पवन विक्षोभ को चक्रवात कहते हैं। चक्रवात वास्तव में चक्करदार हवाओं का ऐसा वायु क्षेत्र है जिसके केन्द्र में निम्न और चारों ओर (किनारे में) उच्च वायुदाब होता है। चक्रवातों में हवाएँ बाहर से केन्द्र की ओर तीव्र गति से चलती हैं। इन हवाओं की गति उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सुई के विपरीत तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सुई के अनुकूल होती है।

चक्रवात का जन्म- अलग-अलग ताप वाली (गर्म एवं ठण्डी) वायुराशियों के विपरीत दिशाओं में आकर मिलने के कारण होता है। चक्रवातों से उस स्थान के तापमान और वर्षा की मात्रा में परिवर्तन हो जाता है।

चक्रवात के प्रकार

चक्रवात दो प्रकार के होते हैं-

1. शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात

चक्रवातों की उत्पत्ति शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में ध्रुवों की ओर से आने वाली ठण्डी भारी हवा तथा दूसरी ओर से आने वाली गर्म पछुआ पवन के मिलने से होता है। ये चक्रवात 35° से 65° के बीच के मध्य अक्षांशों में ही उत्पन्न और प्रवाहित होते हैं। ये गोलाकार या अण्डाकार (V आकार) के होते हैं। ये चक्रवात महासागरों में उत्पन्न होते हैं एवं इनकी गति यूरोप की अपेक्षा अमेरिका में अधिक होती है। मन्द हवाओं के कारण ये अधि क विनाशकारी नहीं होते। शीतोष्ण कटिबन्ध में प्रत्येक दो चक्रवातों के बाद एक प्रति चक्रवात आता है। आकाश में दिखायी देने वाली श्वेत बादलों की लम्बी पंक्तियाँ चक्रवात के आगमन की पूर्व सूचना होती हैं।

2. ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात

कर्क और मकर रेखाओं के बीच दोनों गोलाद्धों से आने वाली विपरीत स्वभाव की व्यापारिक पवनों के आपस में टकराने से पैदा होते हैं। ये चक्रवात भयंकर और सर्वाधिक विनाशकारी होते हैं। ये द्वीपीय एवं समुद्र तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही फैलाते हैं। ग्रीष्म ऋतु के उत्तरार्द्ध या शरद ऋतु में भारत के तटीय क्षेत्रों को ऐसे चक्रवातों से भारी हानि होती है। विभिन्न भागों में इन चक्रवातों के अलग-अलग नाम हैं। चक्रवात मौसम और जलवायु को विशेष रूप से प्रभावित करते हैं। चक्रवात झंझावात और भारी वर्षा द्वारा भयंकर विनाश करते हैं।

Related Link

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment