भूगोल / Geography

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें | Important Local Winds Of World in Hindi

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें-Important Local Winds Of World in Hindi

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवन निम्नलिखित प्रकार हैं-

1. फान

आल्पस पर्वत के उत्तरी घाटियों में चलने वाली ये गर्म एवं शुष्क हवाएँ हैं। ये हवाएँ अंगूर की कृषि के लिये बहुत उपयोगी होती हैं। इस हवा के प्रभाव से स्विट्जरलैण्ड के घास के मैदानों में जमी बर्फ पिघल जाती है।

2. चिनूक

उत्तरी अमेरिका में-ये रॉकी पर्वत के ढलानों से प्रेयरी प्रदेश की ओर चलने वाली हवाएँ हैं। गर्म और शुष्क रहने वाली इन हवाओं को हिम चाटने वाली पवन भी कहते हैं।

3. सिमूम

गर्म और तेज हवाएँ सहारा के मरूस्थल एवं अरब रेगिस्तान में धूल भरी आँधियों के रूप में चलती हैं। इन्हें सिमूम पवन कहते हैं।

4. बोरा 

ठण्डी एवं शुष्क हवाएँ पूर्वी एड्रियाटिक सागर एवं उत्तरी इटली में चलती हैं। इन तीव्र हवाओं को स्पेन में सोलानो एवं फ्रान्स में मिस्ट्रल कहते हैं। समसिन-मिस्र में बहने वाली गर्म हवा है। हरमट्टन – सहारा रेगिस्तान की गर्म एवं शुष्क हवा है।

5. झंझावात या बवण्डर

ये गर्म एवं ठण्डी वायुराशियों के सम्पर्क में आने से उत्पन्न होने वाली विनाशकारी तूफानी हवाएँ संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रायः चलती हैं। इन्हीं झंझावातों से चक्रवातों का जन्म होता है।

Related Link

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment