Biography

पुरुरवा का जीवन परिचय | Biography of Pururawa in Hindi

पुरुरवा का जीवन परिचय
पुरुरवा का जीवन परिचय

पुरुरवा का जीवन परिचय (Biography of Pururawa in Hindi)- प्रायः देखा गया है कि पौराणिक काल से आशय रखती कथा वस्तुतः नीतिकथा के पक्ष में मार्गदर्शन करती है। ऐसी नीतिकथाओं में औत्सुक्स भाव की प्रबलता तो रहती ही है, साथ ही कोई संदेश भी उससे प्राप्त होता है। पुरुरवा के बारे में भी ऐसी ही कथा प्रचलित है कि वह प्राचीन भारत का एक विख्यात राजा थे, जिन्होंने सोमवंश राज्य की स्थापना की थी। ये राजा बुध की संतान थे और इऋकी माता का नाम इला था। इस कारण ये पुरुरवा ऐल के नाम से भी जाने गए। ये प्रयाग व काशी का भी राजा थे। प्रतिष्ठानपुर इसकी राजधानी हुआ करती थी।

पुरुरवा ने सप्तदीपों पर विजय प्राप्त कर सौ अश्वमेध यज्ञ किए। वशिष्ठ इनका पुरोहित था। इन्हें सूर्यवंशी राजा इक्ष्वाकु के समय का ही राजा स्वीकार किया जाता है। तपस्या और अग्नि उपासना के कारण पुरुरवा का रूप बेहद दर्शनीय हो गया था। एक बार देवसभा में नारद ने इनकी सुंदरता व गुणों का बखान किया। यह सुनकर उर्वशी उस पर मुग्ध हो गई। उसकी वह स्थिति भांप कर मित्रावरुणों ने उसे पृथ्वी पर चले जाने का श्राप दे दिया। इससे वह पृथ्वी पर आई, लेकिन केशी नामक दैत्य ने उसका अपहरण कर लिया। पुरुरवा ने उसे स्वतंत्र कराया और शादी का प्रस्ताव किया। उर्वशी तीन शर्तों पर विवाह के लिए तैयार हुई। वह तीन शर्तें निम्न थीं :

1. मेरे द्वार पालित तीन भेड़ों की रक्षा करोगे।

2. मैथुन के अतिरिक्त कभी भी मुझे नग्न दिखाई नहीं दोगे।

3. मेरा आहार महज घी होगा।

इन शर्तों पर दोनों ने विवाह कर लिया।

उर्वशी के अभाव में दुःखी गंधर्वों ने उसे पुनः लौटाने की योजना तैयार की। योजना अनुसार ये पलंग से बंधी भेड़ें रात्रि में खोलकर ले जाने लगे। इस पर उर्वशी इन्हें बचाने को चीखी, तब पुरुरवा वस्त्ररहित स्थिति में तलवार लेकर भेड़ों को बचाने के लिए दौड़े। इसी समय बिजली चमकी और उर्वशी ने पुरुरवा को नग्न स्थिति में देख लिया। शर्त भंग होने पर उर्वशी स्वर्गलोक वापस लौट गई। इस कारण राजा विक्षिप्त समान हो गए थे। उर्वशी कुछ अंतराल में उसके पास आती रही और दोनों से छह संतानें हुईं। ऐसी भी मान्यता है कि पुरुरवा उच्च कोटि के वैदिक सूत्रकार व मंत्रदृष्टा भी थे।

पुरुरवा या ‘पुरूरवा’ प्राचीन समय के प्रसिद्ध राजा थे, जो इलाके पुत्र थे। इनकी राजधानी प्रतिष्ठानपुर में गंगा नदी के तट पर प्रयाग में थी। पुरूरवा बुधतथा इला के पुत्र थे। हरवंशतथा अन्य पुराणों के अनुसार देवगुरु बृहस्पति की पत्नी ताराऔर चंद्रमा के संयोग से बुध उत्पन्न हुए जो चंद्रवंश के आदि पुरुष थे। बुध का इला के साथ विवाह हुआ, जिसके गर्भ से पुरूरवा उत्पन्न हुए, जो बड़े बुद्धिमान तथा रूपवान थे।नारदके मुख से देवसभा में इनके गुणों का बखान सुनकर उर्वशी इन पर मुग्ध हो गई, और वह भू-लोक पर आने के लिए लालायित हो उठी। ऋग्वेद तथा श्रीमद्भागवत में पुरुरवा की कथा थोड़े-से अंतर के साथ आती है।

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”पुरुरवा का जीवन परिचय (Biography of Pururawa in Hindi) वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें…

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider.in does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: guidersarkari@gmail.com

About the author

Sarkari Guider Team

Leave a Comment