कवि-लेखक

हरिवंशराय बच्चन के जीवन परिचय और काव्य कृतियों-

हरिवंशराय बच्चन के जीवन परिचय और काव्य कृतियों-

हरिवंशराय बच्चन के जीवन परिचय

हरिवंशराय बच्चन के जीवन परिचय

हरिवंशराय श्रीवास्तव ‘बच्चन’ हिंदी भाषा के प्रमुख कवि और लेखक थे। हालावाद’ के प्रवर्तक बच्चन जी हिंदी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति ‘मधुशाला’ है। वे भारतीय फिल्म उद्योग के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता भी हैं।

जीवन परिचय-

हरिवंशराय बच्चन जी का जन्म 27 नवंबर 1907 को इलाहाबाद (प्रयाग) के नजदीक प्रतापगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव बाबूपट्टी में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रतापनारायण श्रीवास्तव तथा माता का नाम सरस्वती देवी था। इनको बाल्यकाल में बच्चन’ कहा जाता था, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘बच्चा’ या संतान होता है। बाद में ये इसी नाम से मशहूर हुए। इन्होंने कायस्थ पाठशाला में पहले उर्दू की शिक्षा ली, जो उस समय कानून की डिग्री के लिए पहला कदम माना जाता था। उन्होंने प्रयाग विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम.ए.और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य के विख्यात कवि डब्लू.बी.यीट्स की कविताओं पर शोध कर पी-एच.डी.पूरी की। 1926 में 19 वर्ष की उम्र में उनका विवाह श्यामा बच्चन से हुआ, जो उस समय 14 वर्ष की थी।

लेकिन 1936 में श्यामा की टीबी के कारण मृत्यु हो गई। पांच साल बाद 1911 में बच्चन ने एक पंजाबन तेजी सूरी से विवाह किया, जो रंगमंच तथा गायन से जुड़ी हुई थी। इसी समय उन्होंने नीद का पुनर्निर्माण’ जैसी कविताओं की रचना की। तेजी बच्चन से अमिताभ तथा अजिताभ दो पुत्र हुए। हिंदी साहित्य की आराधना करते हुए यह महान विभूति 18 जनवरी 2003 को पंचतत्व में विलीन हो गई।

रचनाएँ-

हरिवंशराय बच्चन’ की प्रथम कृति ‘तेरा हार’ सन् 1932 ई. में प्रकाशित हुई। उनकी अन्य कृतियाँ इस प्रकार हैं।-

(अ) निशा-निमंत्रण, एकांत संगीत – इन संग्रहों में कवि के हृदय की पीड़ा साकार हो उठी है। ये कृतियाँ बच्चन जी की सर्वोत्कृष्ट काव्य उपलब्धि कही जा सकती हैं।

(ब) मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश – ये तीनों संग्रह एक के बाद एक शीघ्र प्रकाश में आए। हिंदी में इन्हें हालावाद की रचनाएँ कहा गया। बच्चन जी की इन कविताओं में प्यार और कसक है।

(स) सतरंगिणी, मिलनयामिनी – इन रचनाओं में उल्लास भरे तथा शृंगार रस से परिपूर्ण गीतों के संग्रह हैं। इनके अतिरिक्त बच्चन जी के अनेक गीत संग्रह प्रकाशित हुए, जिनमें प्रमुख हैं- आकुल अंतर, प्रणय पत्रिका, बुद्ध का नाचघर तथा आरती और अंगारे।

Important Links

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment